herzindagi
tulsi major decision to protect pari

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी की शादी का सच आएगा सामने! बेटी के जख्म देखकर दहल जाएगा तुलसी का दिल; घरेलू हिंसा के खिलाफ उठाएगी बड़ा कदम

KSBKBT Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी, विरानी परिवार के साथ सूरत एक शादी में गई है, जहां उसे मिहिर के साथ देखकर नॉइना को जलन हो रही है। इधर जल्द ही शो में महाट्विस्ट आने वाला है और तुलसी के सामने परी के साथ हो रही घरेलू हिंसा का सच आने वाला है।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 09:43 IST

एकता कपूर के फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों लगातार एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं और इसकी कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। सीरियल में हाल ही में 6 साल का लीप आया है और लीप के बाद तुलसी और मिहिर की दुनिया एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हो चुकी है, लेकिन हाल ही में एपिसोड्स में तुलसी ने अपने परिवार और बच्चों की खातिर 'शांति निकेतन' में लौटने का फैसला किया है। अपनी बा की निशानी 'शांति निकेतन' को बिकने से बचाने के लिए तुलसी, विरानी परिवार का साथ दे रही है और इसी के चलते पूरा विरानी परिवार इन दिनों सूरत एक शादी में गया है। इस शांति में मिहिर के पिता के दोस्त बाप जी, तुलसी का काफी आदर करते हैं और सीधे शब्दों में कहते हैं कि तुलसी को किसी भी चीज की जरूरत होगी, तो वो कभी मना नहीं करेंगे। जहां शादी में मिहिर और तुलसी को साथ देखकर नॉइना को जलन हो रही है। वहीं अब सीरियल में तुलसी के आगे परी की शादी का सच आने वाला है और तुलसी परी को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए कड़े कदम उठाती नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी की शादी का सच आएगा तुलसी के सामने


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों तुलसी 6 साल के लीप के बाद अपने परिवार के सभी सदस्यों से मिल चुकी है। तुलसी से मिलकर परी को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। हालांकि, उसने तुलसी से कुछ नहीं कहा। अब आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि तुलसी को पता चल जाएगा कि रणविजय, परी को मारता है और अपनी बेटी के जख्म देखकर तुलसी कांप उठेगी। कल के एपिसोड में परी को परेशान देखकर तुलसी उससे उसकी परेशनी की वजह पूछती है, लेकिन वो बात टाल देती है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी को पता चल जाएगा कि परी, घरेलू हिंसा से परेशान है और पिछले कई सालों से चुपचाप सब सहन कर रही है। तुलसी, परी को बचाने का प्रण लेती है और अपकमिंग एपिसोड्स में वो परी को सारी मुश्किल से बाहर निकालती नजर आएगी।

परी ने 6 साल पहले किया था घरेलू हिंसा का नाटक

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी ने अपनी पहली शादी तोड़ने के लिए घरवालों के सामने घरेलू हिंसा का नाटक किया था और अपने परिवार के सामने ऐसा दिखाने की कोशिश की थी कि उसकी सास और ससुरालवालों ने उसे मारने की कोशिश की हालांकि, तब तुलसी सच जान गई थी। परी ने तब रणविजय से शादी करने के लिए तुलसी और मिहिर के बीच में दरार डाली और आगे चलकर दोनों अलग हो गए। अब परी को इन बातों का पछतावा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर-तुलसी को साथ लाएगा ये शख्स, धरी रह जाएगी नॉइना की सारी प्लानिंग; 'शांति निकेतन' में आएगा बड़ा तूफान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएंगे कई बड़े ट्विस्ट

एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। सीरियल में जहां एक और तुलसी के सामने परी की सच्चाई आ जाएगी, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स तुलसी और मिहिर को करीब लाने की भी कोशिश करेंगे। करंट एपिसोड्स में शादी की रस्मों के दौरान मिहिर और तुलसी को करीब लाने के लिए कई ट्विस्ट डाले जा रहे हैं। ऐसे में ये देखना भी इंट्रेस्टिंग होगा कि क्या ये दोनों दोबारा साथ आएंगे?

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फिलहाल फैंस के पसंदीदा शोज में से एक बना हुआ है। 6 साल के लीप और शांति निकेतन में तुलसी की वापसी के बाद लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं और हर नया एपिसोड पिछले एपिसोड से बेहतर नजर आ रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।