लिबास और बीबा दोनों ही ऐसे ब्रांड हैं, जो कि महिलाओं के एथनिक कपड़ों बनाने के लिए मशहूर हैं। ये दोनों ही ब्रांड्स महिलाओं के लिए सुंदर और आकर्षक कपड़े बनाते हैं, जो कि स्टाइल और क्वालिटी दोनों में अच्छे होते हैं। ऐसे में यहां पर आपको BIBA India और साथ ही Libas ब्रांड के 7 नवीनतम डिजाइन वाले कुर्ता सेट्स के विकल्प देखने को मिलेंगे, जो इस त्योहारों वाले मौसम में पहने जा सकते हैं। दोनों ही ब्रांड अपने कुर्ता सेट को अच्छी क्वालिटी वाले कपड़ों से तैयार करते हैं, जिनमें आपको कॉटन, सिल्क, विस्कॉस जैसे कई प्रकार के फैब्रिक से बने विकल्प मिल सकते हैं। वहीं, इनमें पारंपरिक और आधुनिकता का भी एक खूबसूरत मेल देखने को मिलता है, जो आपको ट्रेडिशनल के साथ ही एक मॉर्डन टच भी दे सकता है। ऐसे में इनमें से किसी भी ब्रांड के Kurta Set को आप अपनी स्टाइल वॉल्ट में शामिल करके इस फेस्टिव सीजन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। रेडीमेड स्टाइल में आने के कारण इन्हें सिलवाने की झंझट भी आपको नहीं करनी पड़ेगी और साथ ही इनमें साइज के भी अलग-अलग विकल्प मौजूद होते हैं।
बीबा और लिबास के ट्रेंडी कुर्ता सेट्स
दोनों ही ब्रांड के पास वैराएटी की कोई कमी नहीं है। फिर चाहें रंग हो या डिजाइन, लिबास और बीबा दोनों के पास आपको इनके ढेरों विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा दोनों ही ब्रांड अलग-अलग स्टाइल वाले कुर्ता सेट भी पेश करते हैं, जिस वजह से आप अपनी पसंद और अवसर के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकती हैं-
स्टाइल
- दोनों ब्रांड के पास आपको स्ट्रेट स्टाइल वाले सूट मिल जाएंगें, जो कि एलिगेंट और आकर्षक होते हैं।
- कुछ रॉयल दिखने वाला पहनना है, तो आपको इनके पास अनारकली सूट के ढेरों विकल्प मिलेंगे।
- भीड़ से अलग और कुछ ट्रेंडी पहनने के लिए आप ए-लाइन स्टाइल वाले कुर्ता सेट देख सकती हैं।
पैटर्न
- रेगुलर और साधारण दिनों के लिए प्रिंटेड या सॉलिड पैटर्न दोनों ब्रांड के पास मौजूद हैं।
- किसी त्योहार और कार्यक्रम के लिए आपको इनके पास ज़री और एंब्राइडरी वाले विकल्प मिल जाएंगें।
- कुछ हल्का और आकर्षक पहनने के लिए आप BIBA और Libas के पास धागे की कढ़ाई वाले Suit देख सकती हैं।
रंग
- ऑफिस और कॉलेज पहन जाने के लिए आपको हल्के और आरामदायक रंग मिल जाएंगें।
- रात के कार्यक्रम के लिए इन दोनों ब्रांड के पास गहरे रंग वाले कुर्ता सेट का कलेक्शन मौजूद है।
- दिन के कार्यक्रम में जाना है, तो आपको न्यूट्रल और पेस्टल शेड वाले रंग भी मिल जाएंगें।
फैब्रिक
- गर्मियों में पहनने के लिए लिबास और बीबा के पास कॉटन कुर्ता सेट्स मिल जाएंगें।
- शादी और कार्यक्रम के लिए आप इन ब्रांड के पास सिल्क से बने विकल्प देख सकती हैं।
- कुछ आरामदायक और क्लासी पहनने के लिए विस्कॉस या रेयॉन सूट भी मौजूद हैं।
Top Seven Products
Libas Women's Silk Blend Kurta Sets
यह लिबास ब्रांड का कुर्ता सेट है, जो कि स्ट्रेट कुर्ता, ट्राउजर और दुपट्टा के साथ आता है। इसमें स्ट्रेट स्टाइल और रेगुलर फिट वाला कुर्ता मिलता है, जो लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छा लग सकता है। इस कुर्ता सेट को आरामदायक सिल्क ब्लेंड फैब्रिक से बनाया गया है, जिसे आप हर मौसम में पहन सकती हैं। यह लिबास कुर्ता सेट बेज रंग में आता है, जिसे दिन के किसी कार्यक्रम में आप स्टाइल कर सकती हैं। इसमें मिलने वाले कुर्ता पर सुंदर एंब्राइडरी का काम किया गया है। वहीं, इसके दुपट्टे के चारों तरफ और ट्राउजर की मोहरी पर भी एंब्राइडर्ड लेस दी गई है। यह लिबास सूट आपको XS से लेकर 2XL तक के कई साइज विकल्पों में मिल सकता है। सिल्क ब्लेंड से बने इस कुर्ता सेट को हाथों से धुलने की सलाह दी जाती है।
01
BIBA WOMEN PRINTED A_LINE SALWAR KURTA DUPATTA
आकर्षक टील रंग में आने वाला यह कुर्ता सेट बीबा ब्रांड है, जिसे आप साधारण तौर पर ऑफिस या कॉलेज में भी पहन सकती हैं। इस सेट में लूज़ कुर्ता के साथ ही पलाज़ो भी दिया गया है। वहीं, इसका 100% पॉलिस्टर मटेरियल शरीर के लिए आरामदायक और धुलने के लिए आसान रहता है। इसमें टील के अलावा आपको सिनॉन पिंक, मजेंटा, गुलाबी, रॉयल ब्लू और वॉयलेट रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं। यह BIBA Suit Set आरामदायक रेगुलर स्टाइल में आता है। इस सूट में मिलने वाले कुर्ता की लंबाई काफ तक की है और साथ की इसकी आस्तीनें ¾ स्टाइल में आती हैं। वी-आकार के गले वाला यह कुर्ता आपको खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट में मिलता है। इस कुर्ता सेट में S से लेकर 3XL तक के साइज मौजूद हैं, जिसमें से किसी भी विकल्प को आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं।
02
Libas Women's Silk Blend Kurta Set
एक साधारण मगर ट्रेंडी लुक के लिए लिबास का यह कुर्ता सेट अच्छा हो सकता है। इसमें स्टाइलिश ए-लाइन आकार का कुर्ता मिलता है, जो कि आजकल काफी चलन में भी है। यह लिबास कुर्ता सेट सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनाया गया है, जो कि लगभग हर मौसम में पहनने के लिए आरामदायक रहता है। इस सूट में मिलने वाला कुर्ता काफ तक की लंबाई में आता है, जिसके गले का आकार वी-टाइप में है। यह सिल्क कुर्ता सेट गहरे पीले रंग में आता है, जो कि दिन और रात दोनों समय में पहना जा सकता है। इसके कुर्ते की आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई में आती हैं, जिनके बॉर्डर पर एंब्राइडरी का काम किया गया है। वहीं, इसके गले के आस-पास भी सुंदर कढ़ाई मिलती है। यह लिबास सूट सेट आकर्षक योक डिजाइन में आता है। आप इस सिल्क ब्लेंड कुर्ता सेट को सामान्य तरीके से हाथों से धुल सकती हैं।
03
BIBA Cotton Women Printed Straight Kurta Salwar Kurta Dupatta
इस बीबा कुर्ता सेट में आपको क्रीम और गुलाबी दो सुंदर रंग के विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। यह कुर्ता सेट आरामदायक कॉटन मटेरियल से बना है, जिसे आप गर्मियों के मौसम में भी पहन सकती हैं। इसका कुर्ता स्ट्रेट स्टाइल और काफ तक की लंबाई में आता है, जिसे अलग-अलग मौकों पर आप पहन सकती हैं। वहीं, इसमें मिलने वाला कुर्ता गोल आकार वाले गले के साथ आता है, जिसमें सामने की तरफ मल्टीकलर का सुंदर डिजाइन बना हुआ है। इस कुर्ता की आस्तीनें तीन चौथाई लंबी हैं और कफ बॉर्डर के साथ आती हैं। यह कुर्ता सेट सॉलिड पलाज़ो और मैचिंग दुपट्टा के साथ आता है, जिसमें आपको दुपट्टे पर भी आपको सुंदर प्रिंटेड पैटर्न मिलता है। इस बीबा कुर्ता सेट में आपको S से लेकर 4XL तक के कई साइज विकल्प मिल सकते हैं।
04
Libas Women's Silk Blend Kurta Sets
सिल्क ब्लेंड से बना यह लिबास कुर्ता सेट किसी शादी या अन्य बड़े कार्यक्रम में पहनने के लिए अच्छा है। इसका सुंदर गहरा मरून रंग आपके व्यक्तित्व को और भी निखार सकता है। इस लिबास कुर्ता सेट को सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनाया गया है, जो कि चमकदार होने के साथ ही आरामदायक भी रहता है। इसमें मिलने वाला कुर्ता स्ट्रेट स्टाइल और खूबसूरत एंब्राइडरी वर्क के साथ आता है। इसका गोल गोल और आस्तीनें लंबी हैं, जिसमें गले के आस-पास और आस्तीनों के बॉर्डर पर गोटा पट्टी लगी हुई है। कुर्ते में नीचे के बॉर्डर पर भी चौड़ा गोटा पट्टी वर्क किया गया है। इस Libas Suit Set में मिलने वाला मैचिंग दुपट्टा भी भारी कढ़ाई के साथ आता है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है। इसके पलाज़ो में आरामदायक इलास्टिक कमरबंद और साथ ही मोहरी पर कढ़ाई दी गई है। आपको इसमें कई अलग-अलग साइज के विकल्प मिल सकते हैं।
05
BIBA Women Cotton Yarndyed Straight Salwar Kurta Dupatta
यह बीबा कुर्ता सेट हल्के लाल रंग में आता है, जिसमें आपको मीडियम और लार्ज दो साइज के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें साधारण स्ट्राइप्ड पैटर्न वाला कुर्ता मिलता है, जो कि ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर भी पहना जा सकता है। इस बीबा कुर्ता सेट में सॉलिज पैटर्न वाला लूज़ पलाज़ो दिया गया है, जिसकी मोहरी पर पतली लेस भी लगी हुई है। इसका कुर्ता स्ट्रेट स्टाइल में आता है, जिसमें गोल आकार का गला और तीन चौथाई लंबी आस्तीनें दी गई हैं। यह बीबा कुर्ता काफ तक की लंबाई में आता है और इसमें सामने की तरफ बटन भी लगे हुए हैं। 100% कॉटन मटेरियल से बना यह कुर्ता सेट हल्का और हवादार होने के कारण आपके लिए आरामदायक हो सकता है। इसमें स्ट्राइप्ड पैटर्न वाला ही मैचिंग दुपट्टा मिलता है, जिसका रंग कुर्ता और पलाज़ो से थोड़ा गहरा लाल है।
06
Libas Women's Cotton Kurta Sets
लिबास के इस कुर्ता सेट को कॉटन मटेरियल से बनाया गया है, जो आपकी त्वचा के अनुकूल हो सकता है। इसमें काफ लेंथ में आने वाला कुर्ता, पलाज़ो और दुपट्टा मिलता है। वहीं, यह लिबास कुर्ता सेट हल्के पीले रंग में आता है, जो दिन से लेकर रात तक में पहना जा सकता है। इस कुर्ता सेट में आपको XS से लेकर 2XL तक के साइज मिल सकते हैं। इसका कुर्ता स्ट्रेट स्टाइल में आता है, जो कि पलाज़ो के साथ पहनने पर खूबसूरत लग सकता है। इस कुर्ता में स्वीटहार्ट नेकस्टाइल के साथ ही तीन चौथाई लंबी आस्तीनें दी गई हैं। इसका पलाज़ो इलास्टिक कमरबंद और लेस से सजी मोहरी के साथ आता है। यह कुर्ता सेट आपको प्रिंटेड डिजाइन में मिलता है और साथ ही इसके दुपट्टे पर पतला लेस बॉर्डर दिया गया है।
07
कैसे चुनें अपने लिए एक सही कुर्ता सेट?
आप अपने बजट, पसंद और अवसर को ध्यान में रखते हुए एक सही कुर्ता सेट चुन सकती हैं। सबसे पहले अपना बजट तय करें और फिर उसके अंदर ही अच्छे विकल्पों को तलाशने की कोशिश करें। इससे आपको बेवजह ज्यादा महंगे या सस्ते विकल्पों पर समय नहीं व्यर्थ करना पड़ेगा। इसके बाद बारी आती है अवसर की, जी हां आपको वह कुर्ता सेट कब और कहां पहनना है; इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है। औपचारिक अवसर के लिए थोड़े हल्के और साधारण विकल्प देखें, वहीं अनौपचारिक मौके के लिए आप भारी वर्क या कुछ स्टाइलिश विकल्प देख सकती हैं। ट्रेंड के चक्कर में अपनी पसंद को नजरअंदाज ना करें, बजट और अवसर के साथ अपनी पसंद को ध्यान में रखते हुए एक सही Kurta Set का चुनाव किया जा सकता है। आपकी पसंद में कुर्ता सेट के स्टाइल के साथ ही उसका रंग और पैटर्न भी शामिल है, जिसपर आपको गौर करना चाहिए।
क्या शादी के कार्यक्रम में कुर्ता सेट पहन सकती हैं?

बिल्कुल, आप शादी के कार्यक्रम में कुर्ता सेट पहन सकती हैं। यह एक क्लासी और स्टाइलिश विकल्प है, जो आपको शादी जैसे मौकों पर खूबसूरत दिखा सकता है और आरामदायक भी रहता है। हालांकी, इसके लिए आपको कुर्ता सेट का चुनाव थोड़ा ध्यान से करना चाहिए। शादी के कार्यक्रम के लिए आप भारी कढ़ाई, ज़री और एंब्राइडरी का काम किए गए कुर्ता सेट ले सकती हैं। वहीं, अगर शादी रात की है, तो कुछ गहरे रंग जैसे- लाल, मरून, हरा और नीला रंग का सूट पहन सकती हैं। इसके विपरीत, दिन की शादी के लिए आप कुछ पेस्टल रंग जैसे- हल्का गुलाबी, भूरा, बेज, Peach आदि का चयन कर सकती हैं। आप मिरर वर्क वाले सूट ले सकती हैं, जिनपर जटिल कढ़ाई और सुंदर पैटर्न बने होते हैं। शादी के लिए कुछ खास स्टाइल (जैसे शरारा, अनारकली) वाले कुर्ता सेट पहने जा सकते हैं। Libas और BIBA के पास आपको शादी में पहनने के लिए कुर्ता सेट्स के तमाम विकल्प मिल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।