herzindagi
Bigg Boss  contestant fight

Bigg Boss 17 Highlights: अभिषेक की बातें सुन रोने लगीं खानजादी, दिवाली जश्न में घरवालों के बीच हुई बहस

बिग बॉस के घर में ड्रामा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। टेलीविजन के इस लोकप्रिय रियलिटी शो में रोजाना झगड़ा और बहस होते ही रहता है। कुछ दिनों पहले शुरू हुए प्यार के सिलसिले में आज जमकर बहस देखने को मिली। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 14:29 IST

बिग बॉस के 33 वे एपिसोड में बहुत हंगामा और ड्रामा देखने को मिला है। कुछ दिनों पहले अभिषेक और खानजादी के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था। जिसके बाद कल के एपिसोड में अभिषेक की वजह से खानजादी फूट-फूट कर रोते हुई दिखी। खानजादी और अभिषेक की बहस तो हो ही रही थी, जिसके साथ साथ शो के मेकर्स ने घरवालों के लिए दिवाली पार्टी भी रखी थी। घर में खानजादी और अभिषेक कुमार को लेकर बहुत तमाशा होता है। झगड़े और बहस से भरपूर बिग बॉस के घर में कल क्या कुछ हुआ है, चलिए जानते हैं।

अभिषेक और खानजादी की लड़ाई

बिग बॉस 17 को शुरू हुए 33 दिन हो चुके हैं। कुछ दिन पहले जहां प्यार देखने को मिल रहा था वहीं आज तकरार भी हुई है। खानजादी रोते हुए मुनव्वर और विक्की के पास जाती है। विक्की और मुनव्वर खानजादी को चुप कराते हुए उसे समझाते हैं। बाद में दोनों अभिषेक को भी समझाते हैं कि उसे खानजादी से ऐसे बाद नहीं करनी चाहिए थी। खानजादी तेरे साथ रहना चाहती है, हम तेरे दोस्त हैं इसलिए समझा रहे हैं, रिश्तें निभाना आसान नहीं है इसलिए तू उसे खुश रखने की कोशिश कर लड़ाई मत कर।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

  

खानजादी ने की ऐश्वर्या से लड़ाई

अभिषेक से लड़ने के बाद खानजादी ऐश्वर्या और नील से भिड़ जाती है। ऐश्वर्या घरवालों के साथ बैठकर हंसी मजाक करते हुए नजर आती है, उसी बीच खानजादी आकर बिना कुछ सोचे समझे बहस करने लगती है, जिसके बाद कपल भी खानजादी की बातों का जवाब देते हुए उससे बहस करने लगते हैं। बहस के बीच में अभिषेक कुमार भी कूद जाते हैं, बाद में ऐश्वर्या उन्हें सॉरी बोलती है (बिग बॉस कंटेस्टेंट नेट वर्थ)।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 17: क्या मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे? बोलीं, खट्टा खाने का करता है मन 

घर में हुई दिवाली पार्टी

दिवाली पार्टी के लिए बिग बॉस ने सबसे पहले अंकिता और मन्नारा को इन्विटेशन दिया था। इस पार्टी में सभी घरवाले सज धज के जाते हैं। बिग बॉस की दिवाली पार्टी में घरवालों के साथ साथ पैपराजी भी पहुंचते हैं, जहां घरवालें जमकर पोस के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आते हैं। इस पार्टी में सभी घरवालों को शिरकत करने का मौका मिलता है, जिसमें तहलका और अरुण के बाद अभिषेक, सना, अनुराग और खानजादी को इनविटेशन मिलता है।

अंकिता और मन्नारा को मिला दिवाली गिफ्ट

दिवाली पार्टी में सबसे पहले बिग बॉस ने अंकिता और मन्नारा को गिफ्ट दिया। बिग बॉस के इस एक्सक्लूसिव इवेंट के लिए घर में सबसे पहले इन्हीं दोनों को इनविटेशन मिला था। घर में पैपराजी के लिए रेड कारपेट पर समर्थ ने पोज किया और बाद में अभिषेक और ईशा की एंट्री होती है। जिसके बाद बिग बॉस अभिषेक की टांग खींचते हुए खानजादी को भी बुलाते हैं। फिर सभी जमकर पोज देते हुए फोटो खिंचवाते हैं। 

इसे भी पढ़ें : रणबीर कपूर को टॉक्सिक पति कहे जाने पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा वो लोगों की सोच से बिल्कुल....

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।