परिणीति चोपड़ा करने जा रही हैं ओटीटी सीरीज में डेब्यू, इन बड़े चेहरों के साथ नेटफ्लिक्स की थ्रिलर मिस्ट्री में आएंगी नजर

पिछले साल परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'चमकीला' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अब वह ओटीटी सीरीज में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए, इस बात की जानकारी दी है।
image

Parineeti Chopra OTT Series: परिणीति चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेस में होती है। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'चमकीला' में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म में परिणीति के काम की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में परिणीति, चमकीला की पत्नी अमरजोत के रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी वजन भी बढ़ाया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अब वह ओटीटी सीरीज में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह नेटफ्लिक्स की थ्रिलर मिस्ट्री में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनके साथ कौन-कौन हैं और इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, चलिए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं।

नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

'चमकीला' फिल्म की सक्सेस और लगभग 1 साल के गैप के बाद परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी मिस्ट्री थ्रिलर के साथ ओटीटी सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें उनके साथ, जेनिफर विगेंट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी और सुमित व्यास जैसे कलाकार नजर आएंगे। एक्ट्रेस ने एक इंट्रेस्टिंग कैप्शन के साथ इस पोस्ट को शेयर किया है और बताया है कि यह सीरीज एक मिस्ट्री थ्रिलर होगी और ये मिस्ट्री, ऑडियंस को बांधकर रखने वाली है। उन्होंने यह भी बताया है कि पूरी टीम ने इसके लिए बहुत मेहनत की है और इस मेहनत को दर्शकों के सामने रखन के लिए, वह बहुत एक्साइटेड हैं। अभी इस सीरीज पर काम चल रहा है और ऐसे में इसके नाम और स्ट्रीमिंग डेट की घोषणा नहीं हुई है।

'चमकीला' की सफलता के बाद फैंस को था अगले प्रोजेक्ट का इंतजार

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

एक्ट्रेस इससे पहले 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं। यह फिल्म पिछले साल अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर आई थी। यह 80 के दशक के पंजाबी रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। दिलजीत ने इस सीरीज में वाकई दिल जीत लिया था। लेकिन, अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर का रोल प्ले करके, परिणीति ने भी काफी तारीफें बटोरी थीं। ऐसे में फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार था और अब फाइनली यह प्रोजेक्ट अनाउंस हो गया है।

यह भी पढ़ें- Raghav Parineeti Wedding: करोड़ों की मालकिन हैं राघव चड्ढा की होने वाली दुल्हनिया, जानें परिणीति चोपड़ा की नेट वर्थ


आप परिणीति की ओटीटी सीरीज को लेकर कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Parineeti Chopra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP