2026 में बढ़िया Coolers के साथ गर्मी को कहें अलविदा, घर के लिए देखें कुछ मशहूर विकल्प

आजकल बाजार में कई ऐसे कूलर उपलब्ध हैं जो दमदार एयर थ्रो, बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी और कम बिजली खपत के साथ शानदार कूलिंग देते हैं। अगर आप भी इस साल अपने घर के लिए नया कूलर लेने का सोच रहे हैं, तो यहां दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। Crompton, Bajaj और Symphony जैसे मशहूर ब्रांड के ये कूलर्स दमदार कूलिंग के लिए जानें जाते हैं।

2026 में बढ़िया Coolers के साथ गर्मी को कहें अलविदा, घर के लिए देखें कुछ मशहूर विकल्प
2026 के बढ़िया Coolers

अगर आप इस साल अपने घर के लिए नया कूलर लेने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 बढ़िया एयर कूलर के बारे में बता रहे हैं, जो बड़े और छोटे दोनों कमरों के लिए शानदार कूलिंग देने में मदद कर सकते हैं। 2026 के लिए उपयुक्त रहने वाले इन आधुनिक कूलर्स में आपको कई एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। हनीकॉम्ब कूलिंग पैड, इनवर्टर कम्पैटिबिलिटी और मल्टीपल स्पीड कंट्रोल जैसे फीचर्स इन कूलर को और खास बनाते हैं। ये सभी एयर Crompton, Bajaj, Symphony, Orient और HAVAI जैसे ब्रांड के हैं। ये सभी कूलर दमदार कूलिंग, अच्छे एयर थ्रो और किफायती कीमत के साथ आते हैं। इन कूलर्स की मदद से आप भी तेज गर्मी में अपने घर को ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और खासियत के बारे में- 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home

    Crompton ब्रांड के इस डेजर्ट कूलर को खासतौर पर बड़े कमरों में दमदार कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो हवा को तेजी से ठंडा बनाकर कमरे में बेहतर कूलिंग बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें 3-वे स्पीड कंट्रोल मिलता है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से हवा की स्पीड को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। यह एयर कूलर 75 लीटर की बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा मिलती है। इसके साथ मिलने वाला ऑटो फिल फीचर पानी की सप्लाई को लगातार बनाए रखता है, जिससे बार-बार टैंक भरने की जरूरत कम हो जाती है। इस कूलर की 4200 m³/hr की पावरफुल एयर डिलीवरी इसे लगभग 490 स्क्वेयर फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त बनाती है। 190W पावर कंजम्प्शन के साथ यह कूलर इन्वर्टर कम्पैटिबल भी है, जिससे बिजली जाने की स्थिति में भी कूलिंग जारी रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- क्रॉम्पटन
    • मैटेरियल- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद और टील
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • पानी की क्षमता- 75 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 490 वर्ग फुट
    • वजन- 14500 ग्राम
    • मॉडल का नाम- ओजोन

    खूबियां

    • इसकी तेज एयर थ्रो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करती है और गर्मी से राहत देती है।
    • इसमें आइस चैंबर दिया गया है, जिसमें बर्फ डालने पर हवा और ज्यादा ठंडी हो जाती है। 
    • हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड और आइस चैंबर का कॉम्बिनेशन लंबे समय तक बेहतर कूलिंग का अनुभव देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कूलर से अजीब सी महक आती है।
    01
  • Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Home

    यह बजाज ब्रांड का पर्सनल एयर कूलर है, जो खासतौर पर घर के छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 36 लीटर की वॉटर टैंक कैपेसिटी मिलती है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग का अनुभव मिलता है। यह कूलर लगभग 30 फीट तक एयर फ्लो देने की क्षमता रखता है, जिससे कमरे में हवा का अच्छा सर्कुलेशन बना रहता है। इसमें दिया गया ड्यबरामरीन पंप बेहतर इंसुलेशन के साथ आता है। यह पंप नमी से सुरक्षित रहता है, जिससे इसकी लाइफ लंबी होती है और कूलर लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इस कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी वाले पैड लगाए गए हैं, जो हवा को ज्यादा ठंडा बनाने के साथ उसे साफ और फ्रेश भी बनाए रखते हैं। ये पैड बैक्टीरिया से सुरक्षा देने के साथ बदबू को भी कम करते हैं। इसके हेक्सागोनल डिजाइन कूलिंग मीडिया की वजह से कम पानी में भी बेहतर कूलिंग मिलती है। इसकी टर्बो फैन तकनीक बेहतर एयर सर्कुलेशन के लिए पंखे जैसी कूलिंग एक्सपीरियंस देती है, जिससे कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • वायु प्रवाह क्षमता- 1177 घन फुट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • पानी की क्षमता- 35 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 200 वर्ग फुट
    • वजन- 8700 ग्राम

    खूबियां

    • कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे आप जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड को एडजस्ट कर सकते हैं।
    • आसान मूवमेंट के लिए इसमें कास्टर व्हील्स दिए गए हैं, जिससे कूलर को घर में कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। 
    • 4-वे एयर डिफ्लेक्शन और वर्टिकल ऑटो स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में फैलाने में मदद करता है।

    कमी

    • कुछ अमजेन यूजर्स के अनुसार इसकी स्पीड ज्यादा नहीं है।

     योर पिक्स पर पाएं ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • HAVAI Thunder-75 Tower Air Cooler | 70L Tank

    इस कूलर में 70 लीटर की बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी दी गई है, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार पानी भरे ठंडी हवा मिलती रहती है। यह फीचर खासतौर पर उन जगहों के लिए उपयोगी है जहां पूरे दिन कूलर चलाना पड़ता है। यह कूलर लगभग 150 स्क्वेयर फीट तक के कमरे को ठंडा रखने की क्षमता रखता है, इसलिए इसे बेडरूम, लिविंग रूम, ऑफिस, केबिन या छोटी दुकानों के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसका एफिशिएंट एयरफ्लो सिस्टम गर्मी के दिनों में भी कमरे में लगातार कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है। कूलर में 12 इंच का हाई-स्पीड फैन लगाया गया है, जो 1350 RPM की स्पीड से चलता है। यह पावरफुल फैन तेजी से एयर सर्कुलेशन करता है और कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है, जिससे पूरे कमरे में एकसमान कूलिंग मिलती है।इसके अलावा इसमें लगभग 10 फीट तक का एयर थ्रो मिलता है, जिससे ठंडी हवा कमरे के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंचती है। कूलर में दिया गया ऑटो लूवर सिस्टम हवा को खुद-ब-खुद फैलाने में मदद करता है, जिससे पूरे कमरे में समान रूप से कूलिंग मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हवाई
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्लोर माउंट
    • रंग- काला और ग्रे
    • वायु प्रवाह क्षमता- 3500 घन फुट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • पानी की क्षमता- 70 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 150 वर्ग फुट
    • वजन- 15 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे आप जरूरत के अनुसार लो, मीडियम या हाई स्पीड चुन सकते हैं। 
    • साथ ही यह कूलर सिर्फ 130W पावर कंजम्प्शन के साथ काम करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती।
    • इसका पतला, कम जगह घेरने वाला टावर डिज़ाइन और ब्लैक फिनिश इसे और आकर्षक बनाता है।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर को क्वालिटी कम सही लगी।
    03
  • Symphony Diet 12T Tower Air Cooler | Honeycomb Cooling Pad

    Symphony ब्रांड का यह एयर कूलर छोटे कमरों के लिए डिजाइन किया गया एक कॉम्पैक्ट और प्रभावी कूलिंग सॉल्यूशन है, जो कम जगह में भी अच्छी ठंडक देने में मदद करता है। इसमें दिया गया पावरफुल ब्लोअर तेज और फोकस्ड एयर डिलीवरी प्रदान करता है, जिससे कमरे में ठंडी हवा जल्दी फैलती है और गर्मी से राहत मिलती है। कूलर का स्लिम और पोर्टेबल डिजाइन इसे छोटे कमरों या सीमित जगह वाले एरिया में रखने के लिए सुविधाजनक बनाता है। इसका कॉम्पैक्ट स्ट्रक्चर होने के बावजूद यह बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इस कूलर में दी गई CFD टेक्नोलॉजी एयरफ्लो को बेहतर तरीके से मैनेज करती है, जिससे पूरे कमरे में बेहतर कूलिंग मिलता है। इसके अलावा इसका एनर्जी-एफिशिएंट डिजाइन कम बिजली खपत के साथ कूलिंग प्रदान करता है, जिससे इसे लंबे समय तक चलाना किफायती रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सिम्फनी
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • वायु प्रवाह क्षमता- 100 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • पानी की क्षमता- 12 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 12 वर्ग मीटर
    • वजन- 7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा को तेजी से ठंडा बनाने में मदद करता है। 
    • साथ ही ऑटो लूवर मूवमेंट फीचर हवा को कमरे में समान रूप से फैलाने में मदद करता है, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है।
    • यह कूलर खासतौर पर 12 वर्ग मीटर तक के छोटे कमरों के लिए उपयुक्त है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।
    04
  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home

    40 लीटर क्षमता वाले इस कूलर में एयरोफैन तकनीक दी गई है, जो लगभग 2100 m³/घंटा की एयर डिलीवरी प्रदान करती है। यह तकनीक सामान्य 40 लीटर टैंक कैपेसिटी वाले कूलर की तुलना में लगभग 17% ज्यादा हवा देने में मदद करती है, जिससे कमरे में तेजी से ठंडी हवा फैलती है। इस कूलर में तरफ से उच्च घनत्व वाले हॉनिकॉमंब कूलिंग पैड्स लगाए गए हैं, जो सामान्य पैड्स की तुलना में लगभग 45% ज्यादा पानी को रोक कर रख सकते हैं। इसकी वजह से कूलिंग ज्यादा देर तक बनी रहती है और लगभग 25% बेहतर कूलिंग मिलती है, जिससे तेज गर्मी में भी आरामदायक माहौल बना रहता है। कूलर में मल्टी-डायरेक्शनल कूलिंग का फीचर दिया गया है, जिसमें 4-वे डिफ्लेक्शन लूवर्स मिलते हैं। इसके मोटराइज्ड वर्टिकल लूवर्स हवा को साइड की ओर फैलाते हैं, जबकि हॉरिजॉन्टल लूवर्स हवा को ऊपर और नीचे की दिशा में फैलाने में मदद करते हैं। इससे पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचती है। कूलर में फुली कोलैप्सिबल लूवर्स भी दिए गए हैं, जो कूलर बंद होने पर धूल और कीड़ों को अंदर जाने से रोकते हैं, जिससे कूलर साफ और सुरक्षित बना रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ओरिएंट इलेक्ट्रिक
    • सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद और ग्रे
    • वायु प्रवाह क्षमता- 1750 घन फुट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • पानी की क्षमता- 40 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 200 वर्ग फुट
    • वजन- 8000 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें लो, मीडियम और हाई की 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं।
    • इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे टैंक में पानी की मात्रा आसानी से देखी जा सकती है। 
    • कूलर को घर में इधर-उधर ले जाने के लिए 360 डिग्री स्विवेल व्हील्स भी दिए गए हैं, जो मूवमेंट को आसान बनाते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह कूलर तेज आवाज करता है।

    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    05

घर के लिए उपयुक्त रहने वाले कूलर्स के प्रमुख फीचर्स 

ऊपर बताए गए कूलर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

 

ब्रांड

क्षमता

फ्लोर एरिया

खासियत

Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home

75 लीटर

490 वर्ग फुट

आइस चैंबर, 4-तरफ़ा एयर डिफ्लेक्शन, उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब पैड, एवरलास्ट पंप, ऑटो फिल

Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Home

36 लीटर

200 वर्ग फुट

एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल

HAVAI Thunder-75 Tower Air Cooler

75 लीटर

150 वर्ग फुट

एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल

Symphony Diet 12T Tower Air Cooler

12 लीटर

12 वर्ग मीटर

एडजस्टेबल स्पीड

Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home

40 लीटर

200 वर्ग फुट

पोर्टेबल

इन्हे भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • घर के लिए एयर कूलर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    घर के लिए एयर कूलर लेते समय कमरे का साइज, वॉटर टैंक कैपेसिटी, एयर थ्रो, कूलिंग पैड की क्वालिटी और पावर कंजम्प्शन जैसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी और एयर डिस्ट्रीब्यूशन फीचर भी देखना जरूरी होता है।
  • एयर कूलर में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड क्यों जरूरी होते हैं?
    हनीकॉम्ब कूलिंग पैड हवा को ज्यादा तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। ये पानी को बेहतर तरीके से सोखते हैं और लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखने में सहायक होते हैं।
  • कौन सा एयर कूलर बड़े कमरे के लिए सही रहता है?
    बड़े कमरे के लिए डेजर्ट एयर कूलर बेहतर माने जाते हैं। इनमें बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी और पावरफुल एयर डिलीवरी होती है, जिससे बड़े एरिया में भी अच्छी कूलिंग मिलती है।