PM 2.5 फिल्टर वाले Inverter AC के साथ मिलेगा शुद्ध हवा और दमदार ठंडक का बेहतरीन मेल!

अगर आप ठंडक के साथ-साथ अपने परिवार की सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो PM 2.5 फिल्टर वाला इन्वर्टर एसी आपके घर के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह आपको आराम, सुरक्षा और शुद्ध हवा का बढ़िया अनुभव भी दे सकता है।

PM 2.5 फिल्टर वाले Inverter AC के साथ मिलेगा शुद्ध हवा और दमदार ठंडक का बेहतरीन मेल!
PM 2.5 Filter Inverter AC

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण घर के अंदर भी शुद्ध हवा मिलना मुश्किल-सा हो गया है। ऐसे में PM 2.5 फिल्टर इन्वर्टर एसी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यह एसी न केवल कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है, बल्कि हवा में मौजूद सूक्ष्म धूल कणों और हानिकारक प्रदूषकों को भी फिल्टर करके साफ और ताजी हवा प्रदान कर सकता है। आपको बता दें, यह फिल्टर खास तौर पर उन छोटे कणों को रोकने में सक्षम हो सकता है जो सामान्य फिल्टर से नहीं रुक पाते और सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी या अस्थमा से पीड़ित लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है और साथ ही, घर का वातावरण अधिक सुरक्षित और स्वस्थ बन सकता है। इसके अलावा, इन्वर्टर तकनीक की वजह से यह AC कम बिजली खर्च कर सकता है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन दे सकता है। तापमान को स्थिर बनाए रखते हुए यह ऊर्जा की बचत भी कर सकता है, जिससे बिजली का बिल कम आ सकता है और आप शुद्ध हवा के साथ दमदार ठंडक का मजा ले सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

    इस गर्मी आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया एसी की तलाश कर रहे हैं तो यह Haier का 1.5 टन क्षमता वाला एसी बढ़िया चॉइस हो सकता है। यह एसी खासतौर पर 111 से 150 वर्ग फुट के मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है और इसमें 3580 वाट क्षमता दिया गया है जिससे यह बिजली की खपत कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद ट्रिपल इन्वर्टर+ कंप्रेसर तकनीक कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी पावर को खुद ही एडजस्ट कर सकती है, जिससे बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी हो सकती है। वहीं, इसकी 7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग सुविधा उपयोगकर्ता को अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग सेट करने की सुविधा दे सकती है। यानी चाहे हल्की गर्मी हो या 60°C तक का उच्च तापमान, यह एसी सिर्फ 10 सेकंड में सुपरसोनिक कूलिंग देने में सक्षम हो सकती है। वहीं, फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक इस एसी की खास विशेषता है, जो केवल 21 मिनट में इंडोर यूनिट की गहन सफाई कर 99.9% तक स्वच्छ हवा प्रदान कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • डाईमेंशन - 23D x 91W x 31H सेमी 
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट 
    • वाटेज - ‎1340 वाट 

    खूबियां

    • इसमें ईको और टर्बो मोड दिया गया है जो कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकता है। 
    • 5 स्टार रेटिंग मौजूद है जिससे यह कम बिजली की खपत करके भी आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है।
    •  900 CFM एयर सर्कुलेशन और 20 मीटर तक की एयर थ्रो क्षमता पूरे कमरे में तेज और समान ठंडक पहुंचा सकती है। 

    कमियां 

    • यूजर ने वॉटर लीकेज की समस्या बताई।
    01
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC

    सफेद रंग में आने वाला यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए के बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली की खपत में भी बढ़िया ठंडक का एहसास दे सकता है और आपके बिजली बिल की बचत भी कर सकता है। यह Carrier का स्प्लिट AC पीएम 2.5 फिल्टर के साथ आता है जिससे आपके कमरे की हवा तो शुद्ध होगी ही, साथ ही आपको बेहतरीन कूलिंग भी मिल सकता है। आपको बता दे, इसमें फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मौजूद है जो हीट लोड के अनुसार कंप्रेसर की गति को नियंत्रित कर सकता है और साथ ही, इसमें दिया गया कन्वर्टिबल 6-इन-1 इंवर्टर टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग को घटा या बढ़ा सकती है जिससे यह लगभग 50% तक बिजली की खपत को कम कर सकता है। साथ ही, यह एंटी-करोशन ब्लू कोटिंग के साथ 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ बना हुआ है जो जंग और कोरोजन से बचा कर इसे लंबी उम्र दे सकता है और इसकी रख-रखाव भी काफी आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट 
    • डाईमेंशन - 23.4D x 96.5W x 32.4H सेमी 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाटेज - 1100 वाट 

    खासियत 

    • इसमें मौजूद डिह्यूमिडिफायर कमरे की हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उमस (नमी) को कम करने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें मौजूद लीकेज डिटेक्टर की मदद से अगर कहीं से भी यख़ एसी लीक होती है तो आपको तुरंत ही सूचना मिल सकता है। इसमें 2-वे एयर डायरेक्शनल कंट्रोल की मदद से एसी यूनिट से आने वाली ठंडी हवा को दो दिशाओं (आमतौर पर ऊपर और नीचे) में नियंत्रित किया जा सकता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर ने बताया यह एसी चलने पर शोर करती है। 

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट की जानकारी मिल जाएगी।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    आज के समय में एयर कंडीशनर केवल ठंडक देने वाला उपकरण नहीं रहा, बल्कि यह आरामदायक और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है। आपको बता दें, Daikin का यह एसी विशेष रूप से बड़े कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और 526 CFM एयरफ्लो के साथ पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैला सकता है। इस Split AC की 1.5 टन क्षमता और 5 किलोवॉट कूलिंग पावर इसे तेज और प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम बना सकती है। वहीं, इसमें मौजूद इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर तकनीक बिजली की खपत को नियंत्रित कर सकती है, जिससे ऊर्जा की बचत हो सकती है और बिजली का बिल कम आ सकता है। 3 स्टार रेटिंग के साथ यह एसी संतुलित ऊर्जा दक्षता प्रदान कर सकता है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए किफायती साबित हो सकता है। वहीं, इसमें लगा कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर और तेज कूलिंग दे सकता है तथा कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। कॉपर कॉइल की मजबूती और टिकाऊपन इसे लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकतेहैं। साथ ही, DNNS सेल्फ हील कोटिंग बाहरी यूनिट को जंग और खराब मौसम से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - DAIKIN
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
    • डाईमेंशन - 23.5D x 90.1W x 29.8H सेमी 
    • वोल्टेज - 285 वोल्ट 
    • वाटेज - 1670 वाट 

    खासियत

    • इसमें PM 2.5 फ़िल्टर और अपाटाइटो फ़िल्टर लगे हैं, जो हवा में मौजूद धूल, एलर्जी कणों और हानिकारक प्रदूषकों को हटाकर स्वच्छ और ताजी हवा प्रदान कर सकते हैं। 
    • इसकी हेप्टा सेंस तकनीक कमरे के तापमान और वातावरण को समझकर कूलिंग को स्वचालित रूप से एडजस्ट कर सकती है। 
    • इसमें दिया गया ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी अंदरूनी यूनिट की सफाई में मदद कर सकती है, जिससे बैक्टीरिया और नमी से होने वाली दुर्गंध को रोका जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया यह शोर करता है।
    03
  • Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC

    यह एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है और ठंडक लगातार बनी रह सकती है। Hisense के इस एसी में दिया गया 5-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर आपको जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता बदलने की सुविधा दे सकता है। चाहे कमरे में कम लोग हों या ज्यादा, आप टननेज को एडजस्ट करके आरामदायक तापमान पा सकते हैं। यह 110 से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए बढ़िया चॉइस हो सकता है और 660 CFM एयरफ्लो के साथ 4-वे स्विंग सुविधा देता है, जिससे ठंडी हवा हर कोने तक पहुंच सकती है। इस स्प्लिट एसी का 3 स्टार एनर्जी रेटिंग इसे ऊर्जा कुशल बना सकती है और यह 16 से 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग प्रदान कर सकता है। आपको बता दें, एसी में PM 2.5 फिल्टर लगा है जो हवा को शुद्ध बनाने में मदद कर सकता है और स्वच्छ हवा के साथ बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hisense
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5100 किलोवाट 
    • डाईमेंशन - 31.5D x 96W x 23.5H सेमी 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाटेज - ‎5100 वाट 

    खासियत

    • इसमें 100% कॉपर कंडेंसर और एंटी-कॉरोशन हेयरपिन कोटिंग दी गई है जो इसकी मजबूती और लंबी उम्र सुनिश्चित करते हैं। 
    • साथ ही क्विक चिल, हाई टेम्परेचर कूलिंग और लॉन्ग एयर डिस्टेंस जैसे फीचर्स इसे और भी खास बना सकते हैं।

    स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन की मदद से यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी आपको सामान ठंडक का अनुभव दे सकते हैं। कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया यह सही से ठंडक नहीं देता है।
    04
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल फीचर के साथ आने वाले इस एसी को आप आसानी से रिमोट की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं यानी रिमोट के जरिए कूलिंग क्षमता को 30% से 110% तक अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। चाहे कम लोग हों या ज्यादा, Lloyd का यह एसी हर परिस्थिति में सामान कूलिंग दे सकता है। यह 1.5 Ton AC मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता हो। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप नियंत्रित कर सकता है, जिससे बिजली की बचत भी होती है और ठंडक भी लगातार बनी रह सकती है। वहीं, ऊर्जा दक्षता की बात करें तो यह 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है जिससे कम बिजली की खपत के साथ बढ़िया ठंडक दे सकता है। आपको बता दें, इसमें ब्लू फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल्स दिए गए हैं, जो जंग से सुरक्षा प्रदान करते हैं और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग सुनिश्चित कर सकते हैं। ब्रांड के अनुसार, यह एसी 52°C तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी रूप से ठंडक देने में सक्षम है। साथ ही 2-वे एयर स्विंग, 7 मीटर लंबा एयर थ्रो और टर्बो कूल फीचर तेज और समान कूलिंग प्रदान कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.75 किलोवाट 
    • डाईमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेमी 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाटेज - ‎1565 वाट 

    खासियत

    • इसमें क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो धूल और सूक्ष्म कणों को हटाकर शुद्ध हवा दे सकता है। 
    • इसमें मौजूद लो गैस डिटेक्शन, क्लीन फिल्टर इंडिकेशन, ऑटो रीस्टार्ट और स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन जैसी सुविधाएं इसे और अधिक उपयोगी बना सकते हैं। 
    • यह एसी R32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग करता है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाता। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस मॉडल के साथ कॉपर पाइप नहीं दिया गया है।
    05
  • Cruise 2 Ton 5 Star Ultra Inverter Split AC

    2 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी 151 से 200 वर्ग फुट तक के कमरों यानी बड़े कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और 6170 वॉट की कूलिंग क्षमता के साथ तेज और प्रभावी ठंडक प्रदान कर सकता है। इसकी इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक आवश्यकता के अनुसार पावर को खुद ही एडजस्ट कर सकती है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है और कमरे का तापमान संतुलित बना रह सकता है। Cruise के इस एसी की खास बात इसका वैरियोकूल कन्वर्टिबल 4-इन-1 फीचर है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकते हैं। वहीं, 4-वे ऑटो एयर स्विंग सुविधा कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचा सकती है, जिससे समान रूप से ठंडक मिल सकती है। यह एसी 48 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। इसके अलावा, यह 145 से 285 वोल्ट तक स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन देता है, जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रह सकता है और सामान कूलिंग का अनुभव दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise 
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 6.1 किलोवाट 
    • डाईमेंशन - 25D x 110.1W x 33H सेमी 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाटेज - ‎1545 वाट 

    खासियत

    • यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिससे सालाना बिजली की खपत लगभग 926.74 यूनिट रहती है और बिजली की बचत हो सकती है। 
    • इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जिस पर रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू कोटिंग की गई है, जो जंग से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
    • इसमें PM 2.5 एयर फिल्टर, ऑटो ब्लो और क्लीन फीचर, कम्फर्ट स्लीप मोड, डिजिटल डिस्प्ले और बैकलिट LCD रिमोट जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस तरह के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    06

जानें आपके घर के लिए कौन-सा पीएम 2.5 फिल्टर वाला इन्वर्टर एसी है बढ़िया

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया  पीएम 2.5 फिल्टर वाला इन्वर्टर एसी ले सकते हैं- 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

नॉइस लेवल 

कूलिंग पॉवर 

Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC - HSU18K-PYSS5BN-INV

1.5 टन 

34 डेसिबल 

17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC - 2026 Model, ESTER EDGE Gxi-CAI18EE5R36F0

1.5 टन 

38 डेसिबल 

4800 किलोवाट 

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - ATKL50UV16VAF

1.5 टन 

32 डेसिबल

5 किलोवाट 

Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC- AS-18TR4R3E2

1.5 टन 

36 डेसिबल 

5100 किलोवाट 

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - GLS18I3FWAGC

1.5 टन 

32 डेसिबल 

4.75 किलोवाट 

Cruise 2 Ton 5 Star Ultra Inverter Split AC- CWCVBJ-VU5F245

2 टन 

50 डेसिबल 

6.1 किलोवाट 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • पीएम 2.5 फिल्टर क्या होता है?
    पीएम 2.5 फिल्टर एक विशेष प्रकार का फिल्टर होता है जो हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोन से छोटे धूल और प्रदूषण कणों को रोकने में मदद कर सकता है, जिससे आपको साफ और शुद्ध हवा मिल सकती है।
  • क्या पीएम 2.5 फिल्टर इन्वर्टर एसी से वास्तव में हवा शुद्ध होती है?
    आमतौर पर, यह एसी हवा में मौजूद सूक्ष्म धूल कण, धुआं और प्रदूषक तत्वों को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे कमरे की हवा ज्यादा स्वच्छ और सुरक्षित बन सकती है।
  • इन्वर्टर एसी सामान्य एसी से कैसे अलग होता है?
    इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को नियंत्रित कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है और तापमान स्थिर बना रह सकता है। सामान्य एसी बार-बार ऑन-ऑफ होता है।