बजट और ब्रांड एकसाथ! LG Single Door Fridge के 5 किफायती मॉडल्स देखिए
क्या आप एक नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपका बजट कम है? LG ब्रांड का Single Door Fridge एक उत्कृष्ट विकल्प हो सकता है। यह फ्रिज किफायती होने के साथ-साथ कई उपयोगी सुविधाओं से भी लैस है। आप यहां पर इस फ्रिज के 5 अच्छे और बजट-अनुकूल मॉडल्स देख सकते हैं।
LG ब्रांड का नाम तो लगभग सभी ने सुना है। मगर, अक्सर लोगों को यह भ्रम रहता है कि इसके प्रोडक्ट्स महंगे ही रहते होंगे। आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम आपके लिए एलजी के कुछ ऐसे सिंगल डोर फ्रिज लेकर आए हैं, जो आपके बजट में आसानी से फिट हो सकते हैं। इनके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्चने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप किफायती कीमत में ही एक ब्रांडेड फ्रिज भी घर ला सकते हैं। LG Single Door Fridge किफायती होने के साथ ही कई ऐसी सुविधाओं के साथ आते हैं, जो शक्तिशाली कूलिंग, ऊर्जा कुशल प्रदर्शन और लंबा जीवनकाल देते हैं। ऐसे में आप भी अगर एक ऐसे ही फ्रिज की तलाश में हैं, जो उन्नत सुविधाओं से लैस हो और आपके बजट को भी ना हिलाए तो एक नजर इन बेहतरीन एलजी सिंगल डोर फ्रिज पर डाल लीजिए। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता, स्टोरेज सुविधाओं और फंक्शन वाले मॉडल्स मिल जाएंगें।
घर के अन्य उपकरणों की जानकारी चाहिए, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
LG 185 L, 5 Star, Direct-Cool, Single Door Refrigerator
इस एलजी सिंगल डोर फ्रिज की क्षमता 185 लीटर है, जो 2-3 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहेगा। मॉडर्न डिजाइन के साथ ही यह फ्रिज कुशल कूलिंग देने वाली टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी उन्नत फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी खाद्य पदार्थों को लंबे समय ताजा बनाए रखने का काम करती है। वहीं, स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ यह बिजली की खपत को कम करता है और शांत संचालन भी सुनिश्चि करता है। इसे आप अपने घर के इंवर्टर से कनेक्ट करके बिजली कटौती के दौरान भी चला सकते हैं। यह LG Fridge सोलर पैनल से बनने वाली बिजली पर भी चलाया जा सकता है। इसकी मॉइस्ट एंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फल और सब्जियों की नमी को बनाए रखते हुए उन्हें लंबे समय तक ताजा रखती है। इसमें आपको 16 लीटर क्षमता का फ्रीजर मिलता है, जो कि तेजी से बर्फ बनाने में सक्षम है। इसका बोतल रखने का स्टोरेज 2 लीटर का है और मजबूत कांच शेल्फ भारी भार को भी आसानी से सहन कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
फिनिश टाइप- ग्लॉसी
मॉडल नाम- GL-D201AEFU
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
फ्रेश फूज क्षमता- 169 लीटर
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
शेल्फ की संख्या- 2
कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
खूबियां
एलजी की तेज बर्फ बनाने वाली तकनीक से सिर्फ 108 मिनट में बर्फ जमा सकते हैं।
सूखी सब्जियों (आलू, प्याज) को स्टोर करने के लिए बेस स्टैंड में ड्रॉर दिया गया है।
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी यह बिना स्टेब्लाइजर के बेहतर संचालन देता है।
इसमें बड़ा और आसानी से बाहर निकल जाने वाला वेजिटेबल बॉक्स मिलता है।
कमी
कुछ ग्राहकों द्वारा फ्रिज संतुलन को लेकर शिकायत की गई।
01
LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter Compressor, Direct-Cool Single Door Refrigerator
इसकी बेहतरीन स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी आपको बिजली कटौती की स्थिति में अपने रेफ्रिजरेटर को होम इन्वर्टर से कनेक्ट करने में मदद करती है। यह एलजी फ्रिज स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ लंबे समय तक ताजगी सुनिश्चित करता है, ऊर्जा की बचत करते हुए कुशल कूलिंग प्रदान करता है। इसमें फ्रिज और फ्रीजर दो कंपार्टमेंट्स के साथ ही ऐग ट्रे, डेयरी प्रोडक्ट्स को रखने के लिए चिलर ट्रे और मजबूत कांच से बने 2 शेल्व्स मिलते हैं, जो करीब 175 किलोग्राम तक का भार झेल सकते हैं। सिंगल डोर वाले इस एलजी रेफ्रिजरेटर की क्षमता 185 लीटर है, जिसमें फ्रेश फूड कैपेसिटी 169 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16 लीटर की है। इसका स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी स्थिर संचालन सुनिश्चित करता है। इसके अलावा यह फ्रिज सोलर एनर्जी पर भी चलाया जा सकता है। इसके दरवाजे में आपको 2 लीटर तक की बोतलों को रखने की भी बड़ी जगह मिलती है और साथ ही इसमें अलग-अलग शेल्फ भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
डोर शेल्फ काउंट- 5
रंग- शाइनी स्टील
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
मॉडल नं- GL-D201APZU.BPZZEBN
खूबियां
अंदर रखे खाद्य पदार्थों को जर्म से सुरक्षित रखने के लिए एंटी-बैक्टेरियल गास्केट लगी है।
बच्चों द्वारा बार-बार फ्रिज खोलने से बचाने के लिए डोर लॉक दिया गया है।
कम लोड के साथ इसे इंवर्टर पर 36 घंटों तक चलाया जा सकता है।
इसका फ्रीजर तेजी से बर्फ जमाने की क्षमता के साथ आता है।
कमी
कुछ अमेजन ग्राहकों को इसका आकार क्षमता से छोटा लगा है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
LG 210 L, 5 Star, Smart Inverter Compressor, Direct Cool Single Door Refrigerator
एलजी सिंगल डोर फ्रिज का यह मॉडल शक्तिशाली कूलिंग और स्टाइलिश डिजाइन में आता है। ऊर्जा कुशल और शांत संचालन के उद्देश्य से इसे स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ पेश किया गया है। 2-3 सदस्य वाले परिवरा, बैचलर्स और कपल्स के लिए उपयुक्त रहने वाला यह LG Refrigerator 210 लीटर की क्षमता में आता है। आप इस सिंगल डोर फ्रिज को इंवर्टर और सोलर एनर्जी दोनों पर चला सकते हैं, क्योंकि यह कम लोड में भी कुशल संचालन देने में सक्षम है। इसका बेस स्टैंड ड्रॉर के साथ आता है, जिसमें आप आलू और प्याज जैसी सूखी सब्जियों को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। मजबूती और टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए इसे स्टील बॉडी और प्लास्टिक इंटीरियर के साथ बनाया गया है। यह डोर लॉक के साथ आता है, जिससे बच्चे अपने आप इसे बार-बार खोल नहीं पाएंगें। इसमें 24 लीटर क्षमता वाले फ्रीजर के साथ ही अंदर की तरफ एक बल्ब भी दिया गया है, जिससे आप रोशनी कम होने पर अंदर रखी चीजों को आसानी से खोज सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
शेल्व्स की संख्या- 2
डोर शेल्फ काउंट- 2
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
फ्रीजर क्षमता- 24 लीटर
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
पैटर्न- सॉलिड
शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
खूबियां
यह 108 मिनट के अंदर की तेजी से बर्फ जमा सकता है।
मजबूत कांच से बने शेल्फ 175 किग्रा तक का वजन झेल सकते हैं।
माइस्ट एंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फल व सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखती है।
इसमें 2 लीटर की बोतलों को रखने के लिए बड़ा बॉटल स्टोरेज मिलता है।
कमी
अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने फ्रिज से हल्की आवाज आने की शिकायत की।
03
LG 185 L, 4 Star, Direct-Cool, Smart Inverter Compressor, Single Door Refrigerator
185 लीटर क्षमता का यह एलजी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर कूलिंग और फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसके साथ ना सिर्फ अच्छी कूलिंग मिलती है बल्कि अंदर रखी खाने-पीने की चीजें लंबे समय तक ताजी भी बनी रहती हैं। इसका स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर कम बिजली खपत के साथ शांत और ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चित करता है। इस एलजी फ्रिज में अंदर जमने वाली बर्फ की परत को पिघलाने के लिए मैनुअल डीफ्रास्टिंग की सुविधा दी गई है, जिसमें आप फ्रीजर के पास दी गई बटन को दबाकर बर्फ पिघला सकते हैं। वहीं, यह एक बड़ी चिलर ट्रे के साथ आता है, जिसमें आप डेयरी उत्पाद या फिर 1 लीटर की 4 बोतलों को रख सकते हैं। इसमें भारी बर्तनों को भी फ्रिज के अंदर आराम से रखने के लिए मजबूत कांच से बने 2 शेल्फ दिए गए हैं। 185 लीटर क्षमता वाले इस LG सिंगल डोर फ्रिज की फ्रेश फूड कैपेसिटी 169 लीटर और फ्रीजर 16 लीटर क्षमता का है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल नं- GL-D199OSEY.ESEZPST
फिनिश टाइप- ग्लॉसी
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
एनर्जी रेटिंग- 4 स्टार
पैटर्न- फ्लोरल
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
रैक की संख्या- 5
खूबियां
फ्रिज के दरवाजे को आसानी से खोलने के लिए बार हैंडल मिलता है।
इस फ्रिज को इंवर्टर और सोलर एनर्जी पर भी चलाया जा सकता है।
एंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को फ्रिज के अंदर जाने से रोकती है।
फल और सब्जियों को रखने के बड़ी वेजिटेबल बास्केट मिलती है।
कमी
कुछ अमेजन ग्राहकों को फ्रिज का आकार छोटा लगा है।
04
LG 201 L 5 Star Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator
शक्तिशाली प्रदर्शन, ऊर्जा कुशल संचालन और साथ ही संचालन के वक्त कम शोर सुनिश्चित करने के लिए यह एलजी सिंगल डोर फ्रिज स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसमें 2 लीटर तक की बोतलों को रखने के लिए स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके अलावा यह एलजी फ्रिज 177 लीटर की फ्रेश फूड और 27.5 लीटर की फ्रीजर कैपेसिटी के साथ आता है, यानी इसकी कुल क्षमता 201 लीटर की रहने वाली है। यह इंटीरियर लाइट के साथ आता है, जिसकी वजह से आप अंदर रखी चीजों को कम रोशनी में भी आसानी से निकाल और रख सकते हैं। इसमें मिलने वाले 2 मजबूत कांच से बने शेल्व्स मिलते हैं, जिनपर भारी वजन वाले बर्तनों को भी आराम से रखा जा सकता है। इसकी माइस्ट एंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फ्रिज में रखे फल और सब्जियों की नमी को बनाए रखते हुए उन्हें लंबे समय तक ताजा रखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
शेल्व्स की संख्या- 2
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
पैटर्न- रीगल
मॉडल नं- GL-D211HSEZ
फ्रीजर क्षमता- 27.5 लीटर
खूबियां
इंवर्टर कंप्रेसर के साथ बिजली का अधिक लोड नहीं पड़ता है।
बड़े वेजिटेबल बास्केट के साथ स्टोरेज सुविधाजनक बनता है।
फ्रीजर कम समय में तेजी से बर्फ जमाने में सक्षम है।
बड़े साइज के फ्रीजर में चीजें आसानी से स्टोर हो सकती हैं।
कमी
अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई।
05
तुलना: कौन-सा एलजी सिंगल डोर फ्रिज रहेगा अच्छा?
वैसे तो ऊपर सूची में शामिल किए गए सभी एलजी सिंगल डोर फ्रिज घरेलू उपयोग के लिए अच्छे हो सकते हैं। मगर, फिर भी सटीक तुलना के साथ किसी को चुनना आपके लिए सरल बन सकता है। इसके लिए नीचे दी गई तालिक पर गौर कर सकते हैं-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
एलजी सिंगल डोर फ्रिज कितने लीटर का होता है?
एलजी सिंगल डोर फ्रिज आमतौर पर 170 लीटर से 200 से भी अधिक लीटर तक की क्षमता में उपलब्ध होते हैं।
क्या एलजी सिंगल डोर फ्रिज ऊर्जा कुशल हैं?
हां, एलजी सिंगल डोर फ्रिज ऊर्जा कुशल हो सकते हैं और 3 स्टार या 4, 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आते हैं।
एलजी सिंगल डोर फ्रिज में कौन सी कूलिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है?
एलजी सिंगल डोर फ्रिज में डायरेक्ट कूल तकनीक का उपयोग किया जाता है।