दुनिया की सबसे ऊंची अंबेडकर प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस' का आज होगा उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत

बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को स्टैचू ऑफ सोशल जस्टिस का नाम दिया गया है। यह दुनिया की 50 सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक होगी। आइए जानते हैं इसकी खासियत

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-19, 16:29 IST
worlds tallest ambedkar statue to be unveiled in vijayawada

Worlds Tallest Ambedkar Statue:आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आज भारतीय संविधान के जनक बीआर अंबेडकर की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि इस मूर्ति को स्टैचू ऑफ सोशल जस्टिस का नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह मूर्ति जमीन से 206 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह दुनिया की 50 सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक होगी। आइए जानते हैं इस प्रतिमा की क्या खासियत है।

अंबेडकर प्रतिमा की खासियत जानिए (worlds tallest ambedkar statue to be unveiled in vijayawada)

  • अंबेडकर प्रतिमा की कुल ऊंचाई 206 फिट है।
  • प्रतिमा का निर्माण पूरी तरह से मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।
  • प्रतिमा में 81 फीट की मंच है जिस पर 125 फीट ऊंची प्रतिमा खड़ी है।
  • यह प्रतिमा 18.81 एकड़ भूमि पर फैली है।
  • इस प्रतिमा को बनाने में 404.35 करोड़ का खर्च आया है।
  • इस प्रतिमा को बनाने में करीब करीब 400 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है।
  • मूर्ति को बनाने की जगह स्वराज मैदान समेत मूर्ति के आसपास के क्षेत्र को फिर से विकसित किया गया है।
  • यहां पर म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन भी लगाया गया है।
  • मूर्ति के परिसर में अंबेडकर के जीवन को दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, यहां पर 2000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक केंद्र है।
  • 8000 वर्ग फुट का एक फूड कोर्ट भी बनाया गया है और बच्चों के खेलने का एरिया भी बनाया गया है।
  • यह मूर्ति 19 फीट ऊंची है और इससे मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है, यह वही मूर्तिकार है जिन्होंने सरदार पटेल की भी मूर्ति बनाई थी।
  • बता दे कि पिछले साल 2023 में इसका अनावरण किया गया था।

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: आखिर क्यों 22 जनवरी को ही की जा रही है रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, इस तिथि में क्या है खास

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Twitter

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP