herzindagi
vada pav girl aka chandrika dixit entry in bigg boss

क्या Bigg Boss OTT 3 में एंट्री लेंगी वड़ा पाव गर्ल, लोगों ने कहा- डॉली चायवाला की कमी है बस

बिग बॉस OTT 3 जल्द ही शुरु होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट के नाम जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में इस बार शो में वड़ा पाव गर्ल भी नजर आने वाली हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-20, 13:02 IST

बिग बॉस OTT 3 अब चंद दिनों में शुरू होने वाला है। इस साल सदाबहार एक्टर अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर की एंट्री से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अनिल कपूर ने सलमान खान का पत्ता काट दिया है। 

चंद्रिका दीक्षित बनेगी बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

 

फिलहाल शो में कंटेस्टेंट की नाम की घोषणा शुरु होने लगी हैं। अभी तक 2 कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है। सामने आए आधिकारिक प्रोमो से यह साफ हो गया है कि इस साल बिग बॉस OTT 3 में चंद्रिका दीक्षित नजर आने वाली है। वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित को बीते कुछ समय में काफी लोकप्रियता हासिल हुई हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले प्रतियोगी के सामने आने के बाद अधिकांश दर्शक नाखुश हैं। दर्शक का कहना है कि चंद्रिका दीक्षित ने कुछ खास किया नहीं है तो उन्हें इस शो में जगह क्यों दिया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि डॉली चायवाला को भी इस शो में बुला देना चाहिए। 

इसे भी पढ़े- बदल गया Bigg Boss OTT 3 का होस्ट, सलमान खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस

कौन हैं दूसरे कंटेस्टेंट रैपर नैजी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Naezy (@naezythebaa)

 

बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए दूसरे कंटेस्टेंट का भी नाम सामने आ चुका है।  यह हैं रैपर नैजी, इन्होंने फिल्म 'गली बॉय' में रैप किया था। उनके रैप को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। पिछले साल की तरह इस साल भी शो में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। 

इसे भी पढ़े-  Tanushree Dutta से लेकर Nupur Sanon तक, Bigg Boss OTT 3 में नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।