herzindagi
image

Bigg Boss 19 Social Media Reactions: बिग बॉस में इस कंटेस्टेंट की एंट्री को फैंस ने बताया गोलमाल, तो पहले ही दिन इन 2 सदस्यों का चला जादू, लोग बोले 'लिख कर ले लो...यही होंगे टॉप 2'

बिग बॉस 19 का कल धमाकेदार प्रीमियर हो गया है। घर में 16 सदस्यों ने एंट्री ली है और कई कंटेस्टेट्स की एंट्री देखकर ऐसा लग रहा है कि घर में जबरदस्त धमाल होने वाला है। फैंस ने सोशल मीडिया पर सीजन को लेकर अपने रिएक्शन्स दिए हैं और अपने टॉप 2 भी चुन लिए हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-25, 17:23 IST


बिग बॉस 19 की जबरदस्त शुरुआत हो गई है। इस बार बिग बॉस का घर 'लोकतंत्र' की थीम पर तैयार हुआ है और घर में इस बार घरवालों की सरकार चलने वाली है और यह सीजन भी डेमोक्रेसी की थीम पर होगा। शो में कई नामी-गिरामी और जाने-पहचाने चेहरों ने दस्तक दी है, तो वहीं कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जिन्हें लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। ऐसे में यह सीजन दिलचस्प हो सकता है। घर में 16 सदस्यों ने एंट्री की है और फैंस ने कंटेस्टेंट के घर में लॉक होते ही अपने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर केवल फैंस ने वो सदस्य चुने हैं, जो आगे चलकर धमाल मचा सकते हैं और एक सदस्य की एंट्री से फैंस नाखुश दिखे हैं। इस सीजन के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को क्यों सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़कर देखा जा रहा है और फैंस ने कैसे पहले ही एपिसोड में अपने टॉप 2 चुन लिए हैं। चलिए जान लीजिए प्रीमियर नाइट के सोशल मीडिया रिएक्शन्स।

बिग बॉस 19 में इन सदस्यों की एंट्री फैंस को आई पसंद

बिग बॉस 19 की शुरुआत में ही फैंस ने कुछ सदस्यों को अपना फेवरेट बताया है। अशनूर कौर, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और बसीन अली को फैंस पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि ये 4 सदस्य आगे तक जाएंगे और शो में जबरदस्त धमाल मचाएंगे। गौरव का डीसेंट नेचर और अशनूर का चुलबुला अंदाज यूजर्स के दिल को छू रहा है और इंटरनेट पर तारीफे बटोर रहा है।

मृदुल तिवारी की एंट्री से नाखुश दिखे फैंस

मृदुल तिवारी की एंट्री को लेकर फैंस नाखुश नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि एल्विश यादल और बड़े-बड़े यूट्यूबर्स का सपोर्ट था और इसलिए उनके लिए ज्यादा वोट आए। लेकिन, वह काफी एरोगेंट लग रहे हैं और घर में अगर शहबाज की एंट्री होती, तो वह घर में काफी धमाल मचाते और लोगों को जमकर एंटरटेन करते। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शहबाज, सीक्रेट रूम से घर में वापिस आएंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होगा।

सोशल मीडिया यूजर्स ने चुने टॉप 2


बिग बॉस 19 के पहले एपिसोड में ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने टॉप 2 चुन लिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि गौरव खन्ना और अमाल मलिक इस सीजन में टॉप 2 होंगे।

गौरव खन्ना ने क्यों दिलाई फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद?

गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के प्रीमियर एपिसोड में उसी गाने पर एंट्री की जिस पर बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में कदम रखा था। ऐसे में लोग उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे इत्तेफाक तो कुछ मेकर्स की प्लानिंग बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कौन हैं बिग बॉस के घर में कदम रखने वाली पहली कंटेस्टेंट अशनूर कौर? 21 साल की उम्र में हैं करोड़ों की मालकिन...शो के कई एक्स कंटेस्टेंट्स से है सीक्रेट कनेक्शन

बिग बॉस 19 के घर में लॉक हुए ये सेलेब्स

बिग बॉस के घर में अशनूर कौर, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, बसीन अली, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नीलम गिरि, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नतालिया, फरहान भट्ट और नेहल ने घर में एंट्री की है।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Premiere Update: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत, नए कंटेस्टेंट्स, नया थीम और पहले ही दिन जबरदस्त हंगाम


बिग बॉस 19 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।