वॉशिंग मशीन के लिए यूजर्स के पास तमाम तरह के ब्रांड विकल्प मौजूद हैं, मगर यहां पर आप साल 2025 के लिए बढ़िया रहने वाले कुछ खास ब्रांड के बारे में जानकारी देख सकते हैं। दरअसल यहां पर इंडिया में मिलने वाली कुछ ऐसे ब्रांड्स के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी वॉशिंग मशीन पर 2025 में इस्तेमाल के लिए भरोसा किया जा सकता है। इन ब्रांड्स में LG, सैमसंग, व्हर्लपूल, Godrej, हायर, Voltas, आईएफबी, बॉश और पैनासोनिक जैसे नाम शामिल हैं, जिन पर शायद सालों से लाखों यूजर्स भरोसा करते आ रहे हैं। ऐसे में यहां इनके ऐसे मॉडल्स के बारे में जानकारी देख सकते हैं, जो कि घरेलू इस्तेमाल के लिए बढ़िया साबित हो सकते हैं। इन Brands में वॉशिंग मशीन के लिए सेमी ऑटोमैटिक से लेकर फुली ऑटोमैटिक तक के विकल्प मिल जाते हैं। वहीं ये टॉप और फ्रंट दोनों ही लोड में वॉशिंग मशीन बनाते हैं, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से वॉशिंग मशीन चुनने की स्वतंत्रता मिलती है।
वॉशिंग मशीन घर के लिए एक ऐसा उपकरण है, जो कि अब कहीं ना कहीं सभी के लिए जरूरी बन चुका है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करके कपड़े धुलने में लगने वाले समय और मेहनत दोनों को बचाया जा सकता है। इसी वजह से यहां पर इंडिया में मिलने वाली वॉशिंग मशीन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है, जहां पर इनके मशहूर ब्रांड्स, मॉडल्स, फीचर्स, खूबियों और यहां तक कि खूबियों के बारे में भी जाना जा सकता है। साल 2025 में कई ब्रांड्स के द्वारा नए वॉशिंग मशीन मॉडल्स जैसे कि Samsung की नई रेंज वाली AI- इनेबल 9KG Fully Automatic वॉशिंग मशीन और Voltas Beko WTT120UPA 12 Kg सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन लॉन्च की जा रही हैं। ऐसे में पुराने और नए मॉडल्स में से किसी एक को इस्तेमाल करने से पहले आप यहां पर इनसे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
इंडिया में मिलने वाली वॉशिंग मशीन के प्रकार और कीमत
भारत के अंदर अलग- अलग ब्रांड्स में ही सेमी ऑटोमैटिक, फुली ऑटोमैटिक के अलावा टॉप और लोड के साथ आने वाले विभिन्न वॉशिंग मशीन मॉडल्स मिल जाते हैं। इनमें टॉप लोड के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन सबसे कम प्राइस रेंज की होती हैं, जिन्हें 10,000 से भी कम की कीमत में लिया जा सकता है। वहीं फुली ऑटोमैटिक में फ्रंट और टॉप दोनों लोड विकल्प मिलते हैं। Top Load Washing Machine की कीमत 15,000 के आस- पास से शुरू होकर 20,000 से भी ऊपर तक हो सकती है। वहीं फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन टॉप के मुकाबले ज्यादा मंहगी होती हैं, जिन्हें शुरूआती कीमत भी 20,000 से ऊपर ही रहती है और यह ब्रांड, फीचर्स के हिसाब से 40,000 तक भी जा सकती है। हांलाकि ध्यान रखें, कि यहां दी जा रही कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं है। इसमें सिर्फ मार्केट ट्रेंड के हिसाब से कीमत, ब्रांड्स और मॉडल्स को शामिल किया गया है, जो समय के साथ बदल भी सकती है।
