महिलाओं की मेकअप लिस्ट में लिपस्टिक सबसे जरूरी चीज है। इसके बिना लुक पूरा मेकअप अधूरा है। परफेक्ट शेड की लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बदल कर रख देती है। यही वजह है कि मेकअप में सबसे ज्यादा लिपस्टिक पर ध्यान दिया जाता है। हालांकि कभी-कभी मौके के हिसाब से सही लिपस्टिक चुनने में काफी परेशानी होती है। वहीं लिपस्टिक का शेड सही न हो तो पूरा लुक खराब लगने लगता है। ऐसे में मौके के हिसाब से सही लिपस्टिक का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप दिन की पार्टी में शामिल होने जा रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि दिन की पार्टी के हिसाब से लिपस्टिक का कौन सा शेड सही रहेगा, तो यहां से आपको जानकारी मिल जाएगी। साथ ही कुछ लिपस्टिक के शेड्स भी देखने को मिल जाएंगे। इन लिपस्टिक का शेड काफी प्यारा है, जिन्हें आप दिन की पार्टी के अलावा ऑफिस के लिए भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। ये सभी शेड्स आपकी होंठों को सुंदर बनाएंगे और मेकअप को भी परफेक्ट फिनिश देंगे। साथ ही अपने होठों को नर्म और मुलायम बनाने के लिए इन्हें आप अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकती हैं।
दिन की पार्टी के लिए ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स
- न्यूड शेड- न्यूड शेड वाली लिपस्टिक के प्रति लड़कियों की दीवानगी कभी कम नहीं होती है। हर लड़की की मेकअप किट में न्यूड शेड वाली लिपस्टिक जरूर होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर तरह की स्किन टोन पर सुंदर लगती है और इसे किसी भी मौके पर इस्तेमाल किया जा सकता है। दिन की पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
- नेचरल शेड्स- नेचरल लिपस्टिक शेड्स जैसे कि पीच और पिंक दिन की पार्टी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। ये शेड्स आपके होंठों को नेचरल और आकर्षक बनाते हैं।
- मैट लिपस्टिक- मैट फिनिश वाले लिपस्टिक शेड्स भी दिन की पार्टी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपके होंठों को आकर्षक बनाता है। आप मैट लिपस्टिक के विभिन्न शेड्स जैसे कि रेड, पिंक और न्यूड में से चुन सकती हैं।
- ब्राउन शेड- ब्राउन लिपस्टिक में आपको अलग-अलग शेड्स के ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही ये काफी ज्यादा ट्रेंड में भी हैं और ब्राउन शेड वाले लिपस्टिक हर तरह की स्किन टोन पर काफी प्यारे भी लगते हैं।
- पिंक शेड- अक्सर लड़कियां लिपस्टिक के शेड्स अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनती हैं, लेकिन अगर आपने दिन की पार्टी में अपने आउटफिट के साथ कोई शेड नहीं समझ आ रहा है तो पिंक लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये हर आउटफिट में आपको कमाल का लुक देगा। इसमें आपको अलग-अलग शेड्स के ऑप्शन भी मिल जाएंगे।
Top Five Products
Swiss Beauty Pure Matte Creamy Lipstick
यह स्विस ब्यूटी की प्योर मैट फिनिश वाली क्रीमी लिपस्टिक है। यह लिपस्टिक हॉट न्यूड शेड में मिल रही हैं। इसमें आपको और भी अलग-अलग शेड्स के ऑप्शन मिल जाएंगे। नॉन-ड्राइंग फार्मूला वाली यह हाईली पिगमेंटेड लिपस्टिक है, जो आपके होंठों को नर्म और मुलायम रखती है। मॉइस्चराइज़िंग गुणों से भरपूर यह लिपस्टिक आपके होंठ हाइड्रेटेड भी रखती है। होठों पर लंबे समय तक टिकी रहने वाली यह Lipstick वॉटर रेजिस्टेंट है। वन स्वाइप अप्लिकेशन वाली यह लिपस्टिक एक ही बार में आपके होठों पर अच्छे से लग जाती है। यह पैराबेन फ्री है, जिससे होठों को कोई नुकसान भी नहीं होता है।
01
Maybelline New York Liquid Matte Lipstick
यह मेबलिन न्यूयार्क ब्रांड की मैट फिनिश वाली लिपस्टिक है। वेलवेट मैट फिनिश देने वाली यह लिपस्टिक इलास्टिक इंक टेक्नोलॉजी के जरिए 16 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रहती है। यानी एक बार लगाने के बाद इसे आपको बार-बार अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह मैबलिन लिपस्टिक नॉन- ट्रॉन्सफेरेबल कवरेज, इनरिच्ड फॉर्मूला और साथ ही हाई पिगमेंटेशन के साथ आती है ताकि आपके लिप्स को एक स्मूद और सॉफ्ट फील मिल सके। लिक्विड फॉर्म में आ रही यह Matte Lipstick में वाटरप्रूफ भी रहने वाली है। इसमें कई शेड ऑप्शन मौजूद हैं।
02
LAKM Forever Matte Liquid Lip, 16Hr Lipstick
लाइटवेट फार्मूला वाली यह लैक्में ब्रांड की लिपस्टिक है। मैट फिनिश वाली यह लिपस्टिक न्यूड ड्रीम शेड में मिल रही है, जो कि हर स्किन टोन पर अच्छी लगेगी। इस लिपस्टिक को एक बार लगाने के बाद आपके होंठ पूरा दिन खिले-खिले नजर आएंगे। यह Lakme Lipstick लिक्विड फॉर्म में मिल रही है। लक्मे की इस लिपस्टिक में कंफर्टेबल लाइटवेट कवरेज मिलती है, जिसकी वजह से आपके होंठ लिपस्टिक लगाने के बाद भी फ्री फील पा सकते हैं। वहीं यह लिपस्टिक 16 घंटे के लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूले के साथ आती है।
03
MARS Long Lasting Crayon Lipstick up to 12 Hours Stay
लंबे समय तक चलने वाली यह मार्स ब्रांड की लिपस्टिक है। क्रेयॉन फार्म वाली यह लिपस्टिक 12 घंटे तक टिकी रहती है। यह लिपस्टिक पार्टी के अलावा रोजाना इस्तेमाल के लिए बहुत बढ़िया है, क्योंकि ये लंबे समय तक टिकती है। हाईली पिगमेंटेड वन स्वाइप कलर वाली यह लिपस्टिक एक स्वाइप में ही पूरे होठों पर अच्छे लग जाती है। अल्ट्रा लाइट वेट कम्फर्ट वाली इस मार्स लिपस्टिक को आप लंबे समय तक लगाए रह सकती हैं। यह लिपस्टिक स्टेफ़नी प्लम शेड में मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको और भी काफी सारे शेड्स के ऑप्शन मिल जाएंगे।
04
SUGAR Cosmetics Matte as Hell Crayon Lipsticks
शुगर ब्रांड की यह लिपस्टिक क्रेयॉन फॉर्म में आ रही है, जिसे आसानी से होठों पर अप्लाई किया जा सकता है। इसका स्मज प्रूफ, ट्रांसफर प्रूफ और लंबे समय तक चलने वाला इसे पार्टी से लेकर डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाता है। यह लिपस्टिक पैराबेन फ्री है, जो होठों के लिए सुरक्षित रहता है। इसमें आपको होठों पर फुल कवरेज के साथ ही लॉन्ग वियरिंग एक्सपीरियंस मिलता है। यह शुगर कॉस्मैटिक की लिपस्टिक क्रीम मैट फॉर्मूला के साथ आती है, जो मैट फिनिश देने के साथ ही होठों पर सॉफ्ट और स्मूद फील देती है। इस लिपस्टिक में अलग-अलग तरह के शेड मिल रहे हैं और साथ ही यह हर स्किन टाइप के लिए सूटेबल रहते हैं।
05
ड्रेस के हिसाब से कैसे चुनें लिपस्टिक का सही शेड?
अगर आप आज भी ड्रेस के हिसाब से मैचिंग लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं तो इस आदत को बदल दें, क्योंकि आजकल कंट्रास्ट का जमाना है। ऐसे में आप आउटफिट से मैचिंग लिप शेड का इस्तेमाल करने के बजाय कंट्रास्ट कलर का चुनाव करें। इससे पर्सनैलिटी ज्यादा अच्छी लगेगी। अगर आप दिन की पार्टी में लाल रंग की ड्रेस पहन रही हैं तो इसके साथ न्यूट्रल न्यूड, लाइट पिंक या बैरी शेड्स ट्राई कर सकती हैं। वहीं ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ डीप प्लंप, रेड, न्यूड या पिंक लिपस्टिक शेड लगा सकती हैं। अगर आप पार्टी में गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ पीच या कोरल कलर की लिपस्टिक अच्छी लगेगी। वहीं फेद रंग की ड्रेस में खूबसूरत लुक पाने के लिए सॉफ्ट पिंक, क्लासिक रेड या न्यूड शेड वाली लिपस्टिक को ट्राई किया जा सकता है।
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।