क्या आप कामकाजी महिला हैं या कॉलेज गर्ल और आपको हर दिन अच्छा दिखने की चिंता रहती है? वहीं, हर रोज सोने से पहले आप यही सोचती हैं कि कल क्या पहनना है? तो यहां स्टाइलिश डिजाइन में आने वाली फ्लेयर्ड जींस के कुछ विकल्प दिए गए हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक हैं। फ्लेयर्ड जींस की फिटिंग कमर से जांघ तक होती है और नीचे से खुली होती है। यह जींस कुर्ती या साधारण टॉप के साथ बेहद प्यारा लुक दे सकती है। ऐसी Jeans आप रोजाना ऑफिस से लेकर कॉलेज या बाहर जाते समय पहन सकती हैं। अगर आप ऐसी और भी आकर्षक फैशन से जुड़ी जानकारी लेना चाहती हैं, तो स्टाइल स्ट्रीट की मदद ले सकती हैं।
फ्लेयर्ड जींस को कैसे स्टाइल किया जा सकता है?
अगर आपको क्लासी लुक चाहिए तो आप फ्लेयर्ड जींस के साथ शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ती पहन सकती हैं और एक छोटी बिंदी, झुमके, हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं। इसके साथ ही कुर्ती के साथ लुक को पूरा करने के लिए आप हील्स या जूती पहन सकती हैं। वहीं, अगर आपको प्यारा और क्यूट लुक चाहिए तो आप फ्लेयर्ड जींस के साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं और इस लुक को पूरा करने के लिए आप गले में छोटा सा लॉकेट, हाथ में घड़ी और हील्स या शूज भी पहन सकती हैं। फ्लेयर्ड जींस के साथ रोजाना वाला लुक लेना है, तो आप अपने किसी भी साधारण टॉप या टी-शर्ट को कैरी कर सकती हैं।