herzindagi
safest place in india for female

Solo Trips for Women: अगर माता-पिता को बिना बताए जाना चाहती हैं किसी ट्रिप पर, तो भारत की ये 3 जगहें हैं सबसे बेस्ट

अगर आप भी अकेले ट्रैवल करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-01, 15:43 IST

अगर कोई अकेले यात्रा का प्लान बना रहा है, तो सारी जिम्मेदारी उसपर ही होती है। उसे अपने लिए रहने-खाने और घूमने से लेकर सब चीजे खुद ही तय करनी पड़ती है। इसलिए अगर आप अकेले यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो समझ लीजिए कि ये एक जिम्मेदारी वाला काम है।

अक्सर शहरों में रहने वाले बच्चों को देखा जाता है कि वह घर से भले ही दूर रह रहे हैं, लेकिन उनके लिए कहीं दूर घूमने जाना आसान नहीं होता। खासकर लड़कियों के लिए ये काफी मुश्किल होता है, क्योंकि परिवार उन्हें इसकी मंजूरी नहीं देता।

परिवार का मानना है कि अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो अपने दोस्तों को साथ लेकर जाएं, अकेले ट्रैवल ना करें। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हे अकेले ट्रैवल करना ज्यादा पसंद होता है। इसलिए वह परिवार को बिना बताए ही घूमने की तैयारी कर लेती हैं।

अगर आप भी कहीं अकेले ट्रैवल करना चाहती हैं, आपको अकेले खुद के साथ समय बिताना है तो आप इन 3 जगहों पर घूमने जा सकती हैं। ये सभी जगह महिलाओं के घूमने के लिए सबसे सेफ जगह में से एक है।

नैनीताल (India Best Places For Women)

nanital safest place in india for female solo travellers

नैनीताल उत्तराखंड का एक लोकप्रिय पहाड़ी शहर है। ये पूरा शहर ही एक छोटी सी झील के चारों ओर बना हुआ है। कुमाऊं की गोद में बसा यह तटीय शहर महिलाओं के अकेले यात्रा के लिए बेस्ट है। (सोलो ट्रिप लवर हैं तो इन 3 जगहों की करें सैर)

यहां आपको पहाड़ी की तलहटी पर होटल, कैफे और टेस्टी खाने का रेस्तरां भी मिल जायेगा । महिलाओं को शॉपिंग का बहुत शौक होता है, इसलिए यहां उन्हें झील के किनारे एक बाज़ार भी मिलेगा।

आप इस झील के किनारे पर स्कूटी  भी रेंट  पर ले सकती हैं। फिर इसकी मदद से आसानी से पूरे शहर का भ्रमण कर सकती हैं। इसके अलावा आप नैना देवी मंदिर, भीमताल, सातताल जैसे पर्यटन केंद्रों पर भी जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बजट में सोलो ट्रिप कैसे करें प्लान?

 


गंगटोक (Safest Place For Female Solo Travel)

gangtok safest place in india for female solo travellers

अगर कुछ इससे भी खास और सेफ जगह चाहती हैं तो आप सिक्किम।की राजधानी गंगटोक जाने का प्लान बना सकती हैं। (शॉर्ट वीकेंड का मजा लेने के लिए बेस्ट है नीमराना)

शांत जगह के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां आपको तिब्बती और बौद्ध संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यहां आप बिना किसी साथी के रोपवे में बैठकर रॉक सिटी की खूबसूरती का आनंद ले सकती हैं।

गंगटोक से नाथू ला, चांगु झील भी आसानी से जाया जा सकता है। ये जगह महिलाओं के लिए इसलिए बेस्ट है क्योंकि यहां आपको आपके ही उम्र के लोग ज्यादा नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें- सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान

मसूरी, ऋषिकेश (India Best Places For Travel In Winter)

India Best Places For Travel In Winter

महिलाओं के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती हैं। चाहे सर्दी का मौसम हो या गर्मी का, यहां का वातावरण हमेशा बेस्ट होता है। न कोई प्रदूषण, न कोई गंदगी, बस ऊंचे पहाड़ और उन्हें छूते बादल।

ये जगह आपका मन मोह लेगी। अगर आपको स्कूटी चलानी आती है, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। क्योंकि स्कूटी पर आप बिल्कुल अकेले यहां की सुंदर वादियों का मजा उठा सकती हैं। साथ ही, यहां ट्रैवल करना भी काफी सस्ता है। आप अकेले मात्रा 5000 में ये ट्रिप पूरा कर लेंगी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।