Red Kurti के ये डिजाइन आपको बना देंगे और भी खूबसूरत!

महिलाओं के लिए नवीनतम लाल कुर्ती डिजाइन, जो अलग-अलग मौकों पर दे सकती हैं अलग लुक। प्रिंटेड से लेकर एंब्राइडरी वर्क के साथ आने वाले विकल्पों पर यहां डालिए नजर।

महिलाओं के लिए Red Kurti के डिजाइन
महिलाओं के लिए Red Kurti के डिजाइन

लाल एक ऐसा रंग है, जो व्यक्तित्व को निखारने के साथ ही एक गहन लुक देता है। सूट, साड़ी से लेकर लाल रंग की कुर्तियां भी महिलाओं को अक्सर पसंद आती हैं। अगर आपको भी अपने कलेक्शन में लाल रंग वाली कुर्ती शामिल करनी है, तो आप यहां दिए गए कुछ विकल्पों पर नजर डाल सकती हैं। इनमें हल्की से लेकर भारी डिजाइन वाली कुर्तियों को भी शामिल किया गया है, जो अलग-अलग अवसरों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं। पारंपरिक से लेकर मॉर्डन लुक देने वाली इन Red Kurti को आप अपनी पसंद और अवसर के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं। इन कुर्तियों को अच्छी क्वालिटी वाले कपड़े से बनाया गया है, ताकी ये आरामदायक रहें और इनका फैब्रिक व रंग जल्दी खराब ना हो। अपनी पसंद की बॉटम, एक्सेसरीज और फुटवियर पहनकर इन कुर्तियों के साथ आप अपनी स्टाइल स्ट्रीट में ट्रेंड का तड़का भी लगा सकती हैं। इनमें आपको अलग-अलग साइज विकल्प भी मिलेंगे, ताकी आप अपनी फिटिंग के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

लाल कुर्ती: अवसर के अनुसार चयन

वो कहते हैं ना जैसा देश वैसा भेष। इसी वजह से, अवसर के अनुसार सही प्रकार का कपड़ा पहनना बहुत जरूरी है। इसलिए आप लाल रंग की कुर्ती पहनते वक्त भी अवसर का ध्यान रखते हुए एक सही लुक पा सकती हैं-

ट्रेडिशनल अवसर

  • पारंपरिक मौकों पर भारी कढ़ाई या वर्क वाली लाल कुर्ती पहन सकती हैं।
  • इन मौकों के लिए अनारकली, अंगरखा या फिर हैवी स्ट्रेट कुर्ती भी पहनी जा सकती है।
  • इसके लिए डीप नेक डिजाइन, स्लीवलेस आस्तीनें या फिर स्टाइलिश स्लीव्स वाली कुर्ती अच्छी रहेंगी।
  • पारंपरिक मौके पर आप Backless या फिर डोरी में आने वाली लाल Kurti भी पहन सकती हैं।
  • ऐसे मौकों के लिए एंब्राइडरी, स्टोन या मोती वर्क वाली कुर्तियां पसंद की जाती हैं।

फॉर्मल अवसर

  • औपचारिक मौकों के लिए आप हल्के प्रिंट या सॉलिड पैटर्न वाली लाल कुर्ती पहन सकती हैं।
  • इन मौकों पर ए-लाइन, स्ट्रेट, या फिर शॉर्ट लंबाई में आने वाली कुर्तियां सही रहती हैं।
  • इसके लिए गोल गला, लंबी या ¾ आस्तीनों वाली लाल कुर्ती अच्छा लुक दे सकती है।
  • औपचारिक मौके पर आप वी-नेक या फिर आधी बाजू वाली कुर्ती भी पहन सकती हैं।
  • ऐसे मौकों के लिए फ्लोरल प्रिंट, सॉलिड पैटर्न, हल्की धागे की कढ़ाई वाली कुर्तियां सही रहती हैं।

Top Five Products

  • Anouk Women Red Floral Off-Shoulder Kurta

    यह लाल कुर्ती अनौक ब्रांड की है, जो कि रेगुलर स्टाइल में आती है। इसमें ट्रेंडी शोल्डर स्ट्रैप वाली डिजाइन दिया गया है, यानी इसमें आस्तीनों की जगह कंधे पर बांधी जाने वाली डोरी मिलती हैं। इस कुर्ती को कॉटन और लिनन मिक्स फैब्रिक से बनाया गया है, जो हल्का और मुलायम रहता है। इसका फ्लोरल वॉवेन डिजाइन इसे देखने में खूबसूरत बनाता है। यह Cotton Kurti आसानी से वॉशिंग मशीन में धुली जा सकती है। आपको इसमें XS से लेकर 2XL तक के साइज विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें आप अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकती हैं। इस कुर्ती का आकार और हेनलाइन दोनों सीधे हैं। यह लाल कुर्ती काफ लेंथ में आती है, जिसे आप अलग-अलग प्रकार की बॉटम के साथ पेयर कर सकती हैं। इस कुर्ती में आगे और पीछे दोनों ही तरफ एकसमान प्रिंट दिया गया है।

    1 जुलाई को कीमत: ₹479

    01
  • Poshak Hub Women Red & Golden Printed Empire Anarkali Kurta

    लाल रंग की यह कुर्ती अनारकली स्टाइल में आती है। इस कुर्ती को आप किसी त्योहार या ट्रेडिशनल कार्यक्रम में पहन सकती हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ गोल आकार का गला दिया गया है, जिसमें पीछे गोल्डन रंग की डोरी भी लगी हुई है। यह अनारकली कुर्ती कॉटन से बनी है, जो कि गर्मी के मौसम में पहनने के लिए भी आरामदायक हो सकती है। इसकी आस्तीनें तीन चौथाई लंबी हैं और बॉर्डर डिजाइन के साथ आती हैं। इस Printed Kurti की लंबाई घुटनों से नीचे तक आती है। यह अनारकली कुर्ती गोल्डन रंग के पारंपरिक प्रिंट के साथ आती है। इसकी घेरदार हेमलाइन इसे एक सुंदर और आकर्षक लुक देती है। इस कुर्ती में आपको नीला, सफेद, गुलाबी और बैंगनी रंग का विकल्प भी मिल सकता है। वहीं, इसमें XS से लेकर 2XL तक के साइज विकल्प भी मौजूद हैं।

    1 जुलाई को कीमत: ₹849

    02
  • Sangria Red Bandhani Printed Angrakha Sequined Straight Kurta

    इस लाल कुर्ती में खूबसूरत बांधनी प्रिंट मिलता है, जो आपके पारंपरिक लुक को निखार सकता है। विस्कॉस रेयॉन मटेरियल से बनी इस कुर्ती को ड्राई क्लीन करने की सलाह दी जाती है। यह कुर्ती अंगरखा स्टाइल में आती है, जिसकी लपेटने वाली डिजाइन और कोने में बांधी जाने वाली डोरी सुंदर लुक देती है। इसमें वी-नेक डिजाइन के साथ ही तीन चौथाई लंबी आस्तीनें मिलती हैं। इस Women Kurti की लंबाई घुटनों तक आती है और साथ ही इसकी हेमलाइन सीधी है। बांधनी प्रिंट वाली इस कुर्ती की नेकलाइन के आस-पास सुंदर एंब्राइडरी वर्क भी किया गया है। इसमें लाल के अलावा आपको टील-नेवी ब्लू रंग का विकल्प भी मिल सकता है। विभिन्न साइज विकल्पों में मौजूद इस कुर्ती को आप अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकती हैं। सुंदर प्रिंट और डिजाइन वाली इस कुर्ती को आप किसी खास मौके पर पहन सकती हैं।

    1 जुलाई को कीमत: ₹689

    03
  • Fabindia Ethnic Motifs Woven Design Beads and Stones Cotton Straight Kurta

    फैबइंडिया ब्रांड की यह कुर्ती सीधे आकार और रेगुलर स्टाइल में आती है, जिसे आप सामान्य दिनों के लिए पहन सकती हैं। यह कुर्ती काफ लेंथ में आती है और इसकी हेमलाइन सीधी है। इसमें तीन चौथाई लंबी स्टाइलिश बेल स्लीव्स दी गई हैं, जो इसे देखने में आकर्षक बनाती हैं। इस लाल रंग की कुर्ती पर आपको एथनिक मोतिफ वॉवेन डिजाइन मिलता है। वहीं, यह कुर्ती मोती और स्टोन डिटेल के साथ आती है, जिसमें इसकी आस्तीनों, नेकलाइन और बॉर्डर पर वर्क किया गया है। सुंदर Kurti Design के साथ ही इसमें गोल आकार का गला दिया गया है। आरामदायक एहसास के लिए इस कुर्ती को कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है। यह फैबइंडिया कुर्ता XS से लेकर 2XL तक के साइज में मौजूद है, जिसमें से किसी को भी आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं।

    1 जुलाई को कीमत: ₹ 1799

    04
  • HERE&NOW Red & White Geometric Printed V-Neck Angrakha Short Kurti

    लाल और सफेद रंग के काम्बीनेशन में आने वाली यह कुर्ती ऑफिस या कॉलेज जैसी जगहों पर पहनने के लिए अच्छी हो सकती है। इस कुर्ती में मिलने वाला जॉमैट्रिक प्रिंट आपको एक क्लासी लुक दे सकताहै। वहीं, यह कुर्ती शॉर्ट लेंथ में आती है, जिसे आप अलग-अलग तरह की बॉटम के साथ पेयर कर सकती हैं। इसमें अंगरखा स्टाइल के साथ ही घुमावदार हेमलाइन दी गई है। इसकी आस्तीनों की लंबाई ¾ और साथ ही गला वी-आकार में आता है। 100% रेयॉन फैब्रिक से बनी यह Short Kurti आपके लिए आरामदायक साबित हो सकती है। इस अंगरखा कुर्ती को आप आसानी से वॉशिंग मशीन में धुल सकती हैं। आपको इसमें XS से लेकर 2XL तक के साइज विकल्प भी मिल जाएंगें। इसकी आस्तीनों और साइड डोरी में लगे धागे से बने लटकन इसे देखने में और भी खूबसूरत बनाते हैं।

    1 जुलाई को कीमत: ₹799

    05

लाल कुर्ती के साथ एक्सेसरीज

अक्सर गहरे रंग वाले कपड़ों को एक्सेसराइज करना मुश्किल होता है। मगर, आप कुछ खास एक्सेसरीज के साथ अपनी लाल कुर्ती को सुंदर लुक दे सकती हैं-

हल्के लुक के लिए

  • सामान्य लुक के लिए लाल कुर्ती के साथ आप हल्के रंग के बॉटम पहन सकती हैं। आप कुर्ती के साथ प्लाजो, जींस या फिर लैगिंग पेयर कर सकती हैं।
  • हल्के लुक के लिए आप स्टेटमेंट ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कानों में छोटे झुमके या स्टड और हाथ में पतला ब्रेसलेट या घड़ी पहनी जा सकती है।
  • साधारण लुक के लिए आप लाल Kurti For Women के साथ पेस्टल रंग की फुटवियर पहन सकती हैं, जिसमें आप जूती, फ्लैट्स या कोल्हापुरी चप्पलों को शामिल कर सकती हैं।
  • अपने साधारण लुक को थोड़ा अलग बनाने के लिए आप बालों को अलग-अलग तरह से बांध सकती हैं। इसके लिए पारंपरिक चोटी से लेकर पोनीटेल अच्छी रहेगी।

भारी लुक के लिए

  • पार्टी में लाल कुर्ती पहन रही हैं, तो इसे थोड़े गहरे और चमकदार रंग के बॉटम के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके लिए आप शरार, स्कर्ट या फिर प्लाजो पहन सकती हैं।
  • भारी लुक के लिए आप लाल कुर्ती के साथ गोल्डन या सिल्वर ज्वेलरी ट्राई करें। कानों में भारी झुमके, नेकपीस, अंगूठी और चूड़ियां बढ़िया लुक दे सकती हैं।
  • आकर्षक पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए आप लाल रंग की कुर्ती के साथ शिमरी पैटर्न वाली फुटवियर पहन सकती हैं। इसके लिए आप हील्स या फिर फ्लैट्स कुछ भी पहन सकती हैं।
  • लाल कुर्ती के साथ अपने पार्टी लुक को आकर्षक बनाने के लिए बालों में सुंदर जूड़ा बनाया जा सकता है। वहीं, आप कुछ हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आजकल लाल कुर्ती के कौन से डिजाइन चलन में हैं?
    +
    आजकल अनारकली, ए-लाइन और स्ट्रेट कट कुर्तियां चलन में हैं। आप इनके लाल रंग वाले विकल्पों को अलग-अलग मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
  • लाल कुर्ती को किन अवसरों पर पहना जा सकता है?
    +
    लाल कुर्ती को त्योहारों, पार्टियों और शादी के फंक्शनों में पहना जा सकता है। ये आपको एक आकर्षक और बोल्ड लुक दे सकती हैं।
  • लाल कुर्ती के साथ कौन से रंग अच्छे लगते हैं?
    +
    Red Kurti के साथ सुनहरा, सिल्वर, काला और सफेद रंग अच्छे लगते हैं। ये लाल रंग को कॉम्पलीमेंट करते हुए आपके लुक को आकर्षक बना सकते हैं।
  • लाल कुर्ती को कैसे स्टाइल करें?
    +
    लाल कुर्ती को आप जींस, लेगिंग या पलाज़ो के साथ पहन सकती हैं। एक्सेसरीज़ के तौर पर झुमके और चूड़ियाँ पहनी जा सकती हैं।
  • लाल कुर्ती खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    लाल कुर्ती खरीदते समय फैब्रिक, डिजाइन और फिटिंग का ध्यान रखना चाहिए, ताकी आपको अपने अनुसार एक सही विकल्प मिल सके।