ट्रेन में व्हाट्सएप से भोजन ऑर्डर करना हुआ आसान, जानें तरीका

अगर आप भी ट्रेन में सफर करते समय स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो अब आसानी से व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।

know how to order food in train on whatsapp

How to order food in train: भारतीय रेलवे दुनिया भर में फेमस है। देश में ट्रेन एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना बहुत आसान होता है।

ट्रेन से यात्रा करना सुरक्षित और सस्ता भी माना जाता है। ट्रेन से हर दिन करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। इसलिए भारतीय रेलवे को देश का लाइफलाइन भी माना जाता है।

भारतीय ट्रेन जिस तरह तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है, ठीक उसी तरह बेहतरीन सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है। ट्रेन में खाने-पीने की सुविधा भी मिलती है, लेकिन कई लोग सफर के दौरान ऑनलाइन ऑर्डर करके खाना पसंद करते हैं।

RailMitra द्वारा व्हाट्सएप फूड ऑर्डर करें

WhatsApp chat food order

व्हाट्सएप के माध्यम से कैसे फूड ऑर्डर करना है, इसके बारे में जानने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लेते हैं। दरअसल, RailMitra व्हाट्सएप फूड ऑर्डर की सुविधा प्रदान करता है।

RailMitra व्हाट्सएप फूड ऑर्डर के माध्यम यात्री चैट करके सवाल-जवाब कर सकता है कि खाने में क्या-क्या मिल सकता है। कई बार RailMitra द्वारा यात्री को मेनू कार्ड भेज दिया जाता है ताकि पसंद का भोजन देखकर ऑर्डर कर सकें।

इसे भी पढ़ें:देश में 5 अंकों का ही ट्रेन नंबर क्यों होता है? यहां जानें इसका मतलब

फूड ऑर्डर करने का व्हाट्सएप नंबर क्या है?

food in train order tips

आपको बता दें कि RailMitra द्वारा जारी एक नंबर पर चैट करके भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। रेल यात्री व्हाट्सएप नंबर 8102888222 है पर मैसेज या कॉल करके फूड्स ऑर्डर कर सकते हैं।

व्हाट्सएप के द्वारा ट्रेन में कैसे फूड ऑर्डर करें?

food in train

  • चलती ट्रेन में व्हाट्सएप के द्वारा ट्रेन में फूड ऑर्डर करना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको कुछ गाइडलाइन और कुछ स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है।
  • सबसे पहले RailMitra द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 8102888222 कांटैक्ट लिस्ट में एड कर लें।
  • नंबर एड करने के बाद व्हाट्सएप HI या HELLO का मैसेज भेजें।
  • जैसे ही आप मैसेज सेंड करेंगे आपको जवाब मिलेगा। जवाब मिलने के बाद 10 अंकों का PNR नंबर साझा करने के लिए कहा जाएगा।
  • PNR नंबर साझा करने के बाद रेलवे द्वारा फूड मेनू भेजा जाएगा। इसेक बादआपको जो पसंद है उसे ऑर्डर कर सकते हैं।
  • ऑर्डर करने के बाद आप कैश ऑन डिलीवरी भी कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पेमेंट करने के कुछ ही देर बाद आपकी सीट पर खाना पहुंच जाएगा।

ट्रेन में फूड ऑर्डर करने का दूसरा विकल्प क्या है?

order food in train whatsapp number

अगर किसी वजह से व्हाट्सएप के माध्यम से फूड ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर आप IRCTC वेबसाइट पर जाकर भी फूड ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य ऐप के माध्यम से भी आप फूड ऑर्डर कर सकते हैं।

  • नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा अभी कुछ ही ट्रेन और स्टेशन पर है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP