herzindagi
image

अर्जुन कपूर को क्यों लगा था कि परिणीति चोपड़ा की वजह से खत्म हो जाएगा उनका करियर, जानें दिलचस्प किस्सा

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म इश्कजादे में नजर आए थे। लेकिन, अर्जुन नहीं चाहते थे कि परिणीति इस फिल्म को जोया का रोपल प्ले करें बल्कि एक खास वजह से उन्हें ऐसा लगा था कि परिणीति के कारण उनका करियर खत्म हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 13:25 IST

Arjun Kapoor Parineeti Chopra: अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा ने साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, परिणीति इससे पहले फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में नजर आ चुकी थीं। लेकिन, लीड के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। फिल्म भी हिट रही थी और दोनों का करियर भी इसके बाद चल पड़ा था। हालांकि, दोनों ने बीच में कई फ्लॉप फिल्में भी दीं। लेकिन, कुछ वक्त पहले जहां फिल्म चमकीला के लिए परिणीति ने काफी तारीफे बटोरीं। वहीं, हाल में ही में सिंघम अगेन में विलेन का रोल प्ले करके अर्जुन कपूर ने दमदार वापिसी की है। फैंस को तो फिल्म इश्कजादे में परिणीति और अर्जुन की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। लेकिन, अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वह फिल्म इश्कजादे में परिणीति की कास्टिंग से खुश नहीं थे। यहां तक कि उन्हें ऐसा लगा था कि उनका करियर ओवर हो जाएगा। इसके पीछे क्या वजह थी, चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म इश्कजादे में परिणीति की कास्टिंग से खुश नहीं थे अर्जुन कपूर

arjun kapoor was not happy with parineeti casting in ishaqzaade
अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इधर, हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने परिणीति के बारे में कुछ ऐसी बात कही, जो खूब वायरल हो रही है। दरअसल, अर्जुन ने बताया कि वह फिल्म इश्कजादे में परिणीति की कास्टिंग से खुश नहीं थे। अर्जुन ने कहा कि वह सीट पर सीरियस एटिट्यूड में आते थे लेकिन परिणीति चोपड़ा से इरिटेट हो जाया करते थे। अर्जुन ने बताया कि परिणीति जैसे ही सेट पर आईं थी उन्होंने जोक मारा और उस पर हंसने के बजाय परिणीति ने जेन-जी की भाषा में कहा LOL...मैंने कहा, "क्या तुम हंस नहीं सकतीं...यह चैट नहीं है...." इस बात से अर्जुन काफी इरिटेट हुए और उन्हें लगा कि परिणीति सीरियस नहीं हैं और उनका करियर बस इनके साथ काम करके ओवर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप! Singham Again के एक इवेंट के दौरान खुद को बताया सिंगल

हिट रही थी अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा की जोड़ी

arjun parineeti casting in film ishaqzaade
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी फिल्म इश्कजादे में काफी हिट रही थी और फैंस को काफी पसंद आई थी। यह साल 2012 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म के गाने में काफी पॉपुलर हुए थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- Raghav Parineeti Wedding: करोड़ों की मालकिन हैं राघव चड्ढा की होने वाली दुल्हनिया, जानें परिणीति चोपड़ा की नेट वर्थ

 

आपको अर्जुन कपूर और परिणीति की जोड़ी फिल्म इश्कजादे में कैसी लगी थी, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।