मल्टिपल वॉश प्रोग्राम वाली LG सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machines में मैले कपड़ों की होगी बेहतरीन धुलाई

तलाश है एक अच्छी सी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तो LG ब्रांड के बारे में कर सकते हैं विचार। अलग-अलग क्षमता और कई वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली इन मशीन में गंदे से गंदे कपड़े धुलेंगे मिनटों में-

मल्टिपल वॉश प्रोग्राम वाली LG सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machines में मैले कपड़ों की होगी बेहतरीन धुलाई
एलजी सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन

एलजी कंपनी वाशिंग मशीन के पॉपुलर ब्रांड्स में से एक है, जो सेमी ऑटोमैटिक से लेकर फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन के कई बेहतरीन मॉडल्स पेश करती है। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन अपनी गुणवत्ता, टिकाऊपन और शानदार फीचर्स की वजह से जानी जाती हैं। बात करें एलजी की सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तो इनके ज्यादातर मॉडल्स में आपको कॉलर स्क्रबर, सुरक्षात्मक रैट मेश, जंग रहित प्लास्टिक बेस और विंड जेट ड्राई जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा इनमें उच्च स्पिन गति भी होती है, जो कम समय में कपड़ों को सुखा सकती है। यहां पर LG कंपनी की सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। अगर आप अपने घर के लिए बजट में अच्छी वॉशिंग लेने की सोच रहे हैं तो इनके बारे में विचार कर सकते हैं। आइए देखते हैं इनके विकल्पों को-  

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    LG ब्रांड की यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो कि 3 से 4 सदस्यों के कपड़े धुलने के लिए उपयुक्त रहेगी। इसके स्पिन टब क्षमता की 5.5 किलोग्राम है। यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल रही है। इसमें नाजुक कपड़ों के लिए- जेंटल, रोजाना के कपड़ों के लिए- नॉर्मल और भारी कपड़ों के लिए स्ट्रॉन्ग जैसे 3 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। एलजी की यह वॉशिंग मशीन प्रोटेक्टिव रैट मेश के साथ आती है, जो चूहों के आतंक से मशीन को बचाकर रखने में मदद करता है। 1300 RPM की उच्च स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के बाद कम समय में सूखा भी देती है। इस वॉशिंग मशीन में कॉलर स्क्रबर लगा हुआ है, जो कि शर्ट की कॉलर और कफ से मैल को आसानी से निकलता है। इसका जंग रहित प्लास्टिक बेस मशीन को टिकाऊपन भी प्रदान करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • रंग- गहरा स्लेटी
    • उत्पाद आयाम- 48D x 81W x 98H सेंटीमीटर
    • साइकिल विकल्प- जेंटल, नॉर्मल, स्ट्रॉंग
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब

    खूबियां

    • इसमें लगे लिंट कलेक्टर की वजह से कपड़ों से रोए आसानी से निकल आते हैं।
    • इसमें आपको 5 मिनट का स्पिन टाइमर और 15 मिनट का वॉश टाइमर मिल रहा है।
    • इसमें विंड जेट ड्राई फीचर है, जो कपड़ों से नमी को कम करके जल्दी सूखने में मदद करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें पहिए नहीं लगे हुए हैं।
    01
  • LG 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    यह एलजी वॉशिंग मशीन 8.5 किलोग्राम की कैपेसिटी में मिल रही है। साथ ही इसमें 6.0 किलोग्राम की स्पिन टब कैपिसिटी दी जा रही है। यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। यह वॉशिंग मशीन 1300 आरपीएम की स्पिन स्पीड के साथ मिल रही है, जो कपड़ों से पानी को अच्छे से निचोड़ कर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। इसमें रोलर जेट पल्सेटर दिया जा रहा है, जो कि कपड़ों को प्रभावी ढंग से घुमाता है, जिससे उनकी बेहतरीन सफाई होती है। साथ ही सारे दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। इसमें आपको लिंट कलेक्टर भी मिल जाएगा, जो कि कपड़ों से निकलने वाले रोए को एक तरफ इकट्ठा कर लेता है। इसके अलावा इस वाशिंग मशीन में आपको 3+1 वाश प्रोग्राम भी मिल जाएंगे। आसान इस्तेमाल के लिए इसमें कंट्रोल नॉब्स लगे हुए हैं। साथ ही इस वॉशिंग मशीन में 10 मिनट का स्पिन टाइमर और 15 मिनट का वॉश टाइमर दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कलर- बरगंडी
    • कैपेसिटी- 8.5 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • वाट कैपिसिटी- 410 वाट
    • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • स्पिन स्पीड- 1300 आरपीएम

    खूबियां

    • रैट अवे फीचर इस वाशिंग मशीन में मिल जाती है।
    • कॉलर और कफ की सफाई के लिए कॉलर स्क्रबर।
    • इसमें फुल लिंट फ़िल्टर इंडिकेटर भी लगा हुआ है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह वॉशिंग मशीन तेज आवाज करती है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 11 Kg 5 Star Wind Jet Dry Rat Away Technology Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    अगर आपका परिवार बड़ा है तो आपके लिए 11 किलोग्राम क्षमता वाली यह एलदी वॉशिंग मशीन उपयुक्त हो सकती है। इसमें 8 किलोग्राम क्षमता वाला स्पिन टब भी दिया गया है। इसके अलावा 1300 RPM की उच्च स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाने में भी मदद करती है। इस वॉशिंग मशीन में स्वेटर, एथलेटिक कपड़े, अंडरगारमेंट्स, लॉन्जरी और क्रोशिया से बने कपड़ों को धोने के लिए जेंटल वॉश प्रोग्राम, कॉटन, लिनन और टिकाऊ सिंथेटिक्स से बनी रोजमर्रा के कपड़ों के लिए नॉर्मल वॉश प्रोग्राम व तौलिए, जींस जैसे मजबूत कपड़ों के लिए स्ट्रॉंग वॉश प्रोग्राम के अलावा कपड़ों से जिद्दी और पुरानी गंदगी को प्रभावी ढंग से हटाने के लिए सोक प्रोग्राम दिए गए हैं। इसमें लगा रोलर जेट पल्सेटर डायनामिक मोशन के जरिए मैले से मैले कपड़ों की गहराई से सफाई करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • क्षमता- 11 किलोग्राम
    • रंग- मिडिल ब्लैक
    • ब्रांड- LG
    • उत्पाद का आयाम- 54.5D x 90.5W x 102.5H सेंटीमीटर
    • साइकिल विकल्प- जेंटल, नॉर्मल, मजबूत और सोक
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • अधिकतम घूर्णन गति- 1300 RPM
    • वजन- 35000 ग्राम

    खूबियां

    • जेंटल, नॉर्मल, मजबूत और सोक जैसे 3 + 1 वॉश प्रोग्राम।
    • इसका स्मार्ट फ़िल्टर कपड़े धोते समय निकलने वाले लिंट को इकट्ठा करता है।
    • इसमें बजर लगा हुआ है, जो कि साइकिल टाइम पूरा होने पर आपको सूचित कर देता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ के कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    03
  • LG 11.5 kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator with Soak, Top Load Washing Machine

    एलजी की यह वॉशिंग मशीन 11.5 किलोग्राम कैपेसिटी में मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इसमें दी जा रही स्पिन टब की क्षमता 08 किलोग्राम है। इतनी बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में आप न सिर्फ कपड़े बल्कि कंबल, बेडशीट, चादर और पर्दे आदि भी आराम से धो सकेंगे। इसमें विंड जेट ड्राई टेक्नोलॉजी भी है, जो कपड़ों से नमी को प्रभावी ढंग से कम करती है, जिससे कपड़े बरसात या फिर सर्दी के मौसम में भी आसानी से सुख जाते हैं। इस वॉशिंग मशीन में 3+1 वॉश प्रोग्राम हैं। यानी इसमें आपको ऊन, कश्मीरी, रेशम और कढ़ाई वाले कपड़े, कंबल और अन्य नाजुक कपड़ों की धुलाई के लिए जेंटल वॉश, कॉटन लिनन और टिकाऊ सिंथेटिक्स से बने रोजमर्रा के कपड़े ,चादरें, तौलिये, टी-शर्ट, मोजे और अंडरवियर धोने के लिए नॉर्मल वॉश प्रोग्राम, कपड़ों को भिगोने के लिए सोक प्रोग्राम और भारी दाग ​​वाले कपड़े या तौलिए जैसे कपड़ों से जिद्दी गंदगी और दाग हटाने के लिए स्ट्रॉंग वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎LG
    • मॉडल- ‎P115ASDAZ
    • क्षमता ‎- 11.5 किलोग्राम
    • नॉइज लेबल- ‎65 डेसिबल
    • रंग- ‎बरगंडी
    • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
    • सामग्री- ‎प्लास्टिक

    खूबियां

    • इसकी 1350 RPM की उच्च स्पिन स्पीड तेजी से धुलाई और सुखाने में मदद करती है।
    • इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा है।
    • चूहों से मशीन की सुरक्षा के लिए रैट अवे तकनीक।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ के कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    04
  • LG 10.5 kg 5 Star Wind jet dry Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    एलजी ब्रांड की यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 10.5 किलोग्राम कैपेसिटी में मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें 10.5 किलोग्राम धुलाई के लिए टब के साथ ही 8.0 किलोग्राम स्पिन टब क्षमता मिल रही है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन बिजली की कम खपत कर सकती है। अलग-अलग तरह के कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसमें रैट अवे फीचर है, जिससे चूहे के काटने से मशीन को कम नुकसान होता है। यह वॉशिंग मशीन जंग रहित प्लास्टिक बेस के साथ मिल रही है। साथ ही इसमें आपको 5 मिनट स्पिन टाइमर और 40 मीनट सोक+वॉश टाइमर के लिए विकल्प मिल जाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन

    • उत्पाद आयाम- 54.5D x 90.5W x 102.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 10.5 किलोग्राम
    • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • ऊर्जा दक्षता- ‎5 स्टार
    • कंट्रोल टाइप- नॉब

    खूबियां

    • यह वॉशिंग मशीन 1350 RPM की हाई स्पिन स्पीड के साथ मिल रही है।
    • कपड़ों से नमी को कम करने के लिए विंड जेट ड्राई।
    • इसमें कॉलर क्रबर भी लगा है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ के कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    05

जानें इन मॉडल्स के बीच का अंतर

यहां पर एलजी कंपनी के सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के कुछ खास फीचर्स के बारे में तालिका के माध्यम से बताया जा रहा है, जिससे आपको और बेहतर तरीके से समझने और अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी होगी। चलिए देखते हैं-

मॉडल

क्षमता

स्पिन स्पीड

वॉश प्रोग्राम

ऊर्जा दक्षता

LG- P7020NGAZ

7 किलोग्राम

1300 RPM

3

5 स्टार रेटिंग

LG- ‎P8530SRAZ

8.5 किलोग्राम

1300 RPM

‎3 + 1 

5 स्टार रेटिंग

LG-‎ ‎P1155SKAZ

11 किलोग्राम

1300 RPM

3 + 1 

5 स्टार रेटिंग

LG- ‎P115ASDAZ

11.5 किलोग्राम

1350 RPM

3 + 1 

5 स्टार रेटिंग

LG- ‎P105ASRAZ

10.5 किलोग्राम

‎1350 RPM

5 स्टार रेटिंग

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • बड़ी फैमिली के लिए कितनी कैपेसिटी वाली एलजी वॉशिंग मशीन सही रहेगी?
    बड़ी फैमिली के हिसाब से 8 या उससे ज्यादा की कैपेसिटी वाली एलजी वॉशिंग मशीन सही मानी जाती है।
  • क्या 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली LG वॉशिंग मशीन ज्यादा बिजली खर्च करती है?
    जी नहीं, 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली एलजी वाशिंग मशीन कम बिजली की खपत के लिए जानी जाती है।
  • क्या सेमी LG की ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन में स्टीम वॉश की सुविधा मिलती है?
    नहीं, स्टीम वॉश की सुविधा ज्यादातर फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन में ही मिलती है।