Job After LLB: लॉ में ग्रेजुएशन यानी एलएलबी करने के बाद करियर के कई विकल्प खुल जाते हैं। इन्हीं में से एक है- सरकारी वकील बनना, जिसे आधिकारिक तौर पर लोक अभियोजक या लोक अभियोजन अधिकारी भी कहा जाता है। वे अदालतों में सरकार के अधिकारिक प्रतिनिधि होते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोक अभियोजक पद पर सीधे भर्ती नहीं होती है। यहां तक पहुंचने के लिए पहले सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (Assistant Public Prosecutor Officer) पद पर भर्ती होती है। इसके बाद, प्रमोशन मिलने के बाद ही आप लोक अभियोजक बन सकते हैं।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी की भर्ती संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाती है। इस तरह, केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर सहायक लोक अभियोजकों की भर्ती की जाती है। आइए इस भर्ती के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी बनने के लिए लॉ की डिग्री यानी ग्रेजुएशन करना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर और इंटरनेट की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए। बात अगर उम्र सीमा की करें तो वैसे कैंडिडेट जो 21 से 40 साल के उम्र के बीच में आते हैं, वे इस एग्जाम देने के लिए योग्य होते हैं। इसके अलावा, इस पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव होना भी जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें- LLB Admission 2024: वकालत की करना चाहते हैं पढ़ाई? टॉप कॉलेज से एलएलबी करने के लिए देखें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थी की सैलरी भी अच्छी होती है। आपको बता दें, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी बनने पर 47,600 से 151,100 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। हालांकि, राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक लोक अभियोजन अधिकारी बनने पर सैलरी स्ट्रक्चर भिन्न भिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- लॉयर, बैरिस्टर और एडवोकेट.. क्या आपको भी लगते हैं एक जैसे? जान लीजिए तीनों का सही और सटीक मतलब
इसे भी पढ़ें- जानिए केस लड़ते समय आखिर सफेद रंग की टाई क्यों पहनते हैं वकील?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।