Whirlpool या Haier: किसकी Washing Machine में जल्दी सूखेंगे कपड़े? जानिए विस्तार से
Haier या Whirlpool के Washing Machine? आखिर कौन-से ब्रांड के मॉडल तेजी से सुखा सकते हैं आपके कपड़े और किसपर करना चाहिए आपको भरोसा? इन सभी सवालों के जबाव के साथ नजर डालें पूरी जानकारी पर यहां।
आज के व्यस्त जीवन में हर कोई चाहता है कि कपड़े न केवल साफ हों, बल्कि जल्दी-से सूख भी जाएं। ऐसे में वॉशिंग मशीन चुनते समय “फास्ट ड्राइंग” यानी कपड़ों के तेजी से सूखने की क्षमता एक अहम फैक्टर बन जाती है। क्या आप भी सोच में पड़ गए कि ऐसा भी हो सकता है? जी हां, आजकल भारतीय परिवारों में खासकर मॉनसून या सर्दियों के मौसम में यह सुविधा बहुत काम आती है, जब धूप की कमी के कारण कपड़े देर से सूखते हैं। आपको बता दें, बाजार में Whirlpool और Haier जैसे ब्रांड्स के Washing Machine अपनी उन्नत तकनीकों के साथ इस जरूरत को पूरा करने का दावा करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है, तेज सुखाने में इन दोनों में से कौन-सी वॉशिंग मशीन ज्यादा प्रभावी है? आइए जानते हैं इन दोनों ब्रांड्स की तकनीक, प्रदर्शन और उपयोगिता के आधार पर कौन-सा विकल्प आपके घर के लिए बेहतर साबित हो सकता है। यहां 5 विकल्प दिए गए हैं जिनको आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं-
इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load
6 किलोग्राम की क्षमता वाली यह मशीन मध्यम परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है। यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें ओशनस वेव ड्रम तकनीक दी गई है जो ड्रम को तेजी से घुमाती है जिससे कपड़े सफाई से धुल जाते हैं और उनकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रह सकती है। यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है जो ऊर्जा की खपत को कम करते हुए आपके बिजली की बिल की बचत करने में भी मदद कर सकती है। यह 780 आरपीएम के साथ आती है जो तेज स्पिन गति के साथ काम करती है यानी तेज धुलाई और कपड़ों को फटाफट सुखाने में मदद कर सकती है। इसमें कुल 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैन जिनमें धुलाई/रिन्ज/स्पिन/टब सुखाना/स्मार्ट/सोक/नाज़ुक/क्विक शामिल है।साथ ही, इसमें ऑटो रिस्टार्ट का सिस्टम भी मौजूद है। आपको बता दें, सुविधा और स्थायित्व लाने के लिए पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील ड्रम बनाया गया है, जो आपकी वॉशिंग मशीन को लंबे समय तक चलने में मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
क्षमता - 6 किलोग्राम
डाईमेंशन - 54D x 52W x 93H सेमी
रंग - मूनलाइट ग्रे
वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
इसमें डिस्प्ले पैनल दिया गया है जिसकी मदद से आप इस मशीन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
इसमें मौजूद ड्यूअल मैजिक फिल्टर लिंट और फुलाव को पकड़ लेते हैं, जिससे आपका कपड़े साफ रहते हैं और टब ताजा और स्वच्छ रह सकता है।
इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है।
कमी
अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
01
Haier 8 kg Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load
इस मशीन की 8 किलोग्राम क्षमता मध्यम परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की बचत सुनिश्चित करती है। इसके साथ ही, इसमें 780 RPM की स्पिन स्पीड दी गई है, जो कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती है। अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो और परफॉर्मेंस में भी दमदार हो, तो Haier की यह मशीन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसका ओशनस वेव ड्रम कपड़ों को कोमलता से धोते हुए गहराई से सफाई करने में मदद करता है, जिससे कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं। कंपनी ने इस मॉडल में 8 वॉश प्रोग्राम दिए हैं, जैसे वॉश, रिंस, स्पिन, टब ड्राई, स्मार्ट, सॉक, डेलिकेट और क्विक, जो हर प्रकार के कपड़ों के लिए अलग-अलग सेटिंग्स प्रदान करते हैं। यह मशीन नियर जीरो प्रेसर तकनीक से लैस है, जो कम पानी के दबाव में भी बेहतर धुलाई सुनिश्चित करती है। वहीं, इसका मैजिक फिल्टर लिंट को प्रभावी रूप से इकट्ठा करता है, जिससे मशीन और कपड़े दोनों साफ-सुथरे बने रह सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
क्षमता - 8 किलोग्राम
डाईमेंशन - 54D x 52W x 93H सेमी
रंग - ब्राउन ग्रे
वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
यह ब्राउन ग्रे रंग में आता है और सॉफ्ट फॉलिंग लिड इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।
इसमें ऑटो रिस्टार्ट, चाइल्ड लॉक और वोल्टेज प्रोटेक्शन जैसी सुविधा मौजूद है।
डिज़ाइन की बात करें तो साथ ही, पूरी स्टेनलेस स्टील ड्रम इसकी टिकाऊ बनावट को दर्शाती है।
कमी
अभी तक यूजर्स ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Haier 9 Kg Semi Automatic Top Load Washing Machine
अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो मजबूत परफॉर्मेंस के साथ ऊर्जा की बचत भी करे, तो Haier की यह सेमी औटोमैटिक टॉप लोड Washing Machine आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। 9 किलो की क्षमता के साथ आने के चलते यह मध्यम आकार के परिवारों के लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है। इस मशीन की सबसे खास बात है इसकी ऑक्सी ड्राई टेक्नोलॉजी और स्प्रे फंगक्शन जो कपड़ों को जल्दी और समान रूप से सुखाने में मदद करती हैं। 1300 RPM की स्पिन स्पीड के साथ यह मशीन सिर्फ 40 मिनट में औसत कपड़ों की धुलाई पूरी कर सकती है। साथ ही, इसमें मौजूद वोर्टेक्स पल्सेटर और मैजिक फ़िल्टर मिलकर गहराई तक सफाई कर सकते हैं और लिंट को प्रभावी रूप से हटा देते हैं। साथ ही एंटी बैक्टीरियल वोर्टेक्स पल्सेटर कपड़ों को बैक्टीरिया-फ्री बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं, जिससे आपको हर बार फ्रेश और स्वच्छ कपड़े मिल सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद मजबूत पहियों की मदद से आप इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
क्षमता - 9 किलोग्राम
डाईमेंशन - 92D x 77W x 92H सेमी
रंग - आइस व्हाइट
वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
इसमें मौजूद एंटी रैट मेश तकनीक मशीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।
इसका मजबूत PP बॉडी मटेरियल इसे टिकाऊ बनाता है और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त रखता है।
5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह मशीन न केवल बिजली बचाती है बल्कि पानी की खपत को भी नियंत्रित रख सकती है।
कमी
कुछ उपयोगकर्त्ता ने बताया इस मशीन का साइज़ काफी छोटा है।
यूजर ने कहा यह शोर बहुत करता है।
03
Whirlpool 7 kg Magic Clean Fully Automatic Top Load Washing Machine
ग्रे रंग में आने वाला यह वॉशिंग मशीन 12 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है जिसमें डेली, हेवी, डेलीकेटेड, व्हाइट, स्टेनवॉश, वॉश ओन्ली, वुलन, बेडशीट, ईको वॉश, रिन्ज+ड्राई, ड्राई, एक्वा स्टोर आदि शामिल है, जो हर प्रकार के कपड़ों के लिए अलग-अलग सेटिंग्स प्रदान करते हैं। इसका ड्रम मटेरियल स्टील का बना हुआ है और इसकी बॉडी मटेरियल स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है जो इसे टिकाऊपन और मजबूती देता है। इसमें मौजूद 740 RPM उच्च गति के साथ कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह 7 किलोग्राम की क्षमता के साथ आता है जो मध्यम परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। 5 स्टार रेटिंग के चलते यह ऊर्जा की बचत भी कर सकता है और अच्छे से कपड़े की धुलाई में मददगार भी साबित हो सकता है। इसकी खासियत है कि इसमें ड्राई टैप सेन्सिंग तकनीक दी गई है जो यह सुनिश्चित करती है कि अगर पानी की सप्लाई नहीं है (यानी नल बंद है), तो मशीन किसी भी नुकसान से बचने के लिए धुलाई चक्र शुरू न करे। यह सुरक्षा सुविधा है जो मशीन को तब तक इंतजार करती है जब तक पानी नहीं आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Whirlpool
क्षमता - 7 किलोग्राम
डाईमेंशन - 58D x 55W x 85H सेमी
रंग - ग्रे
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
इसमें एक्सप्रेस वॉश दिया गया है जो हल्के गंदे कपड़ों को जल्दी धोने के लिए होता है, जिससे समय, ऊर्जा और पानी की बचत होती है।
स्पाइरो वॉश टेक्नोलॉजी की मदद से यह कपड़ों की एक गोलाकार गति से धुलाई करती है, जिससे वे बेहतर तरीके से साफ होते हैं। यह तकनीक जिद्दी दागों को हटाने में मदद करती है।
इसमें 6th सेंस टेक्नोलॉजी मौजूद है जो आपके कपड़ों की जरूरत के अनुसार खुद ही सेटिंग एडजेस्ट कर सकता है।कमी
अमेजन से लेने पर यूजर ने कहा यह शोर बहुत करता है।
यूजर ने कहा यह मशीन वाइब्रेट भी कर सकता है।
04
Whirlpool 9 Kg MAGIC CLEAN BW PRO Heater Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह मशीन 9 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो मध्यम से बड़े परिवारों के लिए बिल्कुल उपयुक्त बन सकती है। इसका सबसे खास फीचर है इन-बिल्ट हीटर, जो तीन अलग-अलग हॉट वॉटर मोड्स के साथ कपड़ों की गहरी सफाई सुनिश्चित करता है और 40 तक जिद्दी दागों को आसानी से हटा सकत है। इसमें Whirlpool की 6th सेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों के प्रकार और पानी के स्तर को खुद पहचानकर वॉश साइकिल को एडजस्ट कर सकती है, जिससे हर बार बेहतरीन धुलाई मिल सकती है। साथ ही हेक्सा ब्लूम इंपेलेर तकनीक कपड़ों को उलझने से बचाती है और उन्हें कोमलता से धो सकती है। इसमें दिए गए ज़ीरो प्रेशर फिल तकनीक कम पानी के दबाव में भी मशीन को भरने में मदद करती है, जिससे आपको हर परिस्थिति में बेहतरीन प्रदर्शन मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें 12 वॉश प्रोग्राम्स दिए गए हैं, जैसे दैनिक, भारी, नाजुक, सफेद, ऊनी, चादर आदि, जो हर प्रकार के कपड़ों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं और यह 740 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Whirlpool
क्षमता - 9 किलोग्राम
डाईमेंशन - 59 x 57 x 105 सेमी
रंग - मिड्नाइट ग्रे
कंट्रोल कंसोल - पुश बटन
खासियत
ऊर्जा की दृष्टि से यह मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की खपत को बेहद कम रखती है।
इसमें एक इनबिल्ट हीटर दिया गया है जो गर्म पानी को आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया का हिस्सा बना देता है, जिससे कपड़े साफ और कीटाणुरहित रहते हैं।
सुविधा बढ़ाने के लिए इसमें चाइल्ड लॉक, पावर ड्राई और एक्सप्रेस वॉश जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
कमी
ग्राहक ने बताया यह शोर के साथ-साथ वाइब्रेट भी करता है।
05
Haier या Whirlpool किस कंपनी के वॉशिंग मशीन आपके लिए हो सकते हैं बढ़िया
इस तालिका के माध्यम से समझे कौन-सी कंपनी के वॉशिंग मशीन आपके लिए हो सकती है आपके लिए बढ़िया और साथ ही, बेहतरीन धुलाई के साथ कपड़ों को तेज सुखाने में भी कर सकती है मदद -
Whirlpool MAGIC CLEAN BW PRO Heater Fully Automatic Top Load Washing Machine- MAGIC CLEAN PRO BW H
740 RPM
—-
9 किलोग्राम
इन-बिल्ट हीटर
निष्कर्ष
अंत में कहा जा सकता है कि Whirlpool और Haier दोनों ही ब्रांड अपनी-अपनी तकनीक और प्रदर्शन के लिए विश्वसनीय हैं। अगर आप बजट-फ्रेंडली मशीन चाहते हैं जो तेज स्पिनिंग से कपड़ों का पानी जल्दी निकाल दे, तो व्हर्लपूल बेहतर विकल्प बन सकता है। वहीं, अगर आप एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो कपड़ों को लगभग पूरी तरह सुखाकर दे और आधुनिक ड्रायर फीचर्स के साथ आए, तो हायर का चयन सही हो सकता है। कुल मिलाकर, आपका चुनाव आपकी जरूरत, बजट और इस्तेमाल की प्राथमिकता पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन कपड़े जल्दी सुखा सकती है?
आमतौर पर, व्हर्लपूल की टर्बो ड्राई और मैक्स ड्राई तकनीकें स्पिन साइकिल के दौरान कपड़ों से अधिक पानी निकालने में मदद करती हैं, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। यह फीचर खासकर मॉनसून या सर्दियों के समय बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
हायर वॉशिंग मशीन की कौन-सी तकनीक कपड़े जल्दी सुखाने में मदद करती है?
हायर के कुछ उन्नत मॉडलों में डुअल साइकलोन टेक्नोलॉजी, डायरेक्ट मोशन मोटर और सेंसर ड्राई सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकें दी गई हैं, जो स्पिनिंग के साथ-साथ गर्म हवा से भी कपड़ों को जल्दी सुखाने में सक्षम मानी जाती है।
क्या उच्च RPM (स्पिन स्पीड) कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करता है?
आमतौर पर, जितनी अधिक RPM स्पीड होगी, उतना अधिक पानी कपड़ों से निकल जाएगा, जिससे उन्हें सूखने में कम समय लगेगा। Whirlpool और Haier दोनों ही ब्रांड 1200 RPM से लेकर 1400 RPM तक की स्पिन स्पीड वाले मॉडल्स प्रदान करते हैं।