herzindagi
Bigg boss 18 wild card contestants aditi  mistry

Bigg Boss 18 Wild Card: जानें कौन हैं ग्लैमरस क्वीन अदिति मिस्त्री? बिग बॉस 18 में जल्द लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 18 Wild Card Contestant: बिग बॉस 18 में दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर के बाद एक और नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एक घर में एंट्री होने की बात सामने आ रही है। आइए विस्तार से जान लेते हैं कौन हैं अदिति मिस्त्री जो बहुत जल्द घर में दाखिल होंगी। 
Editorial
Updated:- 2024-11-12, 17:57 IST

Bigg Boss 18 Wild Card contestant Aditi Mistry: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। वहीं हाल में शो से जुड़ी एक जबरदस्त अपडेट सामने आई है। जिसमें घर के अंदर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के दाखिल होने की बात कही जा रही है। इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

कौन हैं अदिति मिस्त्री ?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Mistry (@aditimistry2607)

आपको बता दें अब इस महिला कंटेस्टेंट की बिग बॉस 18 घर के अंदर हाल में एंट्री हो सकती है। जिनका नाम अदिति मिस्त्री है। दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर के बाद यह घर में तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। जो कि पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर हैं। इस ग्लैमरस गर्ल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें : Bigg Boss 18: एक नहीं तीन बेटियों के पिता हैं विवियन डीसेना, घर में खोले अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े बड़े राज

फिटनेस क्वीन अदिति

इसके अलावा वो अपनी फिटनेस से भी दीवाना बनाये रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक अदिति की एक एप भी है। जिसके जरिए फैंस उनसे बात भी कर सकते हैं।

ग्लैमरस लुक का जलवा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Mistry (@aditimistry2607)

अदिति इंटरनेट पर ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों को धड़काती नजर आती हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर इस तरह की फोटोज की भरमार है। उनका हर लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव होता है। जिसपर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। इसके साथ ही उनके इंस्टाग्राम पर कई फिटनेस वीडियोज भी हैं। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि डीवा फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं।

ये भी पढ़ें : Bigg Boss 18 WKV: सलमान खान की जगह एकता कपूर ने लगाई विवियन डिसेना और रजत दलाल की क्लास, रोहित शेट्टी भी बनेंगे वीकेंड के वार का हिस्सा

इस एक्टर को कर चुकी हैं डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति मिस्त्री बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को डेट कर रही हैं। दोनों की वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में छाई रही थीं। बताया जा रहा है अदिति और साहिल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि अदिति की ओर से कभी इस बात को रिवील नहीं किया गया है।

बिजनेसवुमेन भी हैं अदिति मिस्त्री

अदिति मिस्त्री की सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो मल्टी-टास्किंग गर्ल हैं। अदिति खुद का बिजनेस भी चलाती हैं। 24 साल की अदिति हमेशा नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जानकारी के लिए बता दें अदिति फाइन आर्ट से जुड़ी हुई हैं और इस क्षेत्र में उनकी काफी रूचि है। इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि वो अपना ऑनलाइन आर्ट कोर्स भी लॉन्च कर चुकी हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।