जब भी बात आती है महिलाओं के फैशन कि तो साड़ी हमेशा से एक बेहतरीन पसंद रही हैं। मार्केट में वैसे तो आपको अलग-अलग तरह के रंग व पैटर्न वाली साड़ियां मिल जाएंगी, लेकिन अगर आपको इस बात को लेकर दुविधा है कि अपने लिए एक Trending स्टाइल वाली Saree का चयन कैसे करें तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बनते हुए आपको हर अवसर पर एक अनोखा लुक दे सकती हैं। इन सभी ट्रेंडिंग लुक वाली साड़ियां आपको परंपरीक से लेकर इंडो-वेस्टर्न तरीके से पहन सकती हैं।
किस तरह के फैब्रिक की साड़ियां आजकल चलन में हैं?
- सिल्क साड़ी- यह पारंपरिक साड़ियां होती हैं , जिनमें आपको हल्के से लेकर भारी हर तरह के विकल्प मिल जाएंगे। आप शादी या उसके किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। यह काफी सुंदर लुक दे सकती हैं और इन्हें अलग-अलग तरह से पहना जा सकता है।
नेट साड़ी- इन साड़ियों को आप खासकर पार्टी में पहन सकती हैं। इनमें आपको गहरे से लेकर हल्के रंग वाले विकल्प मिल जाएंगे। थोड़ी आधुनिक शैली वाली ये साड़ियां ऑफिस की पार्टी, फेयरवेल पार्टी, कॉक्टेल पार्टी या किसी त्योहार के गेटटुगेदर में पहनी जा सकती हैं।
- शिफॉन साड़ी- आकर्षक लुक के साथ आरामदायकरहने वाली शिफॉन साड़ियों काकपड़ा काफी मुलायम होता है, जिन्हें आप लंबे समय तक पहन सकती हैं। इन्हें आप शादी या फिर किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। इनमें आपको अलग-अलग डिजाइन और काम वाले विकल्प मिल जाएंगे।
- साटन साड़ी- इन साड़ियों का फैब्रिक चमकदार होता है, जो आपके लुक को बेहतर कर सकता है। इन साड़ीयों को आप औपचारिक अवसरों या पार्टी में भी पहन सकती हैं। साटन की साड़ियों को आप अपनी पसंद के हिसाब से पारंपरिक या आधिुकन तरह से ड्रेप भी कर सकती हैं।
- अन्य- इनके अलावा आपको Organza, कॉटन, लेनिन,जॉर्जेट और Crepe मटेरियल से बनी साड़ियां भी मिल जाएंगी।
Top Five Products
AKHILAM Women's Pink Tissue Solid Saree
गुलाबी रंग में मिलने वाली इस साड़ी को आप शादी के किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं, जो आपको पारंपरिक लुक दे सकती है। यह टिशू लेस वर्क वाली साड़ी है, जिसपर चौड़ा बॉर्डर दिया गया है जिस वजह से इसे काफी आकर्षक लुक मिल रहा है। इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है और इसमें टिशू कपड़े का ब्लाउज पीस मिलता है, जिसकी लंबाई 0.8 मीटर है। इस साड़ी के ब्लाउज पर काफी ज्यादा काम किया गया है, जो देखने में काफी सुंदर लगता है और प्लेन साड़ी के लुक को ऊभार रहा है।। इसमें हल्का हरा और चमकीला गुलाबी रंग भी उपलब्ध है, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस साड़ी को आप शादी के अलावा त्योहार, पार्टी या फिर किसी भी समारोह में पहन सकती हैं।
01
Yashika Women's Hot Fix Solid Color Satin Moss Saree
100% साटन मटेरियल से बनाई गई बैंगनी रंग की यह साड़ी दिखने में काफी आकर्षक और पहनने में आरामदायक हो सकती है। इस साड़ी पर छोटे-छोटे बिंदु बने हुए हैं, साथ ही इसके बॉर्डर पर भी भारी काम किया गया है, जो इस साड़ी को और भी सुंदर बनाता है। इसमें अनस्टिच्ड ब्लाउज मटेरियल भी मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार बनवा सकती हैं। यह साड़ी मेहरून, पिंक और रामा रंग में भी उपलब्ध है। इसका पैटर्न सॉलिड है, जिसे आप मशीन में धो सकती हैं। इस साड़ी को आप पार्टी में पहन सकती है। इस साड़ी के साथ आप भारी झुमके, चूड़ियां और हाई हील्स पहन सकती हैं।
02
Sidhidata Women's Soft Zimmy Choo Fandy Silk Saree
ज़िम्मी चू फैंडी सिल्क मटेरियल से बनी पार्टी वियर साड़ी 5.5 मीटर की लंबाई में आती है, और इसके साथ 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस मिलता है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं। दो टोन शेड के साथ आने वाली इस साड़ी पर हाथ से काम किया गया है, साथ ही साड़ी के बॉर्डर पर पतले लेस का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी शानदार लुक देता है। मस्टर्ड कलर में आने वाली इस साड़ी का पैटर्न सॉलिड है और जिसे आप आसानी से मशीन में भी धो सकती हैं। इस साड़ी में पर्पल, स्काई ब्लू और पिस्ता जैसे रंगों का विकल्प मिल जाएगा। इस साड़ी को आप शादी या किसी पार्टी में आराम से पहन सकती हैं।
03
SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Embroidery Saree
बांधनी प्रिंट डिज़ाइन के साथ आने वाली इस साड़ी के बॉर्डर पर भारी काम देखने को मिल रहा है जिसपर जरी का काम किया गया है। लाल रंग में आने वाली इस साड़ी को शादी, पूजा या फिर किसी कार्यक्रम में पहना जा सकता है।। जॉर्जेट के कपड़े से बनी इस आप मशीन में धो भी सकती हैं। इसमें आपको हरा, हल्का हरा और पिले रंग का विकल्प मिल जाएगा , जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार से ले सकती हैं। इस साड़ी की लंबाई 5.30 मीटर है, तो वहीं इसका ब्लाउज 0.80 मीटर का है। इसके ब्लाउज पर भी जरी की कढ़ाई की गई है, जो इसे काफी सुंदर बना रही है। ।
04
AKHILAM Women's Chiffon Embellished Saree
साटन सिल्क फैब्रिक से बनाई गई इस साड़ी को शादी और पार्टी में पहना जा सकता है। इस साड़ी के बॉर्डर पर काफी भारी काम किया गया है, जो इसके लुक को बेहतर करता है। मैजेंटा रंग में आने वाली इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है और ब्लाउज 0.08 मीटर का है। इस साड़ी के ब्लाउज भी साटन सिल्क फैब्रिक में है, जिस पर काफी ज्यादा काम किया गया है। इस साड़ी को आप ड्राई क्लीन करवा सकती हैं। इसमें आपको पीच, पिंक और रेड कलर का विकल्प मिल जाएगा। इस साड़ी को आप हल्के गहनों के साथ पहन सकती हैं। जो काफी राॅयल लुक दे सकता है।
05
गर्मी में कौन से फैब्रिक की ट्रेडिंग साड़ियां आरामदायक रहेंगी?
गर्मी में पहनने के लिहाज से कॉटन की साड़ियां सबसे आरामादयक मानी जाती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनका चलन कभी खत्म नहीं होता और इन्हें किसी भी अवसर या कार्यक्रम में आसानी से पहना जा सकता है। वहीं, अगर हम बात करें दूसरे मटेरियल की तो जॉर्जेट भी गर्मी के लिहाज से काफी बढ़िया पसंद हो सकता है। Saree Georgette भी काफी हल्की और पहनने में आसान रहती हैं। अपने मुलायम कपड़े के लिए पसंद की जाने वाली साटन की साड़ियां भी गर्मी में आपको सहज महसूस कर सकती हैं। वहीं, अगर आपको किसी शादी या बड़े कार्यक्रम में जाना है तो सिल्क से बेहतर विकल्प शायद ही कोई होगा।
और पढ़े:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।