उत्तरभारत के हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां सिर्फ भारतीयों को ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के सैलानियों को दीवाना बनाती हैं। खूबसूरत वादियों वाले हिमाचल में मनाली, शिमला, कुल्लू जैसे चर्चित डेस्टिनेशन आप घूम चुके हैं और नई जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको एक बार नारकंडा भी जरूर जाना चाहिए। शिमला से करीबन 65 किमी की दूरी पर स्थित स्वर्ग से सुंदर इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आपको दूसरे डेस्टिनेशन्स के मुकाबले ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी और आप यहां जमकर एंजॉय कर पाएंगी।
नारकंडा में बर्फ से ढंके पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। यहां का खुशनुमा मौसम सैलानियों को पूरे साल अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप एडवेंचर की शौकीन हैं, तो नारकंडा आप के लिए बेहतरीन विकल्प है। नारकंडा की यात्रा करते हुए आप ट्रैकिंग कर सकती हैं, रात में जगमगाते तारों की छांव के बीच कैम्पिंग कर सकती हैं, स्कींईंग एंजॉय कर सकती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नारकंडा भारत का सबसे पुराना स्कींग डेस्टिनेशन है। हिंदुस्तान-तिब्बत रोड पर 2708 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नारकंडा में आप में आपके लिए एंजॉय करने के लिए काफी कुछ है। आइए जानते हैं कि आप यहां किस तरह की एक्टिविटीज को एंजॉय कर सकती हैं-
लीजिए स्कीईंग का मजा
एन-22 पर स्थित नारकंडा अपने सेब के बागों के साथ-साथ स्कीईंग के लिए भी काफी मशहूर है। बर्फबारी के बाद यहां स्कीईंग का मजा ही कुछ और है। दिल्ली से नजदीक होने के कारण यह काफी पॉपुलर स्कीईंग स्पॉट है। यहां के स्लोप्स बर्फ से ढंके पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाते हैं। यहां स्कीईंगा का मेन एरिया ढुमरी है, जो नया-नया स्कीईंग करने करने वालों के लिए परफेक्ट है। अच्छी बात ये है कि यहां एचपीटीडीसी की तरफ से चलने वाले होटल और अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स की तरफ से चलाए जाने वाले कोर्स स्कीईंग के लिए ट्रेनिंग देते हैं और यह ट्रेनिंग देने वाले इंस्ट्रक्टर्स भी क्वालीफाइड होते हैं।
हाटू मंदिर के कीजिए दर्शन
3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हाटू माता मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह चोटी शहर का सबसे ऊंचा पॉइंट है और यहां से हिमालय के पर्वत काफी सुंदर नजर आते हैं। यहां के बर्फ के पहाड़, पाइन के घने जंगल, सेब के बगीचे, और हरे धान के खेत हैं, जिन्हें देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। हाटू पीक नारकंडा से 8 किमी दूर है। यहां की चढ़ाई के दौरान तीव्र मोड़ आते हैं और नजारे पूरी तरह बदलते चले जाते हैं। जिस दिन बादल ना हों, उस दिन आप यहां से बर्फ से ढंकी श्रीखंड महादेव की चोटी देख सकती हैं। हिमाचली स्टाइल में बने इस मंदिर में लकड़ी की बहुत सुंदर नक्काशी नजर आती है। कार्विंग्स में रामायण और महाभारत के दृश्य देखकर आपको आनंद आएगा।
Read more :हिमाचल की इस वैली में चामुंडा देवी और ज्वालाजी के होते हैं दर्शन
जाइए महामाया मंदिर
समय और परिवर्तन की देवी काली को समर्पित है महामाया मंदिर। शाही महल के भीतर सुन्दरनगर के राजा द्वारा बनवाए गए इस मंदिर की शैली एक किले के समान है। समुद्र तल से 1810 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मंदिर के प्रवेश द्वार पर चांदी, लकड़ी और एल्यूमीनियम शीट जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। ध्यान और विश्राम के लिए यह मंदिर आदर्श है।
थानेदार के कीजिए दर्शन
नारकंडा के पास स्थित जगह थानेदार दरअसल एक दर्शनीय स्थल है। अमेरिका से आए सत्यानन्द स्टोक्स, जिनका असली नाम सेमयुल स्टोक्स था, यहां एक समय में पादरी हुआ करते थे। उन्होंने यहां एक भारतीय हरिजन लड़की से विवाह कर हिन्दू धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर सत्यानन्द स्टोक्स रख लिया। धर्म बदलने के बाद उन्होंने ऊंचाई पहाड़ी पर एक खूबसूरत मंदिर का बनवाया था।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों