दुनिया के 3 महंगे फुटवियर जिनकी कीमत सुनकर हो जाएंगी हैरान

क्या आप भी फुटवियर की शौकीन है तो आपको हम दुनिया के 3 सबसे महंगे फुटवियर के बारें में बताने वाले हैं। इन फुटवियर की कीमत सुनकर आप भी हो जाएंगी हैरान। 

 
most expensive shoes in world

दुनिया में कई सारी चीजें काफी महंगी है तो वही कई सारी चीजें काफी सस्ती भी होती है। हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया के 3 महंगे फुटवियर के बारें में विस्तार से बताने वाले हैं। इनकी कीमत इतनी है कि इस कीमत में आप करीब 1 घर भी खरीद सकती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इन महंगे फुटवियर के बारें में।

मून स्टार ( Moon Star)

most expensive heels

मून स्टार शूज स्टिलेटोस को Antonio Vietri ने बनाया है। यह सबसे महंगे फुटवियर की लिस्ट में पहले स्थान पर आता है। इस फुटवियर की कीमत काफी अधिक होती है। इसकी कीमत 19.9 मिलियन डॉलर अर्थात लगभग 145 करोड़ रुपए है। क्या आप भी लग्जरी फुटवियर के शोकिन है तो आपको इस फुटवियर के बारें में अवश्य ही पता होना चाहिए। यह सुपर लग्जरी ब्रांड है इस फुटवियर को खरीदना सभी के बस की बात नही है।(स्‍टाइलिश फुटवियर )

डायमंड हील्स (Diamond Heels)

expensive shoes in world

क्या आपने कभी डायमंड से बना फुटवियर को देखा है। अगर नही तो बता दें कि कई लोग डायमंड से बना फुटवियर भी पहनते हैं। यह काफी खूबसूरत होता है। इसे खरीदना सभी के बस की बात नही हैं। इस शूज में 15 कैरेट डी ग्रेड के हीरे जड़े हुए हैं। डायमंड हील्स की किमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 17 मिलियन डॉलर यानि भारतीय करेंसी के अनुसार 124 करोड़ रुपए है।

इसी भी पढ़ें-शादी की तैयारी है तो इन मॉडर्न फुटवियर्स को जरूर ट्राय करें क्योंकि इनमें आप दिखेंगी सबसे खास

डेबी विंगम डायमंड हाई हील्स ( Debbie Wingham Diamond High Heels)

डेबी विंगम डायमंड हाई हील्स काफी खास होती है। इसमें करीब 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती हैं। अगर हम बात इसके कीमत की करें तो करीब 15.1 मिलियन डॉलर अर्थात तकरीबन 110 करोड़ रुपये है। इनमें कई अनोखे डिजाइन आते हैं। महंगा होने के साथ ही लग्जरी हील्स का शौख रखने वालों के लिए यह बेस्ट आप्शन साबित हो सकती हैं। ये हील्स दुनिया के महंगे हील्स की लिस्ट में आते हैं। इनकी कीमत काफी अधिक भले है लेकिन यह देखने में काफी खूबसूरत है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

pic credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP