लुक चाहे जैसा हो बिना लिपस्टिक के आपका चेहरा थोड़ा अधूरा लगता है। नो-मेकअप से लेकर बोल्ड और ऑफिस से लेकर वेडिंग आपके हर लुक के लिए एक सही लिपस्टिक पूरे स्टाइल में चार चांद लगा सकती है। चाहे आप मेकअप न भी करती हों, लेकिन सिर्फ लिपस्टिक लगा लेने से ही चेहरा की रंगत बदल सी जाती है। मार्केट में आजकल कई लीडिंग ब्रैंड्स के लिपस्टिक की एक बड़ी रेंज देखने को मिल रही है। इनमें बुलेट, क्रेयॉन और ब्रश लिपस्टिक की बड़ी वैरायटी शामिल है जो हर तरह के स्किन टोन व लुक के साथ मैच करने वाले शानदार कलर्स में मिलती हैं। ऐसे में आप यहां पर कई ब्रैंड्स की लिपस्टिक की रेंज के बारे में जानकारी ले सकती हैं जिसमें मेबिलीन, शुगर कॉस्टमैटिक्स, रेने लैकमे और नायका शामिल हैं। अफोर्डेबल प्राइस रेंज में आने वाली ये लिपस्टिक्स अलग-अलग कलेक्शन व रेंज में आती हैं, जो लॉन्ग लास्टिंग होने के साथ-साथ ट्रांसफ्ररू व वॉटरप्रूफ भी हैं।
किस ब्रैंड के पास है लिपस्टिक की कौनसी रेंज?
- Maybelline- जब बात आती है कॉस्मैटिक्स की तो मेबिलीन एक काफी पसंद किया जाने वाला और लोकप्रीय ब्रैंड है। मेबिलीन की लिपस्टिक रेंज काफी अफोर्डेबल है और इसमें आपको बुलेट, क्रेयॉन और ब्रश तीनों तरह के ऐप्लिकेशन वाला कलेक्शन मिलेगा। डेली वियर के लिहाज से देखा जाए तो मेबिलीन के पास मैट लिपस्टिक का एक बड़ा कलेक्शन है जो क्रीमी मैट, सेंसेशनल लिक्विड, सूपरस्टे मैट, सेंशेनल अलिटमेट, कलर सेंसेशनल क्रीमी मैट, सूपर स्टे क्रेयॉन और टेडी सॉफ्ट मैट रेंज में आती हैं। वहीं, ग्लैमर्स लुक के लिए मेबिलीन की सूपर स्टे विन्यल रेंज काफी पसंद की जाती है। प्राइस की बात करें तो मेबिलीन लिपस्टिक लगभग ₹200-₹1,000 तक में मिल जाएगी और कलेक्शन व कलर के हिसाब से इसका प्राइस रेंज अलग-अलग है।
- Sugar Cosmetics - सूपर स्टे और ट्रांस्फरप्रूफ क्वॉलिटी वाली लिपस्टिक के लिए भारतीय ब्रैंड शुगर कॉस्मैटिक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। शुगर कॉस्मैटिक्स आधुनिक भारत की महिलाओं व लड़कियों को टार्गेट करने वाली ब्रैंड है जो मैट और ग्लॉसी दोनों तरह की लिपस्टिक बनाती है। ट्रेंडी और काल्सिक कलर ऑप्शन्स के साथ आने वाली शुगर लिपस्टिक में आपको मैट ऐज हेल, मैट अटैक, ग्लाइड, नथिंग ऐलज मैटर, एलए लव, स्मज मी नॉट, वाइब चेक, पार्टनर इन शाइन, म्यूज मूस, मेटल साटिन और मेटल मैट रेंज मिलेगी। शुगर कॉस्मैटिक्स के पास मिनी लिपस्टिक का भी बड़ा कलेक्शन है जिन्हें ट्रैवलिंग या ऑफिस में कैरी करने के लिहाज से लिया जा सकता है। ये सभी लिपस्टिक 100% वीगन और क्रूऐलिटी फ्री होती हैं। वहीं, अगर प्राइस की बात करें तो शुगर कॉस्मैटिक्स की रेंज लगभग ₹300 से शुरू होती है जो ₹1,000 तक जाती है।
- Rene- वॉटरप्रूफ व स्मजप्रूफ क्वॉलिटी की लिपस्टिक बनाने वाला ब्रैंड रेने कॉस्मैटिक्स अपनी 5-इन-1 रेंज के लिए काफी लोकप्रीय है। इसके अलावा रेने कॉस्मैटिक्स के पास आपको मैट और लिक्विड लिपस्टिक का भी कलेक्शन मिलेगा। रेन कॉस्टमैटिक्स की ब्लैक लिपस्टिक भी काफी ट्रेंड कर रही थी जो दिखने में तो ब्लैक कलर की है लेकिन ऐप्लिकेशन के बाद होठों पर पिंक टिंट छोड़ती है। प्री-टीन गर्ल्स के लिए भी रेने कॉस्टमैटिक्स ने 3-इन-1 टिंटेड मैट लिपस्टिक लॉन्च की है। इनकी लिपस्टिक का प्राइस ₹250-₹600 का है
- Lakme- भारत में लैकमे कॉस्मैटिक्स की काफी पुरानी व लोकप्रीय ब्रैंड है जिसके पास मैट से लेकर लिक्विड हर तरह की लिपस्टिक देखने को मिलती है। अगर कलेक्शन की बात करें तो लैकमे के पास आपको फॉरेवर मैट लिक्विड, 9 टू 5 प्राइमर मैट, कुशन मैट, ग्लॉसी, पावरप्ले प्राइमर मैट, एबसल्यूट मैट मेल्ट, स्किन ड्यू सैटिन, लिप मूज, वेटलेस मैट और ब्लू मैट जैसी रेंज मिलेगी। इन सभी कलेक्शन में बुलेट और ब्रश दोनों तरह की लिप्सटिक आती है जिनमें कलर्स की भी एक बड़ी वैरायटी मिलती है। वहीं, जब बात आती है दाम की को लैकमे के पास आपको ₹250 से लेकर ₹1,000 की प्राइस रेंज वाली लिपस्टिक मिल जाएंगी।
- Naykaa- बुलेट और ब्रश दोनों तरह की ऐप्लिकेशन वाली लिपस्टिक वाला ब्रैंड नायका एक भारतीय ब्रैंड है जिसकी प्राइस भी काफी अफोर्डेबल है। लगभग ₹250 से शुरू होने वाली नायका लिपस्टिक की रेंज ₹800 तक जाती है। इसमें आपको क्रीमी मैट, ऑल डे मैट, मैट टू लास्ट, मैट लग्जरी, मैटलिशियस लिप क्रेयॉन और फेदरटच कलेक्शन का ऑप्शन मिलेगा। नायका के पास अलग-अलग कलर शेड वाली लिप्सटिक मिल जाएंगी।
मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक के बीच क्या है अंतर?
मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी फिनिश का है। मैट लिपस्टिक लगाने के बाद फ्लैट औक नॉन शाइनी लगती हैं, लेकिन ग्लॉसी लिपस्टिक एक शाइनी और ग्लैमर्स लुक देती हैं। आमतौर पर मैट लिपस्टिक का कलर ज्यादा इंटेंसिव और लॉन्ग लास्टिंग होता है। वहीं, ग्लॉसी लिपस्टिक होठों को हायड्रेट करते हुए एक नैचुरल लुक देती हैं।
डेली और पार्टी वियर के लिहाज से कौनसी लिपस्टिक रहेगी बेहतर?
बात करें डेली वियर की तो मैट लिपस्टिक काफी अच्छी चॉइस हो सकती हैं क्योंकि यह लॉन्ग लास्टिंग व ट्रांसफर प्रूफ होती हैं। मैट लिपस्टिक आपके होठों को एक डिफाइन लुक देती हैं और इनके साथ आप सिंपल से लेकर बोल्ड हर तरह का लुक क्रिएट कर सकेंगी। वहीं, जब बात आती है पार्टी वियर लिपस्टिक की तो ग्लॉसी लुक वाली लिक्विड लिपस्टिक काफी अच्छा विकल्प रहेंगी जो होठों को एक शाइन देते हुए चेहरे को ग्लैमर्स बनाती हैं।