Bosch के बढ़िया Fridge मॉडल्स, जिनमें मिलेगी पर्याप्त स्टोरेज और लंबे समय तक चलने वाली ताजगी

घर के लिए नया रेफ्रीजरेटर लेने की है तैयारी? यहां देखें बॉश कंपनी के कुछ बढ़िया फ्रिज मॉडल्स, जो मिल रहे हैं अलग-अलग क्षमता के साथ और देते हैं लंबे समय तक चलने वाली ताजगी।

Bosch के बढ़िया Fridge मॉडल्स, जिनमें मिलेगी पर्याप्त स्टोरेज और लंबे समय तक चलने वाली ताजगी
Bosch ब्रांड के बढ़िया Fridge मॉडल्स

घर के लिए नया फ्रिज लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो बॉश ब्रांड के बारे में विचार कर सकते हैं। इस ब्रांड के पास आपको सिंगल और डबल डोर से लेकर ट्रिपल डोर वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिल जाएंगे। इन फ्रिज में पर्याप्त स्टोरेज भी मिल जाती है, जिसमें जरूरत भर के सभी खाने के सामान रखे जा सकते हैं। इनमें बड़ा वेजिटेबल बॉक्स के साथ ही पानी की बड़ी बोतलों को रखने के लिए जगह दी जाती है। वहीं बॉश ब्रांड के कुछ फ्रिज मॉडल्स इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं, जो कम बिजली की खपत करते हुए शांत संचालन के लिए जाने जाते हैं। यहां पर बॉस के 5 बढ़िया फ्रिज मॉडल्स के बारे में बताया जा रहा है। ये सभी फ्रिज अलग-अलग क्षमता के साथ मिल रहे हैं, जिन्हें अपने परिवार की जरूरतों के अनुसार लिया जा सकता है। आइए देखते हैं इनके विकल्पों को-  

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • BOSCH MaxFlex Convert 335L, 3 Star Inverter Frost Free Triple Door Refrigerator

    बॉश ब्रांड का यह ट्रिपल डोर वाला फ्रिज है, जो कि 335 लीटर की क्षमता के साथ मिल रहा है। अगर आपके परिवार में 4-5 सदस्य हैं तो यह आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें फ्रीजर के 66 लीटर और ताजा भोजन के लिए 212 लीटर की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसका मध्य भाग 57 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जिसे जरूरत पड़ने पर फ्रिज या फ्रिजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस फ्रिज में 8 कंवर्टिबल मोड भी हैं, जिन्हें आप अलग-अलग जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। बिल्ट इन रिब्स के साथ इस फ्रिज में एडजस्टेबल शेल्फ दिए गए हैं, जिन्हें आप जरूरत के हिसाब से समायोजित कर सकते हैं। इसका मल्टी एयर फ्लो पूरे फ्रिज में बराबर कुलिंग प्रदान करता है। कम समय में तेजी से बर्फ जमाने के लिए यह फ्रिज सुपर फ्रीजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल- ‎CMC36K03NI
    • क्षमता- ‎335 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎380 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • ताज़ा भोजन क्षमता- ‎213 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता- ‎64 लीटर
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- ‎स्मोकी स्टील
    • वोल्टेज- ‎220 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें एडजस्टेबल शेल्फ लगे हुए हैं।
    • इस फ्रिज में डोर अजर अलार्म लगा है, जो दरवाजे के ठीक से बंद न होने पर अलार्म के जरिए आपको सूचित कर देता है।
    • नो फ़्रॉस्ट फ़ीचर जो भोजन को बर्फ के क्रिस्टल बनने से बचाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को फ्रिज के कंपार्टमेंट काफी छोटे हैं।
    01
  • Bosch 187 L, 3 Star, Single Door Refrigerator

    बॉश का यह रेफ्रिजरेटर 187 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि कपल्स, बैचलर्स या फिर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस फ्रिज में 165 लीटर ताजा भोजन के लिए और 20 लीटर फ्रीजर के लिए स्पेस दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 2 शेल्फ भी बने हैं। इसके शेल्फ मजबूत क्वालिटी के ग्लास से बने हैं और इन्हें जरूरत के हिसाब से समायोजित भी किया जा सकता है। इस फ्रिज के शेल्फ 175 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकते हैं। फ्रिज को साफ रखने के लिए इसके दरवाजे में एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा हुआ है। इतना ही नहीं, आलू, प्याज और लहसुन जैसी सूखी सब्जियों को रखने के लिए इस फ्रिज के बॉटम में 11.5 लीटर की अलग से स्टोरेज दी जा रही है। इसमें LED लाइट लगी हुई है, जो फ्रिज के अंदर रोशनी बनाए रखती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎BOSCH
    • मॉडल- ‎CST18B33PI
    • क्षमता ‎- 187 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎178 किलोवाट घंटे
    • ताज़ा भोजन क्षमता- ‎165 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता - ‎20 लीटर
    • नॉइज लेवल- 42 डेसिबल

    खूबियां

    • बिजली न होने पर भी इस फ्रिज में करीब 18 घंटे तक कूलिंग बनी रहती है।
    • इस फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर है।
    • इसमें बड़ा सा वेजिटेबल बॉक्स दिया जा रहा है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से फ्रिज के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • BOSCH 207 L, 4 Star Single Door Refrigerator

    इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह बॉश रेफ्रिजरेटर फेदर ब्लू कलर में मिल रहा है। यह फ्रिज 18 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन के साथ मिल रहा है। यानी बिजली के न होने पर भी इसमें करीब 18 घंटे तक कूलिंग और ताजगी बनी रहती है। यह फ्रिज 207 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 185 लीटर फ्रेश फूड के लिए और 20 लीटर फ्रीजर के लिए स्टोरेज दी जा रही है। इसके अलावा इस फ्रिज में मजबूत क्वालिटी के 2 एडजस्टेबल शेल्फ बने हैं, जिनपर आप बारी बर्तनों को रखने के साथ ही इन्हें समायोजित भी कर सकते हैं। इस फ्रिज में एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎BOSCH
    • उत्पाद का आयाम- 68.2D x 53.8W x 126.6H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- BOSCH
    • क्षमता- 207 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन- कॉम्पैक्ट फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
    • BEE स्टार रेटिंग- 4 स्टार

    खूबियां

    • स्मार्ट शील्ड के साथ 2.5 गुना तेज़ बोतल कूलिंग।
    • 60 मिनट से कम समय में सबसे तेज बर्फ बनाना।  
    • बिजली न होने पर भी 18 घंटे तक कूलिंग।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से फ्रिज के बारे में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
    03
  • Bosch 207 L, 3 Star Single Door Refrigerator with Industry's largest vegetable box

    बॉश का 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला रेफ्रिजरेटर है। डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी वाला सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर काफी स्टाइलिश भी है। स्मार्ट शील्ड के साथ इस फ्रिज में 2.5 गुना तेज बोतल कूलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें 60 मिनट से भी कम समय में बर्फ बनना शुरू हो जाता है। 18 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन के साथ आने वाल बॉश का यह रेफ्रिजरेटर बिजली न होने पर भी खाने-पीने की चीजों को करीब 18 घंटे तक ठंडा रखता है। यह फ्रिज 207 लीटर स्टोरेज क्षमता के साथ मिल रहा है, जिसमें 185 लीटर ताजा भोजन के लिए और 20 लीटर फ्रीजर के लिए जगह दी जा रही है। इसमें दो शेल्फ भी बने हैं। इसके अलावा एक क्रिप्सर बॉक्स भी इस फ्रीज में दिया जा रहा है। फ्रिज को साफ और स्वच्छ रखने के लिए इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल- ‎CST20W33NI
    • क्षमता- ‎207 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎178 किलोवाट घंटे
    • रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- ‎206 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता - ‎20 लीटर
    • नॉइज लेवल- ‎42 डेसिबल
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग

    खूबियां

    • इसका मैक्सफ्रीज़ ज़ोन 50 मिनट के अंदर बर्फ जमा सकता है।
    • इसमें 17 लीटर स्टोरज वाला वेजिटेबल बॉक्स दिया गया है।
    • इसके शेल्फ को समायोजित किया जा सकता है।

    कमी

    • फ्रिज के बारे में अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    04
  • BOSCH 187 L, 3 Star, Single Door Refrigerator

    यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 187 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि छोटे परिवारों या फिर बैचलर्स के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसे 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है। स्मार्ट एवपोरेशन के साथ आने वाले इस फ्रिज में पानी लिकेज की समस्या न के बराबर है। इस फ्रिज में फल और सब्जियां रखने के लिए 17 लीटर का वेजिटेबल बॉक्स है, जिसमें आप काफी मात्रा में सब्जियां स्टोर कर सकते हैं। इस फ्रिज के शेल्फ एडजस्टेबल हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है। इसके अलावा मजबूत ग्लास से बने होने के कारण इसके शेल्फ पर भारी बर्तन भी आराम से रखे जा सकते हैं। इसमें LED लाइट लगी हुई है, जो फ्रिज के अंदर पर्याप्त रोशनी प्रदान करती है और खाने पीने की चीजों तक आसान पहुंच प्रदान करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल- ‎CST18W33NI
    • क्षमता - ‎187 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎178 किलोवाट घंटे
    • ताज़ा भोजन क्षमता- ‎165 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता- ‎20 लीटर
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग

    खूबियां

    • स्मार्ट शील्ड के साथ 2.5 x तेज़ बोतल कूलिंग।
    • 60 मिनट से कम समय में इसमें बर्फ बनाना शुरू हो जाता है।
    • बिजली न होने पर भी इसमें 18 घंटे तक ठंडक बनी रहती है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स को फ्रिज की क्वालिटी सही नहीं लगी।
    05

जानें इन मॉडल्स के बीच का अंतर

यहां पर बॉश के फ्रिज के कुछ खास फीचर्स के बारे में तालिका के माध्यम से बताया जा रहा है, जिससे आपको और बेहतर तरीके से समझने और अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी होगी। 

मॉडल

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

ऊर्जा खपत

‎BOSCH- ‎CMC36K03NI

335 लीटर

3 स्टार

380 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

‎BOSCH- ‎CST18B33PI

‎187 लीटर

3 स्टार

‎‎178 किलोवाट घंटे

‎BOSCH- ‎CST20B34NI

207 लीटर

4 स्टार

‎178 किलोवाट घंटे

‎BOSCH- ‎CST20W33NI

207 लीटर

3 स्टार

‎178 किलोवाट घंटे

‎BOSCH- CST18W33NI

‎187 लीटर

3 स्टार

‎178 किलोवाट घंटे

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या Bosch फ्रिज में फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी होती है?
    कई बॉश फ्रिज मॉडल्स फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक के साथ आते हैं, जिससे फ्रिज या फ्रीज़र में अनावश्यक बर्फ जमा नहीं होती है।
  • क्या बॉश फ्रिज किफायती होते हैं?
    यह फ्रिज की स्टोरेज और फीचर्स पर निर्भर करता है। हालांकि अन्य ब्रांड की तुलना में आपको बॉश के पास किफायती दाम में फ्रिज मिल सकते हैं।
  • बॉश फ्रिज लेते समय क्या देखना चाहिए?
    बॉश फ्रिज लेते समय उसकी क्षमता, एनर्जी रेटिंग, शेल्फ की क्वालिटी और संख्या, इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर जैसे मुख्य फीचर देख लेने चाहिए।