फ्रंट लोड Washer Dryer या टॉप लोड: कौन-सा है बेहतर? समझें विकल्पों की तुलना के साथ

क्या आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया वॉशर ड्रायर लेने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन इस असमंजस में है कि फ्रंट लोड Washing Machine With Dryer बढ़िया है या टॉप लोड? तो यहां 6 बेहतरीन विकल्प के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से आप अपने लिए एक बढ़िया मॉडल का चुनाव कर सकते हैं।

फ्रंट लोड Washer Dryer या टॉप लोड: कौन-सा है बेहतर? समझें विकल्पों की तुलना के साथ
फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशर ड्रायर

आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि हाथ से कपड़े धोने तक का समय नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से लगभग हर घर में वॉशिंग मशीन एक जरूरी उपकरण बनते जा रहा है। लेकिन नई मशीन लेते समय लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि फ्रंट लोड लें या टॉप लोड और साथ ही कि क्या इसमें कपड़े सुखाने का भी ऑप्शन मौजूद है? आपको बता दें, वैसे तो दोनों मशीनें कपड़े धोने का काम करती हैं, लेकिन इनके फीचर्स, कीमत और इस्तेमाल का तरीका थोड़ा अलग होता है। देखा जाए तो, फ्रंट लोड Washing Machine सामने से खुलती है और इसमें कपड़े ड्रम के घूमने से साफ होते हैं। यह मशीन आमतौर पर कम पानी और कम बिजली का उपयोग करने के लिए जानी जाती है। हालांकि इसकी कीमत थोड़ी-सी ज्यादा हो सकती है लेकिन आपको इसमें कपड़े सुखाने का सुविधा भी मिल सकता है। वहीं, टॉप लोड वॉशिंग मशीन ऊपर से खुलती है, इसलिए इसे इस्तेमाल करना आसान लग सकता है। इसमें झुकना नहीं पड़ता और कपड़े बीच में भी डाले जा सकते हैं। इसकी कीमत भी आमतौर पर कम होती है। लेकिन यह मशीन अक्सर फ्रंट लोड के मुकाबले ज्यादा पानी और बिजली इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही, आपको इसमें भी ड्रायर की सुविधा मिल जाएगी जिसकी मदद से आप कपड़ों को सुखा सकते हैं। आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार यहां दिए गए 6 विकल्पों में से कोई भी आसानी से चुन सकते हैं- 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG Smart Choice Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    9 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली यह मशीन फूली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मशीन है जो बड़े परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है और इसमें आप अपने कपड़ों को सामने से रखकर धो सकते हैं। LG के इस मशीन में 1200 RPM दिया गया है जो तेज गति से ड्रम को घुमाकर कपड़ों से पानी को निकालने में मदद कर सकती है जिससे आपके कपड़े सुख सकते हैं। इसमें 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें सूती, कॉटन+ बेहतर धुलाई, मिक्स फैब्रिक, ईज़ी केयर, साइलेंट वॉश, एलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्सवियर, डेलिकेट, वूल, क्विक 30, रिंस + स्पिन, डुवेट और टब क्लीन शामिल है जो अलग-अलग फैब्रिक के कपड़ों क लिए अलग-अलग धुलाई देने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे यह कम बिजली और पानी खर्च के साथ बढ़िया तरीके से कपड़ों को साफ कर सकती है। इसमें मौजूद 6 मोशन डायरेक्ट-ड्राइव तकनीक की मदद से यह 6 अलग-अलग प्रकार की गतियों का उपयोग करके कम शोर में सही तरीके से सफाई कर सकती है। इसमें मौजूद स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है और आपके कपड़ों को साफ-सुथरा रख सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - ‎FHP1209Z5M
    • क्षमता - 9 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 47.5D x 60W x 85H सेमी 
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड 
    • नॉइस लेवल - 54 डेसिबल 
    • कंट्रोल कंसोल - टच 
    • रंग - मिडिल ब्लैक 

    खासियत   

    • इसमें LED डिस्प्ले दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से टच कंट्रोल से इसे ऑन-ऑफ या स्टॉप कर सकते हैं। 
    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद है जिससे यह बच्चों वाले घरों के लिए भी सुरक्षित विकल्प बन सकता है। 
    • यह वोल्टेज प्रोटेक्शन और शॉक प्रूफ आता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रह सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    01
  • LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप बड़े परिवार में रहते हैं और एक ऐसी मशीन ढूंढ रहे हैं जो कपड़े साफ करने के साथ-साथ सुखाने में भी आपकी मदद कर सके तो LG का यह वॉशिंग मशीन जो 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। यह फूली ऑटोमैटिक Top Load Washing Machine इनवर्टर मोटर और स्मार्ट वॉश टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो आपके कपड़ों को बढ़िया तरीके से साफ करने के साथ-साथ कपड़ों को सुखाने में भी आपकी मदद कर सकती है। वहीं, 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाली यह मशीन कम पानी और बिजली के खर्च के साथ आपको बेहतरीन सफाई देने में मदद कर सकती है। आपको बता दें, यह 740 RPM के साथ काम करती है जिससे तेज गति में ड्रम को घुमाकर कपड़ों को सुखा सकती है। इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें नॉर्मल, क्विक वॉश हल्के गंदे कपड़ों को कम समय में धोने के लिए, सौम्य, मजबूत, प्री-वॉश + सामान्य, खंगालना+, एक्वा रिजर्व, टब क्लीन शामिल है, जो आपके कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार धुलाई सही से करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इसमें दिया गया फजी लॉजिक धुलाई भार का पता लगाकर सबसे उपयुक्त स्थिति का चयन खुद ही कर सकता है जिससे आपकी सफाई आसान बन सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - ‎‎T80VBMB4Z
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 56D x 54W x 92.5H सेमी 
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 
    • नॉइस लेवल - 54 डेसिबल 
    • कंट्रोल कंसोल - पुश बटन 
    • रंग - मिडिल ब्लैक 

    खासियत

    • इसमें ऑटो रिस्टार्ट मौजूद है जिसकी मदद से यह फिर से वहीं से खुद चालू हो सकता है जहां से रुका हो। 
    • इसमें मौजूद लिन्ट फ़िल्टर की मदद से यह कपड़ों से निकलने वाले रेशों को इकट्टा करके अलग कर सकता है।
    • इसमें मौजूद टर्बोड्रम सबसे शक्तिशाली धुलाई को सक्षम बना सकता है और जिद्दी गंदगी को हटा सकता है।

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह कपड़े धोने में बहुत ज्यादा समय लेती है। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry), Fully-Automatic Front Load Washer Dryer

    यह 12 किलोग्राम वॉश और 7 किलोग्राम ड्राई क्षमता वाला फ्रंट-लोड वॉशर ड्रायर आधुनिक घरों के लिए एक बेहतरीन मशीन साबित हो सकता है। Samsung के इस मशीन में AI EcoBubble तकनीक दी गई है, जो डिटर्जेंट को बबल्स में बदलकर कपड़ों को गहराई से साफ कर सकती है और साथ ही कपड़ों की बेहतर देखभाल भी कर सकती है। साथ ही, इस मशीन में AI एनर्जी मोड भी दिया गया है, जो बिजली की खपत को कम करने में मदद कर सकता है और ऊर्जा की बचत कर सकता है। 5-स्टार एनर्जी रेटिंग और डिजिटल इन्वर्टर मोटर इसे ज्यादा टिकाऊ और किफायती बना सकते हैं। वहीं, 1400 RPM की तेज स्पिन स्पीड के कारण कपड़े जल्दी धुलते और जल्दी सूखते हैं, जिससे समय की बचत हो सकती है। इके अलावा, इसमें 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम मिलते हैं जैसे कॉटन, सिंथेटिक, क्विक वॉश, वूल-डेलिकेट्स और सुपर स्पीड और एयर वॉश फीचर बिना पानी के कपड़ों को फ्रेश और डियोडोराइज करने में मदद कर सकता है, जबकि हाईजिन स्टीम 99.9% तक बैक्टीरिया और एलर्जन्स को हटाने में सक्षम माना जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung 
    • मॉडल - ‎‎‎WD12FG5B34BBTL
    • क्षमता - 12 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 60D x 60W x 85H सेमी 
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • कंट्रोल कंसोल - एप, नॉब, टच 
    • रंग - ब्लैक 

    खासियत

    • मशीन का स्टेनलेस स्टील स्वर्ल ड्रम कपड़ों को सुरक्षित रखते हुए बेहतर सफाई दे सकता है। 
    • इसमें वाईफाई और स्मार्ट थिंग्स सपोर्ट भी है, जिससे आप मोबाइल से मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • इसके अलावा चाइल्ड लॉक, डिले एंड, ड्रम क्लीन+ और इन-बिल्ट हीटर जैसे फीचर्स इसे और भी उपयोगी बना सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस ब्रांड की सर्विस सही नहीं है।
    03
  • Samsung Smart Choice 8 kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    8 किलोग्राम की क्षमता होने के कारण यह मध्यम से बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है और रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर भारी कपड़ों तक को आसानी से साफ कर सकती है। Samsung के इस फूली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में इको बबल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डिटर्जेंट को बुलबुलों में बदलकर कपड़ों के अंदर तक पहुंचाती है। इससे कम पानी और कम ऊर्जा में भी कपड़े अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। साथ ही इसमें डिजिटल इनवर्टर मोटर लगाया गया है, जो बिजली की बचत कर सकता है, कम आवाज करता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकत है। इस वॉशिंग मशीन का डायमंड ड्रम कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना बेहतर धुलाई कर सकता है। इसके अलावा इसमें मैजिक फिल्टर, बबल स्टॉर्म और सॉफ्ट क्लोजिंग डोर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे अधिक सुविधाजनक बना सकती है। मशीन का बॉडी रस्ट-प्रूफ है जो जंग से रक्षा कर सकता है और इसमें रैट मेश प्रोटेक्शन भी है, जो इसे चूहों से बचा कर ज्यादा टिकाऊ बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung 
    • मॉडल - ‎‎‎‎WA80BG4441BGTL
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 60D x 60W x 85H सेमी 
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 
    • नॉइस लेवल - 60 डेसिबल 
    • कंट्रोल कंसोल - टच 
    • रंग - लाइट ग्रे  

    खासियत

    • इसमें 700 RPM स्पिन स्पीड दी गई है, जिससे कपड़े जल्दी सूखने में मदद मिलती है। 
    • इसमें कुल 6 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं जैसे बेडशीट, नाजुक वस्त्र, इको टब क्लीन, ऊर्जा बचत, सामान्य, क्विक वॉश और जींस जिससे अलग-अलग तरह के कपड़ों को सही तरीके से धोया जा सकता है।
    • इसमें 5 स्टार रेटिंग दी गई है जो कम बिजली और पानी के खपत के साथ बेहतरीन धुलाई दे सकती है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह मशीन कपड़े धोने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी की खपत करता है।
    04
  • IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher with Steam Refresh

    यह मशीन एक ही डिवाइस में वॉशिंग, ड्राइंग और रिफ्रेश तीनों काम करती है। इससे घर में जगह भी बचती है और समय भी बच सकता है। आपको बता दें, यह मशीन AI-powered है यानी इसमें लगा स्मार्ट सिस्टम कपड़ों के प्रकार और वजन को खुद ही पहचान सकता है और उसके अनुसार पानी, वॉश एक्शन और समय अपने-आप सेट कर सकता है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और जल्दी खराब भी नहीं हो सकते हैं। IFB की यह Front Load Washing Machine 9 किलोग्राम वॉश क्षमता और 6 किलोग्राम ड्रायर क्षमता क साथ आती है जो इसे 4-5 लोगों के परिवार के लिए अच्छा विकल्प बना सकती है। साथ में 3 किलोग्राम रिफ्रेश फीचर है जिससे बिना पूरा धोए कपड़ों को सिर्फ स्टीम से ताज़ा किया जा सकता है। इसके अलावा, मशीन में इको इंवर्टर मोटर दिया गया है जो कम बिजली खर्च कर सकता है और आवाज भी कम कर सकता है। साथ ही,1400 RPM स्पिन स्पीड के साथ यह कपड़ों से पानी निकाल कर उसे सुखाने में मदद कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IFB
    • मॉडल - ‎‎‎‎WDR EXECUTIVE ZMN
    • क्षमता - 9 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 66.7D x 59.8W x 87.5H सेमी 
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • कंट्रोल कंसोल - टच 
    • रंग - गहरा भूरा

    खासियत

    • इसमें पॉवरस्टीम टेक्नोलॉजी दी गई है जो 99.9% तक बैक्टीरिया, एलर्जी और बदबू को कम करने में मदद कर सकती है। 
    • इसमें दिए गए 9 स्वर्ल वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों पर कई दिशाओं से पानी के जेट डालती है। इससे जिद्दी दाग भी अच्छे से निकल सकते हैं और कपड़े हाथ से धोने जैसा साफ लग सकते हैं।
    • इसमें मौजूद स्टीम रिफ्रेश सिर्फ 30 मिनट में कपड़ों को ताजा कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    05
  • IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ बना हुआ यह वॉशिंग मशीन जंग से सुरक्षा करते हुए इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है और आपके कपड़ों को बढ़िया तरीके से धो सकता है। IFB की यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली फूली ऑटोमैटिक मशीन 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है। साथ ही इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है, इसलिए यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो सकती है। आपको बता दें, इस मशीन में AI संचालित टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका मतलब है कि मशीन खुद ही कपड़ों का प्रकार और वजन पहचान सकती है। उसी हिसाब से पानी की मात्रा, वॉश टाइम और वॉश स्टाइल तय करती है। इससे कपड़े अच्छी तरह साफ हो सकते हैं और कपड़ों को नुकसान भी कम हो सकता है। यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती है जिससे यह कम पानी और ऊर्जा खपत के साथ काम करके बिजली बच सकती है। वहीं, इसमें 8+1 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जैसे, मिक्स डेली, कॉटन, एक्सप्रेस 30, सिंथेटिक, डेलीकेट्स, बेबी वियर, यूनिफॉर्म, बल्की और टब क्लीन जिसकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को सही तरीके से धोना आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IFB
    • मॉडल - ‎‎‎‎‎TL701MG1
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 57.5D x 54.3W x 94.6H सेमी 
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • कंट्रोल कंसोल - पुश बटन 
    • रंग - मेड ग्रे 

    खासियत

    • इसमें 720 RPM स्पिन स्पीड दिया गया है, जो कपड़ों से ज्यादा पानी निकाल सकती है, इससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए एक्वा एनर्जी और एक्टिवमिक्स टेक्नोलॉजी हार्ड पानी में भी डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकती है।
    • इसमें डीपक्लीन टेक्नोलॉजी और ट्राइएटिक पल्सेटर का इस्तेमाल किया गया है, जो कपड़ों को रगड़कर, हिलाकर और घुमाकर गहरी सफाई कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया यह पानी की खपत अधिक करती है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    06

जानें आपके घर के लिए आखिर कौन-सा वॉशर-ड्रायर है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया वॉशर ड्रायर ले सकते हैं-

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

अधिकतम रोटेशनल स्पीड 

एक्सेस लोकेशन 

LG Smart Choice Fully-Automatic Front Load Washing Machine - FHP1209Z5M

9 किलोग्राम 

1200 RPM

फ्रंट लोड 

LG Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine - T80VBMB4Z

8 किलोग्राम 

740 RPM

टॉप लोड 

Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry) Fully-Automatic Front Load Washer Dryer - WD12FG5B34BBTL

12 किलोग्राम 

1400 RPM

फ्रंट लोड 

Samsung Smart Choice Fully-Automatic Top Load Washing Machine - WA80BG4441BGTL

8 किलोग्राम 

700 RPM

टॉप लोड 

IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher with Steam Refresh, AI Powered - WDR Executive ZMN

9 किलोग्राम 

1400 RPM

फ्रंट लोड 

IFB with Deep Clean® Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine - TL701MG1

7 किलोग्राम 

720 RPM

टॉप लोड 

निष्कर्ष 

फ्रंट लोड और टॉप लोड दोनों ही वॉशिंग मशीनें अपने-अपने तरीके से उपयोगी होती हैं। जहां एक ओर फ्रंट लोड मशीन बेहतर सफाई, कम पानी और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है, वहीं टॉप लोड मशीन इस्तेमाल में आसान और बजट के हिसाब से अधिक सुविधाजनक हो सकती है। इसलिए किसी एक को पूरी तरह बेहतर कहना सही नहीं होगा। आप मशीन चुनते समय अपने बजट, परिवार के उपयोग, जगह और सुविधा को ध्यान में रख सकते हैं। अगर आप इन बातों को समझकर फैसला लेते हैं, तो आप अपने घर के लिए सही वॉशिंग मशीन चुन पाएंगे। इसलिए आखिरी निर्णय आपका है कि आपके घर कर लिए कौन-सी मशीन बढ़िया हो सकती है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीन में क्या अंतर होता है?
    फ्रंट लोड मशीन सामने से खुलती है और कपड़े ड्रम के घूमने से साफ होते हैं। टॉप लोड मशीन ऊपर से खुलती है और इसमें कपड़े पानी और एजीटेटर की मदद से धुलते हैं।
  • कपड़े ज्यादा साफ कौन-सी मशीन करती है?
    आमतौर पर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को ज्यादा अच्छे से साफ करती है और दाग हटाने में भी बेहतर मानी जाती है। लेकिन कई सारे टॉप लोड मशीन भी बढ़िया हो सकती है।
  • क्या फ्रंट लोड वॉशर ड्रायर में कपड़ों को धोना अधिक समय लेता है?
    ऐसा नहीं कह सकते हैं। आधुनिक फ्रंट लोड मशीनें अक्सर कुशल धुलाई चक्र प्रदान करती हैं, हालांकि चक्र की अवधि टॉप लोड के समान या थोड़ी अलग हो सकती है।