herzindagi
how to plan noida to agra trip under 10000 budget

Agra Trip Plan: नोएडा वाले मात्र 10 हजार में कैसे कर सकते हैं आगरा ट्रिप पूरा, यहां पढ़ें टिप्स

अगर नोएडा से मात्र 10 हजार में आगरा का ट्रिप प्लान करना है, तो सबसे पहले जरूरी है कि आप यात्रा के खर्चों के बारे में पहले ही प्लानिंग कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि किन चीजों पर आपका कितना खर्च लगने वाला है।
Editorial
Updated:- 2024-11-25, 16:13 IST

प्यार का शहर माना जाने वाला आगरा, जहां लोग ताजमहल का दीदार करने आते हैं। जब भी आगरा की बात होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले ताजमहल का नाम ही दिमाग में आता है। लेकिन आगरा में सिर्फ ताज महल ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है। आज भी कई लोग होंगे, जिन्होंने ताजमहल का दीदार अपने आंखों से लाइव नहीं किया होगा है। लोगों को लगता है कि अगर आगरा शहर में यात्रा करना उन्हें महंगा पड़ेगा, क्योंकि यह एक सुंदर ऐतिहासिक स्थल है। यही कारण है कि लोग इस जगह पर ट्रिप प्लान करने से पहले खर्चों के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन नोएडा वालों को खर्चे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कम बजट में ट्रिप प्लान करने के बारे में बताएंगे।

नोएडा से आगरा कैसे पहुंचे

how to plan noida to agra trip under 10000 budget

  • अगर आप कम बजट और कम समय में आगरा ट्रिप पूरा करना चाह रहे हैं, तो आपको ट्रेन से यात्रा करनी चाहिए। नोएडा और दिल्ली से आपको आगरा के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। लेकिन दिल्ली से समय-समय पर कई ट्रेनें आगरा के लिए चलती है, इसलिए दिल्ली से यात्रा की शुरुआत करना आपके लिए सुविधाजनक होगा।
  • स्लीपर कोच में सफर करने पर आपको 100 से 200 रुपये ही एक टिकट पर खर्च करना होगा।
  • 3AC कोच में सफर करने पर एक टिकट के लिए 500 से 600 रुपये देने पड़ सकते हैं।
  • आप दिल्ली से आगरा मात्र 2 से 3 घंटे में ही पहुंच जाएंगे, इसलिए स्लीपर कोच से सफर करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
  • 2 लोग अगर ट्रेन से साथ सफर कर रहे हैं, तो आने जाने का स्लीपर टिकट का खर्च मात्र 600 से 800 रुपये तक ही आएगा।
  • बस से सफर करने पर आपको समय ज्यादा लग सकता है और आपको यह आरामदायक भी नहीं लगेगा। इसलिए कोशिश ट्रेन से सफर करने का ही प्लान बनाएं।

इसे भी पढ़ें- नोएडा से आगरा तक पार्टनर के साथ जाएं बाइक पर घूमने, जाने रूट्स से लेकर सब कुछ

आगरा में होटल

how to plan noida to agra trip

यहां अगर आप होटल टूरिस्ट प्लेसिस से दूर लेते हैं, तो एक रात के लिए 1000 से 1500 रुपये में होटल आसानी से मिल जाएंगे। 2 रात साथ में गुजारने पर होटल पर खर्च 2000 से 3000 रुपये तक आएगा। आगरा में 2 घूमने के लिए 2 दिन बहुत हैं। इसलिए आपको होटल पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह आगरा में अच्छी जगहों पर घूमकर कम बजट में वापस आया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Agra Metro News: आगरा में शुरू हुई मेट्रो सेवा, जानें किराए-रूट से लेकर सभी जानकारियां

खाने पर खर्च

भले ही आगार बड़ा शहर है, लेकिन खाने-पीने के लिए आपको अच्छे ढाबे और स्टॉल मिल जाएंगे। अगर आप 2 दिन भी आगरा में गुजारते हैं, तो 2 लोगों का खाने का खर्च लगभग 2000 रुपये तक ही आएगा। ध्यान रखें कि टूरिस्ट प्लेसिस से शॉपिंग न करें। क्योंकि इन जगहों पर महंगी चीजें मिलती है।

आगरा में घूमने पर खर्च

plan noida to agra trip under 10000 budget

सबसे ज्यादा लोगों को आगरा में खर्च कैब और ऑटो पर देना पड़ता है। क्योंकि स्थानीय लोग पर्यटकों को देखकर ज्यादा पैसे मांगते हैं। अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं, तो शेयरिंग ऑटो में सफर करें। इसके अलावा आप रिक्शा चालक द्वारा पैसे कम करने की भी मांग करें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।