
जब कभी भी हमारे जुबान पर घूमने का नाम आता है तो चेहरे पर खुशी आ जाती है। लेकिन कभी काम, तो कभी बजट के चलते ट्रिप का प्लान बन ही नहीं पता है। अगर आप भी वीकेंड पर फ्री है और कम बजट में दिल्ली के नजदीक घूमना चाहते हैं तो हम आपको अजमेर जाने का सबसे किफायती प्लान बता रहे हैं। आप मात्र ₹5000 में ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी भी लगा पाएंगे और अजमेर की खूबसूरती का मजा भी ले पाएंगे।

दिल्ली से अजमेर जा रहे हैं तो इसके लिए ट्रेन से ट्रैवल करने से ज्यादा बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता। आप नॉर्मल स्लीपर की टिकट करते हैं तो आपको मात्र 330 रुपए का खर्च आएगा और अगर आप ऐसी की टिकट करना चाहते हैं तो आप ₹700 में अजमेर की टिकट कर सकते हैं। अगर आप ट्रेन का सफर लंबा नहीं चाहते हैं तो आप राजधानी या शताब्दी में टिकट कर सकते हैं लेकिन इसका किराया आपको ज्यादा लगेगा। दिल्ली से अजमेर की दूरी तय करने में आपको 7 घंटे का वक्त लगेगा,तो बेहतर होगा कि आप सुबह 4 बजे वाली ट्रेन पकड़े ताकी आप 12 बजे अजमेर पहुंच दिन भर घूम पाएं।

वैसे तो अजमेर में एक से बढ़कर एक 4 स्टार, 5 स्टार होटल है, लेकिन अगर आप 5000 के अंदर अजमेर घूमना चाहते हैं तो आप अजमेर शरीफ दरगाह के पास होटल में स्टे कर सकते हैं। यहां आपको बेहतरीन कमरे और सर्विस मिलेंगे,साथ ही आपकी जेब पर भी कम असर पड़ेगा। यहां एक दिन का किराया 1000 रुपए से लेकर 1500 तक पड़ सकता है। वहीं अगर आप 5 से 6 लोगों के ग्रुप में ट्रेवल कर रहे हैं तो यहां आपको लॉज भी मिल जाएगा जहां पर एक रात का किराया 400 से 500 रुपए ही है।
यहां पर खाना भी इतना ज्यादा महंगा नहीं है। आप अगर दरगाह के पास रुकते हैं तो आपको खाना बहुत ही सस्ते में मिल जायेगा, एक वक्त का खाना खाने के लिए आपको 100 से 150 रुपए चुकाने होंगे। यहां पर आपको वेज और नॉन वेज ऑप्शन दोनों ही मिल जायेंगें।
यह भी पढ़ें-हरियाणा से दोस्त के साथ बना रहे हैं लॉन्ग ड्राइव ट्रिप का प्लान, तो इन जगहों पर जाएं

अजमेर जाने का सबसे बड़ा मकसद होता है ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह पर हाजरी लगाना। आप यहां पर जियारत कर सकते हैं। इसके बाद यहां पर ढाई दिन का झोपड़ा, आनासागर लेक घूम सकते हैं। आनासागर झील अजमेर के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह झील बेहद खूबसूरत है और यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

इसके अलावा फॉय सागर लेक का भी नजारा काफी खूबसूरत होता है। यहां से सूर्यास्त का नजारा काफी शानदार लगता है। अकबर पैलेस अजमेर में देखने लायक बेहतरीन चीजों में से एक है।
यह भी पढ़ें-इन 5 आसान तरीकों से ट्रेकिंग के लिए खुद को करें तैयार
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।