भारत में उपलब्ध टॉप 5 Air Coolers देंगे गर्मियों में राहत, देखें Bajaj, Symphony जैसे विकल्प

यहां पर भारत में मिलने वाले 5 बढ़िया Air Cooler के बारे में जानकारी दी गई है जो कम पानी और बिजली की खपत में बढ़िया ठंडक प्रदान करने में मदद कर सकते हैं। इनमें आपको डेजर्ट से लेकर पर्सनल एयर कूलर मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं।

भारत में उपलब्ध टॉप 5 Air Coolers देंगे गर्मियों में राहत, देखें Bajaj, Symphony जैसे विकल्प
एयर कूलर

क्या आप भारत की भीषण गर्मी से बचने के लिए एक बढ़िया एयर कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं, जो घर को ठंडा रखने के साथ किफायती भी हो? लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्पों के साथ, सही कूलर चुनना मुश्किल हो सकता है। हम Bajaj, Symphony, HAVAI, Kenstar और V-Guard जैसे प्रमुख ब्रांडों के 5 बेहतरीन एयर कूलर लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं। इनमें आपको 25 से लेकर 105 लीटर तक की वाटर टैंक क्षमता वाले कूलर मिलते हैं, जो न केवल बढ़िया कूलिंग प्रदान कर सकते हैं, बल्कि ऊर्जा-कुशल और टिकाऊ भी हैं। इतना ही नहीं, इन Air Cooler के तीनों ओर हनीकॉम्ब कूलिंग पैड लगाए गए हैं, जो कम पानी की खपत में बढ़िया कूलिंग देते हैं। साथ ही, इनमें से कुछ में आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें आप बर्फ डालकर अधिक ठंडक का अनुभव कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की? नीचे कुछ बढ़िया विकल्प दिए गए हैं, जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।

इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    अगर आप खुद के लिए बढ़िया एयर कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो 90 लीटर की क्षमता वाला यह विकल्प बढ़िया हो सकता है। यह Bajaj का डेजर्ट एयर कूलर है जिसे प्लास्टिक से बनाया गया है, जिसकी वजह से यह मजबूत होने के साथ टिकाऊ है। इसमें टर्बो फैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा को बढ़िया तरीके से फैलाने का काम करती है। साथ ही इसमें 3 स्पीड कंट्रोल की भी सुविधा दी गई है, जिसे आप अपनी जरूरत के आधार पर कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसके अलावा यह ऑटो-स्विंग के साथ आता है, जिसमें 4-वे स्विंग दी गई है जो खुद से कमरे के चारों ओर हवा को फैलाने में मदद कर सकता है। इस कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड दिए गए हैं, जो बैक्टीरिया को दूर रखने के साथ हवा को स्वच्छ करने में भी मदद कर सकते हैं। साथ ही यह कम पानी की खपत में बढ़िया ठंडक दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bajaj
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • खास फ़ीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • रंग - सफ़ेद
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 5600 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी - 85 लीटर
    • फ़्लोर एरिया - 650 स्क्वायर फ़ीट

    खूबियां

    • इसमें आइस चैंबर मिलता है, जिसमें बर्फ डालकर ठंडक का एहसास कर सकते हैं।
    • इसमें Duramarine पंप का इस्तेमाल किया गया है जो जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक चल सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर का कहना यह है कि इसमें से काफी ज्यादा आवाज आती है।
    01
  • Symphony Winter 100XL Desert Air Cooler

    4-साइड कूलिंग के साथ आने वाले इस कूलर को आकार में छोटा बनाया गया है, जो आसानी से अपने कमरे में फिट हो सकता है। इसमें आपको 2 नॉब मिलते हैं, जिसकी मदद से आप इसे ऑन और ऑफ करने के साथ इसकी गति को भी नियंत्रित कर सकते हैं। यह 105 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने के बाद बार-बार भरने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। सफ़ेद रंग में आने वाले इस Symphony Cooler में चक्के लगे हुए हैं, जिनकी मदद से आप इसे एक जगह से लेकर दूसरी जगह पर लेकर जा सकते हैं। इसमें एयर फैन टेक्नोलॉजी मिलती है जो पावरफुल कूलिंग देती है और इसमें से काफी कम आवाज़ करती है। इसे ख़ासकर बड़े आकार के कमरे के लिए बनाया गया है। इसके अलावा इसमें वाटर इंडिकेटर दिया गया है, जिसकी मदद से आपको पता चल सकता है कि इसमें कितना पानी है। साथ ही इसमें आइस फिलिंग डोर मिलता है, जिसकी मदद से आप इसमें बर्फ डाल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Symphony
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • खास फ़ीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • रंग - सफ़ेद
    • कंट्रोल टाइप - नॉब
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी - 105 लीटर
    • फ़्लोर एरिया - 40 वर्ग मीटर
    • मॉडल का नाम - ACODE490

    खूबियां

    • यह बिजली जाने पर इन्वर्टर पर चल सकता है। 
    • इसमें CDF तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो बढ़िया कूलिंग देने में मदद कर सकता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • HAVAI Arizona 9 Personal Air Cooler

    सफेद रंग में आने वाला यह कूलर देखने में काफी बढ़िया लगता है। यह एक पर्सनल एयर कूलर है, जिसे आकार में छोटा बनाया गया है जो 50 वर्ग फुट में आसानी से फिट हो सकता है। यह 25 लीटर की क्षमता के साथ आता है जिसमें वाटर इंडिकेटर मिलता है। इस कूलर के तीनों साइड में हनीकॉम्ब पैड्स लगाए गए हैं जो काफी बढ़िया तरीके से पानी सोखकर ठंडक देते हैं। इसके अलावा इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत के आधार पर उपयोग कर सकते हैं। यह ऑटो-स्विंग लूवर्स के साथ आता है जो हवा को कमरे के चारों ओर फैलाने में मदद करता है। साथ ही इसमें चक्के लगे हुए हैं, जिसकी मदद से आप कूलर को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जा सकते हैं। इसमें मिलने वाला मोटर बेहतरीन बॉल बेयरिंग एल्युमिनियम से बना है जो 2600 RPM की गति से चलता है। साथ ही यह 5 फीट तक हवा फेंकता है जिससे कमरा काफी जल्दी ठंडा हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - HAVAI
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • खास फ़ीचर - 9 इंच का ब्लेड, एडजस्टेबल स्पीड, ऑटो स्विंग लूवर्स, पोर्टेबल, पर्सनल कूलर
    • रंग - सफ़ेद
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 2200 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी - 25 लीटर
    • फ़्लोर एरिया - 50 स्क्वायर फ़ीट

    खूबियां

    • इसमें मिलने वाले फैन की लंबाई 9 इंच के साइज़ में बनाया गया है।
    • यह कूलर 2200 m³/hr तक हवा देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह सही से काम नहीं कर रहा है।
    03
  • Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler

    90 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह एयर कूलर Kenstar ब्रांड का है जिसे आप गर्मी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसे PP मटेरियल से बनाया गया है जो मजबूत होने के साथ टिकाऊ है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन चक्के लगे हुए हैं जिनकी मदद से आप इसे आसानी से एक जगह से लेकर दूसरी जगह पर रख सकते हैं। ग्रे रंग में आने वाले इस एयर कूलर में 4-वे स्विंग मिलता है जो हवा को फैलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें 3 अलग-अलग स्पीड भी दी गई है जिन्हें आप अपनी जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं। इस Room Cooler में टर्बो फैन टेक्नोलॉजी दी गई है जो हवा को बढ़िया तरीके से फैलाने में मदद कर सकती है। इसमें 2 नॉब मिलते हैं जिसकी मदद से इसे आप ऑन और ऑफ करने के साथ इसके फीचर्स को भी नियंत्रित कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि बिजली जाने पर यह आसानी से इन्वर्टर पर भी चल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Kenstar
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • माउंटिंग टाइप फ्रीस्टैंडिंग
    • खास फ़ीचर - बिल्ट-इन व्हील
    • रंग - ग्रे
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 6000 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - बटन
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी - 90 लीटर
    • फ़्लोर एरिया - 3.83 स्क्वायर फ़ीट

    खूबियां

    • इसके तीनों तरफ हनीकॉम्ब पैड लगाया गया है जो पानी को सोखने के साथ ठंडी हवा देने में मदद करता है।
    • यह 45.7 सेमी तक हवा फेंकता है जिसकी वजह से कमरा ठंडा हो सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह ठीक से काम नहीं कर रहा है।
    04
  • V-Guard Airotron 26ltrPersonal Air Cooler

    छोटे आकार में आने वाला V-Guard ब्रांड का यह कूलर आपके कमरे में कम जगह में आसानी से फिट हो सकता है। इसमें हनीकॉम्ब पैड लगाया गया है जो कम पानी की खपत के साथ कमरे को बेहतरीन तरीके से ठंडा करने में मदद करता है। वहीं, बिजली जाने पर यह इन्वर्टर पर भी आसानी से चल सकता है, जिसकी वजह से यह काफी कम बिजली की खपत करता है। इसमें लगे फैन दमदार कूलिंग देते हैं। इसमें आपको दो नॉब मिलते हैं, जिनकी मदद से आप इस पर्सनल एयर कूलर के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें 4 पहिये लगे हुए हैं, जिनकी मदद से इसे आप एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं। यह 26 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें आप आसानी से पानी भर सकते हैं। साथ ही, इसमें वाटर इंडिकेटर भी मिलता है, जिससे आपको पानी के स्तर का पता चलता रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - V-Guard
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • खास फ़ीचर - पोर्टेबल
    • रंग - ग्रे
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 765 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी - 26 लीटर
    • मॉडल - AIROTRON

    खूबियां

    • यह कूलर 160V ~ 270V वोल्टेज के बीच आसानी से चल सकता है। 
    • इसे बढ़िया तरीके से बनाया गया है, जिसे आप आसानी से उपयोग में ले सकते हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूज़र्स का कहना है कि इसमें से काफी आवाज़ आती है।
    05

भारत में मिलने वाले शीर्ष 5 एयर कूलर के मॉडलों की तुलना

यहां पर अमेज़न पर मौजूद 5 बढ़िया ब्रांड के एयर कूलर के बारे में जानकारी दी गई है, जिसको आप ध्यान में रखते हुए खुद के लिए एक शानदार विकल्प का चयन कर सकते हैं।

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता

एयर फ्लो कैपेसिटी

खासियत 

Bajaj/‎Air Cooler

85 लीटर

5600 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट

आईस चैंबर

Symphony/ACODE490

‎105 लीटर

-

+एयर फैन टेक्नोलॉजी

HAVAI/‎Chota Bhim 25 - Arizona 9

‎25  लीटर

2200 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट

ऑटो स्विंग लूवर्स

Kenstar/‎MAHA KOOL HC 90

90 लीटर 

6000 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट

बिल्ट-इन व्हील

V-Guard/ ‎AIROTRON

26 लीटर

765 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट

बड़े हनीकॉम्ब कूलिंग पैड

ऐसे ही जानकारी के लिए योर पिक्स पर क्लिक कर सकते है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • एयर कूलर कितनी बिजली खपत करता है?
    आमतौर पर एक एयर कूलर 100-250 वॉट बिजली की खपत करता है, जो एसी की तुलना में काफी कम है। हालांकि आप जब भी कूलर लें तो एक बार इसके बारे में ज़रूर जानकारी हासिल कर लें।
  • एयर कूलर कितने में मिल सकता है?
    अगर आप खुद के लिए बढ़िया एयर कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अलग-अलग ब्रांड की कीमत अलग-अलग हो सकती है। हालांकि इसकी शुरुआती कीमत ₹6,000 से लेकर ₹10,000 के अंदर मिल सकती है।
  • एयर कूलर लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखा जा सकता है?
    अगर आप खुद के लिए बढ़िया एयर कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आप ब्रांड, क्षमता, वारंटी, मोटर की क्वालिटी जैसे विकल्पों को ध्यान में रख सकते हैं।