देखें 5 बढ़िया Washing Machine के विकल्प, जिनमें मैले कपड़ों की गहराई से होगी सफाई
तलाश है अच्छी वॉशिंग मशीन की? LG, सैमसंग और हायर जैसे ब्रांड हो सकते हैं अच्छी पसंद। यहां मिलेंगे आपको फुली से लेकर सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के बढ़िया विकल्प-
अगर आप घर के लिए एक अच्छी सी वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं, तो एलजी, सैमसंग और हायर जैसे लोकप्रिय ब्रांड बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन अच्छी धुलाई के लिए जानी जाती हैं। इन ब्रांड्स के पास सेमी से लेकर फुली ऑटोमैटिक फीचर वाली वॉशिंग मशीन के काफी सारे मॉडल्स उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी जरूरतों के हिसाब से चुना जा सकता है। इनमें कई सारे वॉश प्रोग्राम दिए जाते हैं, जो अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। साथ ही इनकी तेज स्पिन गति कम समय में कपड़ों को सूखा भी देती है। कपड़ों से निकलने वाली गंदगी और रोएं को इकट्ठा करने के लिए इन वॉशिंग मशीन में लिंट फिल्टर भी लगा होता है। यहां पर भारत में मशहूर वॉशिंग मशीन के कुछ मॉडल्स दिए जा रहे हैं, जो आपके लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं। चलिए डालते हैं इनपर नजर-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load
यह Haier ब्रांड की वॉशिंग मशीन है। यह वॉशिंग मशीन 6 किलोग्राम की क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती है। पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मैटेरियल से बना इस वॉशिंग मशीन का ड्रम सुविधाजन होने के साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ भी रहने वाला है। हायर की यह वॉशिंग मशीन वॉश, रिंस, स्पिन, टब ड्राई, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे 8 वॉश प्रोग्राम के साथ मिलती है। अगर आप कम समय में कपड़े धोना चाहते हैं, तो इसके क्विक वॉश प्रोग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 780 RPM की स्पिन स्पीड है, जो कम समय में कपड़ों को सुखा देती है। छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है। कपड़ों के निकलने वाले रोएं को इकट्ठा करने के लिए इसमें मैजिक फिल्टर भी लगा हुआ है। इसका ओशनस वेव ड्रम तेज पानी की लहरें उत्पन्न करता है, जिससे कपड़ों की गहराई से सफाई होती है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Haier
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
क्षमता- 6 किलोग्राम
अधिकतम घूर्णन गति- 780 आरपीएम
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
रंग मूनलाइट- ग्रे
कंट्रोल कंसोल- नॉब
वोल्टेज- 220 वोल्ट
खूबियां
आसानी से इस्तेमाल के लिए डिस्प्ले पैनल।
इसमें बैलेंस क्लीन पल्सेटर लगा हुआ है।
इसमें ऑटो रिस्टार्ट की सुविधा मिल रही है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार वॉशिंग मशीन के ड्रम का आकार काफी छोटा है।
01
LG 7 Kg, 5 Star, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
LG ब्रांड की इस वॉशिंग मशीन को डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा रहा है, जो कि कम बिजली खपत, कम आवाज और कम वाइब्रेशन के साथ काम करती है। यह वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम कैपेसिटी में मिल रही है, जो कि 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। एलजी की इस वॉशिंग मशीन में कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्स्ड फ़ैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर, एक्टिव वियर, हैंड/ऊनी, डेलिकेट्स, टब क्लीन और रिंस+स्पिन जैसे 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इस वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी के साथ ही गर्म पानी की सुविधा भी मिल जाती है। यानी इसमें पानी का तापमान को 20 डिग्री से लेकर 95 डिग्री की रेंज में सेट कर सकते हैं, जिससे कपड़ों से जिद्दी दाग का सफाया तो होता ही है, साथ ही एलर्जी और बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। हर धुलाई के बाद ड्रम टब क्लीन फंक्शन की मदद से इस वाशिंग मशीन का ड्रम साफ हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- LG
मॉडल- FHB1207Z2M
क्षमता - 7 किलोग्राम
वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.06 किलोवाट घंटे
अधिकतम घूर्णन गति- 1200 आरपीएम
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
वोल्टेज- 230 वोल्ट
वाट क्षमता- 1700 वाट
खूबियां
इसके स्टीम वॉश की मदद से कपड़ों से 99.9% तक कीटाणु खत्म हो जाते हैं।
इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी है।
कमी
एक अमेजन यूजर के अनुसार इसमें कपड़े अच्छे से नहीं सूखते हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, Fully Automatic Top Load Washing Machine
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह IFB ब्रांड की वाशिंग मशीन 7 किलोग्राम की कैपेसिटी में मिल रही है। AI द्वारा संचालित होने वाली यह वॉशिंग मशीन स्वचालित रूप से कपड़े के प्रकार और भार का पता लगाती है, जिसके बाद पानी के स्तर, धुलाई की प्रक्रिया और साइकिल टाइम को सेट करती है। साथ ही कपड़ों पर घिसावट को कम करते हुए बेहतर सफाई सुनिश्चित करती है। यह इसमें 720 RPM स्पिन स्पीड दी गई है, जो कि कपड़ों को जल्दी से सुखाने में भी मदद करती है। इसकी ट्रायडिक पल्सेटर के साथ डीप क्लीन तकनीक स्क्रबिंग, पंचिंग और मैकेनिकल मोशन के जरिए दागों को बेहतर ढंग से हटाता है। साथ ही कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना तेल और ग्रीस जैसे जिद्दी दागों की गहरी सफाई सुनिश्चित करता है।
स्पेसिफिकेशन
वजन- 31000 ग्राम
वार्षिक ऊर्जा खपत- 220 वाट
ब्रांड- IFB
क्षमता - किलोग्राम
ऊर्जा रेटिंग- 5 स्टार
खूबियां
एक्टिव मिक्स, जो कि पानी और डिटर्जेंट को पहले से मिलाता है।
एक्वा एनर्जी, जो कि कठोर पानी को साफ करता है।
यह वॉशिंग मशीन AI द्वारा संचालित होती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें पानी की खपत ज्यादा होती है।
03
Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
अगर आपका परिवार बड़ा है और आप ज्यादा क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung ब्रांड की इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के बारे में विचार कर सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है। यह वाशिंग मशीन में बेडिंग, डेलिकेट्स, इको बबल क्लीन, एनर्जी सेविंग के अलावा नॉर्मल, क्विक वॉश और जींस जैसे 6 वॉश प्रोग्राम के साथ मिल रही है। इसके अलावा इसमें 700 आरपीएम की स्पिन स्पीड भी है, जो कपड़ों जल्दी सूखने में मदद करती है। सैमसंग ब्रांड की इस वॉशिंग मशीन को इको बबल टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा रहा है, जो डिटर्जेंट और पानी के साथ बुलबुले बनाती है, जो कपड़ों की गहराई में जाकर सफाई करते हैं। इसमें इको ड्रम क्लीन फीचर भी है, जो कपड़ों की धुलाई के बाद ड्रम में जमा गंदगी को आसानी से हटाता है।
स्पेसिफिकेशन
नॉइज लेवल- 60 dB
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार रेटिंग
रंग - हल्का ग्रे
कंट्रोल कंसोल- टच
वोल्टेज- 220 वोल्ट
वाट क्षमता- 1290 वाट
खूबियां
इस वाशिंग मशीन में मैजिक फिल्टर लगा हुआ है।
डिजिटल इन्वर्टर मोटर के साथ आने वाली सैमसंग ब्रांड यह वाशिंग मशीन ज्यादा आवाज भी नहीं करती है।
कपड़ों की गहराई से सफाई के लिए इसमें डुअल स्टॉर्म है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
04
Whirlpool 7.0 Kg 5 Star MAGIC CLEAN Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
अगर आप कम बजट में बढ़िया सी वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो Whirlpool ब्रांड की इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को ले सकते हैं। 7 किलोग्राम की कैपेसिटी वाली यह वाशिंग मशीन छोटी से लेकर मीडियम फैमिली के लिए उपयुक्त हो सकती है।1400 RPM की हाईयर स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन है, जिसमें कम समय में कपड़े सूख सकते हैं। इसमें रैप प्रोटेक्शन भी है, जिससे चूहों के कुतरने से वॉशिंग मशीन को कम नुकसान पहुंचता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली यह वाशिंग मशीन ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं करती है। इस वाशिंग मशीन में एक इन-बिल्ट कॉलर स्क्रबर भी है, जिससे कॉलर की सफाई और भी आसान हो जाती है। वहीं इसका लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोएं को एक तरफ इकट्ठा करता है।
स्पेसिफिकेशन
क्षमता- 7 किलोग्राम
रंग- काला
उत्पाद आयाम- 49D x 79.5W x 95.6H सेंटीमीटर
वोल्टेज- 2.2E+2 वोल्ट (AC)
कंट्रोल टाइप- नॉब
खूबियां
वाशिंग मशीन में स्पिन शावर सुविधा है, जो कपड़ों से डिटर्जेंट और साबुन के कणों को कम करने में मदद करती है।
इसमें डेलीकेट, हैवी और नॉर्मल जैसे 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
टिकाऊपन और सुरक्षा के लिए रस्ट-प्रूफ बॉडी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स वॉशिंग मशीन की परफार्मेंस से नाखुश हैं।
05
जानें इनके खास फीचर्स के बारे में-
ऊपर दिए गए वॉशिंग मशीन के मॉडल्स के कुछ खास फीचर्स को यहां पर तालिका के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे आपको समझने में ज्यादा आसानी होगी और आप अपने लिए एक उपयुक्त विकल्प चुन सकेंगे।
ब्रांड
क्षमता
वॉश प्रोग्राम
स्पिन स्पीड
Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine
6 किलोग्राम
8
780 RPM
LG Smart Choice, 7 Kg, 5 Star, Steam, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
7 किलोग्राम
10
1200 RPM
IFB 7 Kg 5 Star AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
भारत में मिलने वाले वॉशिंग मशीन के सबसे अच्छे ब्रांड कौन-से हैं?
सैमसंग, एलजी, हायर, आईएफबी, व्हर्लपूल, गोदरेज, बॉश, वोल्टास और पैनासॉनिक जैसे कई ब्रांड हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।
बड़े परिवारों के लिए कितनी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही रहेगी?
बड़े परिवार के लिए 8 किलोग्राम या फिर उससे अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन अच्छी पसंद हो सकती है।
भारी कंबल और चादर धुलने के लिए कितनी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही रहेगी?
भारी कंबल और चादर धोने के लिए 9 किलोग्राम या उससे अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन अच्छी रहेगी।