Usha के 5 बेहतरीन Mixer Grinder आपके किचन को बनाएंगे स्मार्ट!
अप्लाइंसेस की दुनिया में Usha एक जाना-माना नाम है। ऐसे में अगर आप अपने किचन को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो उषा Mixer Grinder आपके लिए अच्छा हो सकते हैं। यहां पर आप इनके 5 बेहतरीन मॉडल्स देख सकते हैं।
मिक्सर ग्राइंडर एक ऐसा आधुनिक किचन उपकरण है, जो रसोई के कई कामों को आसान और सुविधाजनक बनाता है। चटनी पीसने से लेकर ग्रेवी तैयार करने, मसाले पीसने या फिर किसी चीज का बैटर बनाने के लिए ये काफी सुविधाजनक रहते हैं, जिससे मेहनत और समय दोनों बचते हैं। ऐसे में हम आपके किचन को स्मार्ट बनाने के लिए 5 ऐसे Usha Mixer Grinder के विकल्प लेकर आए हैं, जो शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ ये सभी काम कुशलता से कर सकते हैं। आपको इनमें अलग-अलग कीमत के साथ ही विभिन्न क्षमता, जार संख्या और फीचर्स वाले मिक्सर ग्राइंडर मिल जाएंगें, जो आपके किचन के कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इन्हें आप अपनी रसोई के कामों, जरूरत, प्राथमिकताओं या फिर बजट के आधार पर चुन सकते हैं। इनके 5 विकल्पों पर आप नीचे एक नजर डाल सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर आपको अन्य घरेलू उपकरणों की जानकारी भी मिल सकती है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
USHA 1200W TurboX Mixer Grinder
यह उषा मिक्सर ग्राइंडर 100% कॉपर मोटर के साथ आता है, जो मजबूत प्रदर्शन के साथ ही शांत संचालन भी सुनिश्चित करती है। इसके जार को खाने-पीने वाले सामान के लिए सुरक्षित रहने वाले स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, जो कि मजबूती के लिहाज से भी अच्छा रहता है और ज़ंग लगने की समस्या भी नहीं होती है। इस Usha मिक्सर ग्राइंडर में आपको 4 जार मिलते हैं, जिसमें सभी की क्षमता अलग-अलग है। यह 1200W वॉट की मोटर के जरिए चीजों को तेजी से पीसने का काम करता है। वहीं, इसके अधिक मजबूत स्टेनलेस स्टील ब्लेड खड़े मसालों, दाल और अन्य सख्त चीजों को भी आसानी से बारीक पीस सकते हैं। इसके साथ मिलने वाला जूसर जार फ्रूल फिल्टर के साथ आता है, ताकी आप छना हुआ शुध्द जूस घर में ही निकाल सकें।
स्पेसिफिकेशन्स
वॉटेज- 50 वाट्स
स्पीड की संख्या- 3
वोल्टेज 230 वोल्ट्स
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
क्षमता- 1.5 लीटर
रंग- काला
मोटर क्षमता- 1200W
खूबियां
मोटर को गर्म होने से बचाने के लिए ओवरलोड प्रोटेक्टर स्विच दिया गया है।
इसके जार एर्गोनैमिक हैंडल और पारदर्शी ढक्कन के साथ आते हैं।
इसमें एंटी स्किड फीट दिए गए हैं, जिससे यह फर्श पर फिसलता नहीं है।
कमी
कुछ लोगों ने तेज शोर आने की शिकायत की।
01
USHA Thunderbolt 800-Watt Copper Motor Mixer Grinder
शक्तिशाली और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देने के लिए यह उषा मिक्सर ग्राइंडर 800 वाट क्षमता वाली कॉपर मोटर के साथ आता है। यह मोटर तेज गति के साथ काम करते हुए चीजों को कम समय में बारीकी से पीसने में सक्षम है। यह बेहतर स्थायित्व के लिए सुपीरियर सक्शन फीट के साथ आता है। इसमें मोटर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोड प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसका स्टाइलिश और स्लीक डिजाइन आपके किचन की शोभा बढ़ा सकता है। इसमें व्हिप विकल्प के साथ 3 स्पीड सैटिंग्स मिलती हैं, जिससे आप अपनी जरूरत या सामग्री के मुताबिक इसे लो, मीडियम या हाई स्पीड पर चला सकते हैं। आपको करंट से सुरक्षित रखने के लिए इसे ABS शॉकप्रूफ बॉडी के साथ तैयार किया गया है। बारीक ग्राइंडिंग के लिए इस मिक्सर ग्राइंडर में आपको फ्लो ब्रेकर्स के साथ आने वाला हैवी गॉज स्टेनलेस स्टील जार मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
कंट्रोल टाइप- नॉब
स्पीड की संख्या- 3
जार की संख्या- 3
ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
क्षमता- 1.5 लीटर
मटेरियल- ABS प्लास्टिक
मोटर क्षमता- 800 वाट
खूबियां
आसान स्टोरेज के लिए इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में बनाया गया है।
क्लिप लॉक के साथ आने वाले लिड पीसते वक्त सामान बाहर आने से रोकते हैं।
शक्तिशाली बाल बियरिंग मोटर लंबे समय तक चल सकती है।
कमी
कुछ ग्राहकों को अमेजन से टूटा हुआ प्रोडक्ट प्राप्त हुआ।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
USHA Thunderbolt Pro 1000W with 3 Jars
3 जार के साथ आने वाले इस उषा मिक्सर ग्राइंडर में आपको ABS प्लास्टिक से बनी शॉकप्रूफ बॉडी मिलती है, जिससे कंरट लगने का खतरा नहीं रहता है। इसमें पॉली कॉर्बोनेट मटेरियल से बना 1.5 लीटर क्षमता का ब्लेंडर जार मिलता है, जो टूटने के खतरे से दूर है। वहीं, इस उषा Mixer Grinder में 2 हैवी गॉज स्टेनलेस स्टील जार दिए गए हैं, जो खाद्य पदार्थों के लिए सुरक्षित हैं और बारीक पिसाई के लिए फ्लो ब्रेकर्स के साथ आते हैं। सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसमें 3-पिन प्लग दिया गया है। यह 1000W की पावर बाल बियरिंग मोटर के साथ आता है, जिसके जरिए आपको तेज, ऊर्जा कुशल और शांत संचालन मिल सकता है। इसमें मोटर की सुरक्षा और लंबे जीवनकाल के लिए ओवरलोड प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसकी 100% कॉपर मोटर शक्तिशाली प्रदर्शन देने के साथ ही टिकाऊ साबित हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
वॉटेज- 1000 वाट
कंट्रोल टाइप- नॉब
स्पीड की संख्या- 3
कंटेनर मटेरियल- प्लास्टिक
क्षमता- 1.5 लीटर
मॉडल नाम- Thunderbolt Pro
जार की संख्या- 3
खूबियां
लंबे प्रदर्शन के लिए इसमें नायलॉन के कपलर दिए गए हैं।
हाथ मुक्त संचालन के लिए यह क्लिप लॉक लिड के साथ आता है।
फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील जार खाद्य पदार्थों के लिए सुरक्षित हैं।
कमी
कुछ ग्राहकों ने लिड ज्यादा कसे हुए होने की शिकायत की।
03
Usha Mixer Grinder (MG-3576) 750-Watt 3 Jars
उषा ब्रांड के इस मिक्सर ग्राइंडर में आपको एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसकी वजह से आप इसे लो, मीडियम और हाई पर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह एंटी स्किड फीट के साथ आता है, जिससे यह फर्श पर अच्छी तरह टिका रहेगा और बार-बार फिसलेगा नहीं। वहीं, अधिक स्थायित्व और कम कंपन वाले संचालन के लिए इसे स्टर्डी बेल डिजाइन में बनाया गया है, जो कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको अलग-अलग क्षमता वाले 3 जार मिलते हैं, जो कि पारदर्शी लिड के साथ आते हैं। इसके जार स्टेनलेस स्टील और बॉडी शॉकप्रूफ ABS मटेरियल से बनी है। इसके अलावा यह सख्त चीजों को भी बारीकी से पीसने वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ आता है। इसमें 750 वाट क्षमता की 100% कॉपर मोटर लगी है, जो शक्तिशाली प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
मटेरियल टाइप- प्लास्टिक
स्पीड की संख्या- 3
कंट्रोल टाइप- नॉब
वॉटेज- 750 वाट
जार मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
लिड- पारदर्शी
रंग- लाल/सफेद
खूबियां
फुल कॉपर मोटर शक्तिशाली प्रदर्शन और लंबा जीवनकाल सुनिश्चित करती है।
सुरक्षित इस्तेमाल के लिए यह 3-पिन प्लग के साथ आता है।
इसमें एर्गोनैमिक हैंडल के साथ आने वाले जार मिलते हैं।
कमी
कुछ अमेजन ग्राहकों को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
04
Usha Maximus Plus 800-Watt Copper Motor Mixer Grinder
इस उषा मिक्सर ग्राइंडर में शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए 800 वाट मोटर के साथ ही 4 फिन हार्डेंड स्टेनलेस स्टील टेक्नो ब्लेड मिलते हैं, जो सख्त से सख्त चीज को भी बारीक तरह से आसानी से पीसने में सक्षम हैं। इसका सुपीरियर ब्लेंडर जार फ्रूट फिल्टर के साथ आता है, जिससे आप ताजा फलों को जूस आसानी से घर पर ही निकाल सकते हैं। इसमें चीजें पीसते वक्त आपको हाथों को खाली रखने के लिए लिड लॉक दिया गया है, जिससे जार पूरी तरह से बंद रहते हैं और सामान बाहर आने का खतरा नहीं रहता है। जारों को आसानी से पकड़ने के लिए उनमें हैंडल लगे हैं। बता दें कि, यह कुल 4 जार के साथ आता है, जिन्हें आप अलग-अलग चीजों को पीसने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे जीवन के लिए इसमें भारी ड्यूटी वाले पीतल से भरे नायलॉन कपलर दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
कंटेनर मटेरियल- प्लास्टिक
स्पीड की संख्या- 3
वॉटेज- 800 वाट
कंट्रोल टाइप- नॉब
क्षमता- 1 किलोग्राम
रंग- काला
खूबियां
तेज और बारीक ग्राइंडिंग के लिए जार में फ्लो ब्रेकर दिया गया है।
इसमें बेहतरीन ब्रेक रेजिस्टेंट पारदर्शी PC ब्लेंडर जार मिलता है।
इसे 30 मिनट तक लगातार चलाया जा सकता है।
कमी
कुछ लोगों ने मोटर से जलने की गंध आने की शिकायत की।
05
उषा मिक्सर ग्राइंडर के टॉप 5 विकल्पों की विभिन्नताएं
ऊपर सूची में शामिल किए गए उषा मिक्सर ग्राइंडर कई अलग-अलग फीचर्स, प्रदर्शन और क्षमता के साथ आता है। ऐसे में Best Mixer Grinder In India की सूची में शामिल ब्रांड में से एक उषा का कौन-सा मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए अच्छा होगा, इसके लिए इनकी तुलना करना जरूरी है। आप नीचे तालिका के माध्यम से पांचों के बीच का अंतर आसानी से समझ सकते हैं-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
उषा मिक्सर ग्राइंडर की कीमत क्या है?
उषा मिक्सर ग्राइंडर की कीमत मॉडल और फीचर्स के आधार पर अलग-अलग होती है, लेकिन यह आमतौर पर 3000 रुपये से शुरू होती है।
क्या उषा मिक्सर ग्राइंडर टिकाऊ होते हैं?
उषा मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर टिकाऊ होते हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं। इन्हें मजबूत प्लास्टिक बॉडी और स्टेनलेस स्टील जार के साथ पेश किया जाता है।
उषा मिक्सर ग्राइंडर कितने वाट का आता है?
घरेलू उपयोग के लिए, 500-750 वाट का उषा मिक्सर ग्राइंडर पर्याप्त है। मगर, आपको उषा के पास 1000W तक के मिक्सर ग्राइंडर भी मिल सकते हैं।