OTT Release This Week 9 to 14 June 2025 India: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ नया आता है। इस बार भी ओटीटी की दुनिया में कई नई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते दिल छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी से लेकर एक्शन से भरपूर थ्रिलर तक कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अगर आप ओटीटी पर बेजोड़ कंटेंट की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपकी तलाश खत्म हुई। आइए जानें, इस हफ्ते (09 जून से 14 जून तक) ओटीटी पर कौम-सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?
Movie/Web Series |
Streaming Platform | Release Date |
राणा नायडू सीजन 2 |
नेटफ्लिक्स | 13 जून 2025 |
शुभम | जियोहॉटस्टार | 13 जून 2025 |
द ट्रेटर्स | प्राइम वीडियो |
12 जून 2025 |
उफ ये लव है मुश्किल | सोनी लिव | 09 जून 2025 |
अलपुझा जिमखाना | सोनी लिव | 13जून 2025 |
राणा नायडू का पहला सीजन काफी हिट रहा। अब इसके दूसरे सीजन में राणा के पिता जेल से बाहर आने वाले हैं। जेल से निकलते ही वह खुद को रहस्यों से घिरा हुआ पाते हैं। अब कहानी में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है। ये तो देखने वाली बात है। इस सीरीज को देखने के बाद आपका पूरा हफ्ता शानदार बनने वाला है।
अगर आप हॉरर कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आपको 2000 के दशक में सेट की गई तेलुगू फिल्म शुभम देखनी चाहिए। इसे देखने के बाद आप हंसेंगे और डरेंगे भी। फिल्म में हर्षित रेड्डी, गविरेड्डी श्रीनिवास, श्रिया कोंथम जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। iMDB पर इसे 8.7 रेटिंग मिली है।
करण जौहर अपनी नई रियलिटी सीरीज द ट्रेटर्स के साथ ओटीटी पर इस हफ्ते दस्तक देने वाले हैं। 20 सेलिब्रिटी वाला ये शो बहुत ही खास होने वाला है। इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। विश्वास और धोखे पर बेस्ड ये कहानी एक अलग लेवल पर मनोरंजन करेगी।
इस ओटीटी शो में कैरी शर्मा की कहानी दिखाई गई है, जो वकील बनना चाहती है। तभी उसकी मुलाकात युग सिन्हा से होती है। इसके बाद, उसकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आता है। कहानी बहुत ही शानदार है।
इस फिल्म में एक 19 वर्षीय लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो बॉक्सिंग टूर्नामेंट में एंट्री करता है। इस स्पोर्ट्स कॉमेडी की कहानी आपके दिल को छू लेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।