कहीं आप भी सही Lipstick चुनने में तो नहीं कर रही हैं गलती? इन तरीकों से जानें कौन सा Shade आप पर करेगा सूट

अक्सर लड़कियां लिपस्टिक शेड चुनने में गलती कर देती हैं, जिससे उनका पूरा लुक खराब लगने लगता है। अगर आपको भी अपने लिए सही Lipstick Shade चुनने में परेशानी हो रही है, तो यहां बताए जा रहे कुछ टिप्स की मदद ले सकती हैं।

अपने लिए कैसे चुनें सही Lipstick Shade?

लिपस्टिक के बिना लड़कियों का मेकअप अधूरा रहता है। यह एक ऐसी चीज है जो हर लड़की के पास जरूर होती है। ये आपको उन लड़कियों के पास भी मिल जाएगी, जो मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और कहीं जाना हो तो सिर्फ लिपस्टिक लगा लेती हैं। लिपस्टिक ना केवल आपके होठों को खूबसूरत बनाती है, बल्कि आपके पूरे लुक को भी बदल देती है। बाजार में इन दिनों काफी सारे Shade की लिपस्टिक उपलब्ध हैं, जिसमें लड़कियां कोई भी सुंदर सा शेड लेकर आ जाती हैं और फिर घर आकर पर चलता है कि वो लिपस्टिक उन पर अच्छी ही नहीं लग रही है। ऐसा गलत शेड चुनने की वजह से होता है। कौन सी लिपस्टिक आप पर कितना जचेगी यह बात पूरी तरह से लिपस्टिक के शेड और आपकी स्किन टोन पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर आपको भी अपने लिए सही Lipstick चुनने में परेशानी होती है, तो यहां कुछ टिप्स और तरीके बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिए सही लिपस्टिक शेड का चुनाव कर पाएंगी। इन लिपस्टिक को आप अपने ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकती हैं।

सही लिपस्टिक शेड कैसे चुनें?

लिपस्टिक का चुनाव हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपके लिप्स खूबसूरत दिखते हैं, बल्कि आपका पूरा लुक बदल जाता है। चलिए जानते हैं अपने लिए सही लिपस्टिक शेड कैसे चुनें?

  • फेयर स्किन- फेयर स्किन वाली महिलाओं को अपने लिए सॉफ्ट पिंक, पीच, रेड और कोरल शेड्स की लिपस्टिक बहुत सूट करती हैं। फेयर स्किन वाली लड़कियों को ज्यादा डार्क या ब्राइट कलर की लिपस्टिक नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे आपका खराब दिख सकता है।
  • गेहुंआ रंग- गर आपकी स्किन का रंग गेहुंआ है, तो आपको अपने लिए चेरी, बेरी, ब्राउन शेड्स, न्यूड शेड्स, रेड और मौवे शेड्स वाली लिपस्टिक चुननी चाहिए। आपको न्यूड शेड्स से बचना चाहिए, क्योंकि वे आपको फीका दिखाएंगे।
  • डस्की स्किन- डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों पर शीयर ग्लॉस्ड, मरून या ब्राउन कलर की लिपस्टिक  बहुत अच्छी लगती है। नारंगी, गुलाबी और लाल रंग की लिपस्टिक आपकी स्किन की टोन के लिए बिल्कुल नहीं हैं।
  • डार्क स्किन टोन- जिन लड़कियों की डार्क स्किन टोन है, बरगंडी, चॉकलेट ब्राउन, पर्पल और प्लम जैसे गहरे शेड अच्छे रहेंगे। इसके अलावा आप रूबी रेड और वाइन कलर्स का चुनाव भी कर सकती हैं। लेनकि आपको ऑरेंज शेड्स से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये आपके लुक को खराब कर सकते हैं।

Top Five Products

  • Maybelline New York Lipstick

    लिक्विड फॉर्म में मिलने वाली यह मेबेलिन ब्रांड की है। यह लिपस्टिक 02 सॉफ्ट वाइन शेड में मिल रही है। यह लिपस्टिक मैट फिनिश देती है, जिससे आपके होठों को चिकना लुक मिलता है। नॉन-स्टिकी और नॉन-ड्राइंग फार्मूला वाली यह लिपस्टिक 7ml के साइज में मिल रही है। एरो एप्लीकेटर के साथ आने वाली यह मेबलिन लिपस्टिक एक ही बार में फुल कवरेज देती है। यह लिपस्टिक फ्री पैराबेन फ्री है, जिससे आपके होठों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। खासियत की बात करें तो यह लिपस्टिक वाटरप्रूफ है, जो लंबे समय तक आपके होठों पर बनी रहती है। यानी कुछ भी खाने-पीने के बाद आपको बार-बार अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    01
  • Swiss Beauty Pure Matte Creamy Lipstick

    स्विस ब्यूटी की यह प्योर मैट क्रीमी लिपस्टिक है। क्रीमी फॉर्म में आने वाली यह लिपस्टिक नॉन-ड्राइंग के साथ मिल रही है, जो कि आपके होठों को ड्राई नहीं होने देती है। यह हाईली पिगमेंटेड लिपस्टिक है, जो आपके होठों को अच्छा कवरेज देती है। हॉट न्यूड शेड में मिलने वाली यह लिपस्टिक हर तरह की स्किन टोन के लिए सही पसंद हो सकती है। इसमें आपको करीब 30 शेड्स के ऑप्शन मिल जाएंगे। इस Matte Lipstick की मात्रा 3.8 ग्राम है। सॉफ्ट मैट फ़िनिश वाली यह लिपस्टिक बोल्ड लुक दे सकती है। इसे लगाने से आपके होंठ हाइड्रेटेड और मुलायम रहते हैं। यह लिपस्टिक आपके होठों से जल्दी छूटती भी नहीं है।

    02
  • Blue Heaven Matte Love Mini Lipsticks pack of 10

    यह ब्लू हेवन ब्रांड की मैट लिपस्टिक है। यह 10 मिनी लिपस्टिक का पैक है, जिसमें आपको अलग-अलग दिए जा रहे हैं। यानी एक ही पैक में अलग-अलग मौकों के लिए आपके पास एक दो नहीं बल्कि 10 लिपस्टिक मिल जाएंगी। सॉफ्ट-मैट फ़िनिश देने वाली ये लिपस्टिक आसानी से ग्लाइड होती हैं, जिससे आपके होठों को एक चिकनी और समान एप्लीकेशन मिलती है। यह लिपस्टिक घंटों तक आपके होठों पर बनी रहती है। यह लिपस्टिक आपके होठों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखती है। यह लिपस्टिक सल्फेट फ्री है, जिससे आपके होठों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है।

    03
  • LAKM 9 to 5 Primer + Matte Liquid Lipstick

    यह लक्मे की लिपस्टिक है। लिक्विड फॉर्म वाली इस लिपस्टिक की मात्रा 4.2 ml है। एवरीडे पिंक शेड वाली यह लिपस्टिक हर तरह की स्किन टोन के लिए उपयुक्त हो सकती है। लाइटवेट कवरेज वाली यह लिपस्टिक लगाने के बाद होठों पर ज्यादा भारीपन भी नहीं देती है। वहीं प्राइमर के साथ आने वाली यह लैक्मे Lipstick मैट फिनिश देती है और पिंगमेंटेड लिप्स को भी बढ़िया कवरेज देती है। इसमें ऑर्गन ऑयल मिलाया गया है, जिससे आपके लिप्स मॉइस्चराइज रहते हैं। इसमें आपको एक या दो नहीं बल्कि पूरे 15 अलग-अलग शेड्स के ऑप्शन मिल रहे हैं।

    04
  • Just Herbs Ayurvedic Creamy Matte Micro Mini Lipstick Kit

    यह जस्ट हर्ब्स का मिनी लिपस्टिक किट है, जिसमें आपको 16 लिपस्टिक मिल रही हैं। यानी एक ही पैक में आपको रेगूलर यूज से लेकर किसी खास मौके तक के लिए काफी सारे लिपस्टिक के ऑप्शन मौजूद रहेंगे। इसके सभी शेड हर स्किन टोन को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ये मिनी लिपस्टिक ट्रेवेलिंग के हिसाब से भी अच्छी पसंद हो सकती हैं, जो कि आपके छोटे से पर्स में भी आसानी से फिट हो सकती हैं। इसमें 100% हर्बल और आयुर्वेदिक तत्व मिले हुए हैं, जो इसे पोषण देने वाला फ़ॉर्मूला बनाते हैं। यह लिपस्टिक आपके होठों को सॉफ्ट और कोमल बनाती है। साथ ही फटे होठों को भी ठीक करती है।

    05

ड्रेस के हिसाब से चुनें लिपस्टिक

  • ड्रेस से मैचिंग लिप शेड का इस्तेमाल करने के बजाय कंट्रास्ट कलर का चुनाव करें, तभी पर्सनैलिटी स्टाइलिश और यूनिक लग सकती है।
  • अगर आप सफेद रंग की ड्रेस पहन रही हैं तो सॉफ्ट पिंक, क्लासिक रेड या न्यूड शेड लगा सकती हैं।  
  • येलो रंग की ड्रेस के साथ न्यूड शेड या लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक अच्छी लग सकती है।
  • लाल रंग की ड्रेस के साथ न्यूट्रल न्यूड, लाइट पिंक या बैरी शेड्स अच्छे लगते हैं।  
  • वहीं अगर गुलाबी रंग की ड्रेस के साथ पीच या कोरल कलर की लिपस्टिक अच्छी पसंद हो सकती है।
  • इसके अलावा ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ डीप प्लंप, रेड, न्यूड या पिंक लिपस्टिक शेड लगा सकती हैं।

मौके के हिसाब से कैसे चुनें लिपस्टिक?

  • डेली यूज के लिए नेचुरल या न्यूड शेड्स सही रहते हैं। आप रोजाना के लिए न्यूड पिंक, बेबी पिंक, लाइट ब्राउन जैसे शेड्स ट्राई कर सकती हैं।
  • पार्टी या फिर किसी खास मौके के लिए बोल्ड और डार्क शेड्स की लिपस्टिक अच्छी पसंद हो सकती हैं।
  • वहीं शादी, रिसेप्शन या फिर किसी बड़े फंक्शन के लिए थोड़ा शिमरी या मेटैलिक शेड चुन सकती हैं।
  • ऑफिस मीटिंग के लिए लाइट मौवे, रोज पिंक और टौपे जैसे प्रोफेशनल शेड्स चुनें।  
  • अगर आप आउटिंग के लिए जा रही हैं, तो ब्राइट और फ्रेश कलर वाली लिपस्टिक चुन सकती हैं।

इन्हें भी देखें: 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डेली यूज के लिए किस तरह की लिपस्टिक सही होती है?
    +
    डेली यूज के लिए नेचुरल या न्यूड शेड्स अच्छे रहते हैं। ये आपके लुक को सॉफ्ट और नेचुरल बनाते हैं।
  • क्या मैं ऑफिस यूज के लिए न्यूड लिपस्टिक शेड चुन सकती हूं?
    +
    जी हां, Nude Color Lipstick ऑफिस यूज के लिए अच्छी मानी जाती हैं। इनसे नेचुरल लुक मिलता है।
  • फॉर्मल लुक के लिए कौन सी लिपस्टिक सही होती है?
    +
    फॉर्मल लुक के लिए न्यूट्रल और म्यूटेड शेड्स वाली लिपस्टिक सही मानी जाती हैं।
  • डार्क शेड वाली लिपस्टिक को किन अवसर पर लगा सकते हैं?
    +
    डार्क शेड लिपस्टिक को आप पार्टी, शादी या फिर ऑफिस मीटिंग के दौरान आराम से लगा सकती हैं।