कल दुनिया भर के लोग एक साथ आकर विश्व पर्यावरण दिवस का जश्न मनाएंगे। इस आयोजन का मकसद सिर्फ जश्न मनाना नहीं होता, बल्कि यह एक शक्तिशाली आह्वान है। इस ग्लोबल इवेंट को यूनाइटेड नेशन ने स्थापित किया था। विश्व पर्यावरण दिवस हमारे सामने आने वाली सबसे ज्यादा दबाव वाली पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समाधान खोजने के लिए हमें प्रेरित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है।
इसके साथ ही, हर साल एक खास थीम पर यह आयोजन केंद्रित होता है। इस साल की थीम 'भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता' है और इसका नारा 'हमारी भूमि, हमारा भविष्य' है।
इस दिन सभी स्कूलों में बच्चों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए तमाम कॉन्टेस्ट और ड्रॉइंग कॉम्पिटीशन होते हैं। चलिए आपको बताएं कि आप इस दिन कौन-सी ड्रॉइंग बनाकर विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति जागरुकता बढ़ा सकते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस ड्राइंग आईडिया (Environment Day Drawing Ideas 2024)
यदि आप पर्यावरण के प्रति जुनून रखते हैं, विश्व पर्यावरण दिवस 2024 मनाने के लिए इन ड्रॉइंग्स को बनाकर अपना पैशन दिखा सकते हैं-
डिवाइडेड अर्थ
आप पृथ्वी को दो भागों में बंटा हुआ दिखाइए। एक तरफ हरियाली ही हरियाली हो और दूसरी साइड का हिस्से में सूखा और मुरझाए हुए फूल दिखाएं। यह ड्रॉइंग सही बैलेंस को रिस्टोर करने का संकेत देता है। आप इसके जरिए दिखा सकते हैं कि जितना जरूरी विकास है, उतना ही जरूरी पर्यावरण की देखभाल करना है।
इसे भी पढ़ें: World Environment Day 2024: कैसे हुई थी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत? जानें इसका इतिहास, थीम और महत्व
लोगों में जगाएं उम्मीद
आप पृथ्वी की ड्रॉइंग बनाएं और एक तरफ बंजर भूमि दिखाएं और दूसरी ओर बच्चों को पौधे लगाते दिखाएं। इसके चारों ओर छोटे-छोटे अंकुर दिखाए, जो उम्मीद को दर्शाएगा। इसके जरिए आप दिखा सकते हैं कि एक छोटा-सा परिवर्तन कितनी बड़ी उम्मीद दे सकती है।
पर्यावरण को बचाने के लिए हाथ बढ़ाएं
इस ड्रॉइंग में आप पृथ्वी को सपोर्ट करते बच्चों के हाथ दिखाएं। यह मैसेज है कि आपको पर्यावरण का साथ देना है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हमारा साथ आना जरूरी है और विश्व पर्यावरण दिवस इसमें योगदान देने का सबसे बेहतर दिन है।
आपसी प्रेम-भाव दिखाएं
सद्भाव में एक साथ रहने वाले विभिन्न जानवरों और पौधों को ड्रॉ करें। आप दिखा सकते हैं कि कैसे सभी जीव शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। इसके जरिए प्रकृति की परस्पर संबद्धता और जैव विविधता को संरक्षित करने के महत्व को दिखाएं।
इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस?
स्लोगन की शक्ति से जगाएं जागरुकता
आप इस साल की थीम को ध्यान में रखकर कुछ शक्तिशाली स्लोगन तैयार कर सकते हैं। 'हमारे हाथों में है शक्ति,अपनी धरती को बचाने की', 'पर्यावरण है तो हम हैं', 'हील द लैंड, हील आवरसेल्व' आदि जैसे स्लोगन लिखें और वाइब्रेंट रंगों और टेक्सचर से इसे ड्रॉ करें।
इस तरह से आप अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर विश्व पर्यावरण दिवस को खास बना सकते हैं। अगर आपने भी इस मौके पर किसी खास विषय पर ड्रॉ करने के बारे में सोचा है, तो हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों