February Movie: साल 2024 का दूसरा महीना शुरू होने वाला है। इस महीने कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फरवरी महीना एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर दर्शकों के बीच आने वाला है। अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं, तो यह महीना आपके लिए बेस्ट होगा। इस महीने में ना सिर्फ रोमांटिक मूवी बल्कि क्राइम और सस्पेंस जैसी बड़ी मूवी आने वाली हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी मूवी होगी रिलीज।
शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड 'फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया' का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज होने वाली हैं। टीजर देखने के बाद फैंस इन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल-370' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'आर्टिकल-370' में कश्मीर में लागू होने वाली धारा-370 के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में यामी गौतम इंडियन रॉ एजेंट के किरदार में नजर आने वाली हैं।
इसे भी पढ़ें- Horror Movies: रातों की नींद गायब कर देंगी नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 हॉरर मूवीज
साल 2010 में आने वाली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का सीक्वल एपिसोड पार्ट-2, 16 फरवरी को बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म के मेन लीड रोल में राजकुमार राव, नुसरत भरूचा नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनुपम खेर, साईं मांजरेकर, इला अरुण , अतुल श्रीवास्तव, परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। (पाकिस्तानी हसीनाएं)
16 फरवरी को सिनेमाघरों पर 'आखिर पलायन कब तक' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजेश शर्मा, भूषण पटेल, गौरव शर्मा, चितरंजन गिरी जैसे मंझे कलाकार नजर आएंगे।
View this post on Instagram
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सेक्शन 108' 2 फरवरी को सिनेमाघरों (ओटीटी पर रिलीज होगी महारानी-3) में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन मेन लीड में दिखाई देगें।
इसे भी पढ़ें- OTT पर पहली बार में छा गए ये बॉलीवुड सेलेब्स, जानिए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम हैं शामिल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।