हरे रंग की चिकनकारी Short Kurti के डिजाइन, जो देंगे ट्रेंडी और खूबसूरत लुक

हर दिन पहनने के लिए के सुंदर सी शॉर्ट कुर्ती की तलाश है, तो यहां मिलेंगे आपको हरे रंग की चिकनकारी कुर्ती के अलग-अलग डिजाइन जो देंगे ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक।

Green Chikankari Short Kurti

क्या आपको भी डेली वियर के लिए शॉर्ट कुर्ती पहनना पसंद है और उसके लिए सुंदर सी कुर्ती लेने की सोच रही हैं, तो यहां से 6 अलग-अलग डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती के विकल्प देखने को मिल जाएंगे। ये सभी कुर्तियां लखनवी चिकन कारीगरी के साथ मिल रही हैं। खास बात यह है कि ये सभी हरे रंग की शॉर्ट चिकनकारी वाली कुर्ती हैं, जो सावन और मानसून सीजन में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। जब भी बात आती है आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े की तो शॉर्ट कुर्तियों को महिलाएं हमेशा से ही पसंद करती आ रही हैं और ऑफिस या कॉलेज पहनकर जाने के लिए शॉर्ट कुर्ती काफी अच्छी रहती हैं। इन कुर्तियों के साथ आप एक बेसिक व क्लासी लुक क्रिएट कर सकती हैं। जींस के साथ ये सभी हरे रंग की चिकनकारी वाली कुर्तियां काफी प्यारी लगेंगी। इन्हें आप जींस के अलावा अलग-अलग तरह के बॉटम से साथ पहन कर डिफरेंट लुक पा सकती हैं। इनका फैब्रिक भी काफी सॉफ्ट रहने वाला है, जिसे पहन कर आप खुद को आरामदायक महसूस करेंगी। हर दिन यूनिक और खूबसूरत लुक पाने के लिए आप इन चिकनकारी Short Kurti को स्टाइल वॉल्ट का हिस्सा बना सकती हैं।

शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती के अलग-अलग डिजाइन

  • स्ट्रेट चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती- स्ट्रेट डिजाइन वाली चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती रेगुलर पहनने के हिसाब से अच्छी हो सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप किसी भी तरह के बॉटम वियर के साथ पहन सकती हैं। सिंपल और क्लासी लुक के लिए आप इस तरह की कुर्ती के साथ वाइड लेग जींस या फिर स्किनी जींस पहन सकती हैं।
  • ए-लाइन डिजाइन- चिकनकारी कारीगरी में आपको ए-लाइन डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती के भी काफी सारे विकल्प देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्ती एक सुंदर और आकर्षक लुक देती है।
  • अनारकली डिजाइन- इस तरह की शॉर्ट कुर्ती में नीचे की तरफ थोड़ा सा घेर दिया गया होता है। अगर आप थोड़ा अलग-डिजाइन वाली शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती लेने की सोच रही हैं तो इस तरह की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं।
  • पेप्लम डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती- पेप्लम डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती भी लगभग अनारकली शॉर्ट कुर्ती की तरह ही दिखती है। यह एक अनोखा और आकर्षक लुक देती है। इस तरह की चिकनकारी कुर्ती को किसी खास मौके पर भी पहना जा सकता है। 
  • स्टोन वर्क- इस तरह की कुर्ती पर चिकनकारी कढ़ाई के साथ स्टोन वर्क भी देखने को मिल जाता है। इस तरह की शॉर्ट कुर्ती एक सुंदर और आकर्षक लुक देती है।

Top Six Products

  • Ada Women's Lucknow Chikankari Hand Embroidered Cotton Blend Green Short Kurti

    यह लखनवी चिकनकारी कुर्ती है, जो कि कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बनी हुई है। फ्लोरल प्रिंट वाली इस कुर्ती पर हाथ से एंब्रॉयडरी का काम किया गया है। इस कुर्ती में क्रू नेक डिजाइन और बेल स्लीव्स दी गई हैं, जो इसे और भी खूबसूरत और स्टाइलिश बनाती हैं। यह रेगुलर फिट वाली ट्यूनिक टॉप वेस्टर्न स्टाइल में मिल रही है। इसमें आपको XS से लेकर 5XL तक साइज के भी ऑप्शन मिल जाएंगे। वहीं कलर की बात करें तो यह कुर्ती ऑरेंज, पिंक, ब्लू, ग्रे और येलो कलर में मौजुद है। रेगुलर ऑफिस पहन कर जाने के लिए यह कुर्ती अच्छी पसंद हो सकती है। इस Short Kurti को आप किसी खास मौके पर भी पहन सकती हैं।

    01
  • Georgette Chikankari Short Kurta Top Kashmiri Embriodered Frock Kurti

    हरे रंग की यह चिकनकारी कुर्ती जॉर्जेट फैब्रिक से बनी हुई है, जो कि गर्मी में आरामदायक होने के साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देती है। सॉलिड पैटर्न वाली इस कुर्ती को A लाइन स्टाइल में पेश किया जा रहा है, जिसे स्किनी जींस के साथ पहना जा सकता है। यह कुर्ती 3/4 साइज की स्लीव और राउंड नेक डिजाइन के साथ मिल रही है। इसकी क्वालिटी को बरकरार रखने के लिए इसे सिर्फ हाथ से धुला जाना चाहिए। ग्रीन के अलावा इसमें आपको रेड, पिंक, येलो और ब्लू समेत काफी सारे कलर के विकल्प मिल जाएंगे।

    02
  • Ada Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Printed Cotton Short Kurti

    यह स्ट्रेट फिट कुर्ती है, जो कि रेगुलर स्टाइल में रही है। फ्लोरल प्रिंट वाली यह कुर्ती देखने में काफी खूबसूरत है जो कि आपको कूल और स्टाइलिश लुक दे सकती है। इसे आप ऑफिस कॉलेज के अलावा किसी भी कैजुअल मौके पर पहन सकती हैं। इस लखनवी चिकनकारी कुर्ती पर हाथ से एंब्रॉयडरी का काम किया गया है। मिड थाई लेथ वाली इस Lucknowi Kurti में नॉच नेक डिजाइन और 3/4 साइज की आस्तीन दी गई है। यह कुर्ती कॉटन फैब्रिक से बनी है, जो कि पहनने में आरामदायक भी रहने वाली है।

    03
  • Kasani Lucknowi Hand Embroidered Chikankari Short Kurti

    यह हरे रंग की चिकनकारी कुर्ती है, जिस पर सफेद रंग के धागे से चिकनकारी का काम किया गया है। स्ट्रेट फिट स्टाइल वाली यह कुर्ती रेयॉन फैब्रिक से बनी हुई है, जो काफी आरामदायक रहने वाली है। इस कुर्ती पर हाथ से कढ़ाई का काम किया गया है। रेगुलर पहनने के लिए अगर आप कुर्ती लेने की सोच रही हैं तो यह कुर्ती आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। ग्रीन के अलावा इसमें स्काई ब्लू और पीच कलर का ऑप्शन मिल रहा है। साथ ही इस Chikankari Short Kurti में M, XL और 2XL तक साइज के भी ऑप्शन मिल रहे हैं।

    04
  • POSHAK CHIKAN STUDIO Women's Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Solid Modal Short Kurti

    लेमन ग्रीन कलर की यह कुर्ती काफी खूबसूरत है। इसे पहन कर आप ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इस कुर्ती पर मैचिंग कलर के धागे से ही कढ़ाई का काम किया गया है। थाई लेंथ में आने वाली यह कुर्ती रेगुलर स्टाइल में मिल रही है। XS से लेकर XL तक साइज के ऑप्शन मिल रहे हैं। वहीं इसमें आपको काफी सारे बाइब्रेंट कलर के भी ऑप्शन मिल जाएंगे। मुलायम, हल्के और सांस लेने योग्य मोडल फैब्रिक से बनी इस कुर्ती को पहन कर आप पूरे दिन कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं।

    05
  • Ada Women's Cotton Top Tunic Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Short Kurti

    यह शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती स्ट्रेट फिट स्टाइल में मिल रही है। इस पर हाथ से एंब्रॉयडरी का काम किया गया है। इस लखनवी चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती को बनाने के लिए कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिस वजह से यह पहनने में भी काफी ज्यादा आरामदायक रहने वाली है। यह Lucknowi Short Kurti वेस्टर्न स्टाइल में मिल रही है, जिस पर फ्लोरल पैटर्न बना हुआ है। इसमें एक या दो नहीं बल्कि कलर के काफी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। यह कुर्ती L साइज में मिल रही है। 

    06

हरे रंग की शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती को किस तरह करें स्टाइल?

मानसून सीजन और सावन के महीने में हरे रंग का काफी ट्रेंड होता है। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। ग्रीन कलर की शॉर्ट कुर्ती आप किसी भी तरह की जींस पैंट के साथ पहन सकती हैं। अलग-अलग डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती को लेगिंग, प्लाजो या फिर ट्राउजर के साथ पहना जा सकता है। वहीं कुछ नया लुक पाने के लिए आप पेप्लम डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती को धोती पैंट के साथ पहन सकती हैं। एक्सेसरिज के लिए आप अपनी कुर्ती के अनुसार स्टेटमेंट नेकलेस, ब्रेसलेट, इयररिंग्स या घड़ी पहन सकती हैं। चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती के साथ कानों में झूमकी भी पहनी जा सकती है। वहीं अगर फुटवियर की बात करें तो पैरों में जूती, फ्लैट सैंडल या फिर हील्स इन कुर्तियों के साथ खूब जचेंगी। वहीं अगर आप वाइड लेग जिंस के साथ कुर्ती को पहन रही हैं तो शूज या स्नीकर भी शॉर्ट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हरे रंग की शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती को कब पहना जा सकता है?
    +
    हरे रंग की शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती को विभिन्न अवसरों जैसे पार्टी, कैजुअल, ऑफिस और डे आउट के लिए पहना जा सकता है।
  • क्या सावन में हरे रंग की शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती को पहना जा सकता है?
    +
    हां, सावन में हरे रंग की शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती पहनने के लिए परफेक्ट चॉइस मानी जाती है। यह एक आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प है।
  • शॉर्ट कुर्ती के साथ कैसी जींस अच्छी लगती है?
    +
    शॉर्ट कुर्तियों को आप वाइड लेग जींस या बॉयफ्रेंड जींस के साथ पहन सकती हैं। ये आपके कूल लुक देती है।