अक्सर आप कई तरह की प्रॉब्लम्स से जूझती हैं। कभी आप इमोशनल प्रॉब्लम्स का सामना करती हैं तो कभी किसी से मनमुटाव होने की वजह से आपका मूड ऑफ हो जाता है। आपकी परेशानी चाहे जैसी भी हो, अगर आप अपना फोकस उस प्रॉब्लम से हटाकर डांस की तरफ कर लें तो चंद मिनटों में ही आपकी परेशानियां काफूर हो जाती हैं। डांस खुद को बेहतरीन तरीके से एक्सप्रेस करने का भी जरिया देता है। आप अपने डांस के जरिए हर भाव को व्यक्त कर सकते हैं। डांस के जरिए अगर आप किसी कहानी को बयां करते हैं, तो उसमें लोगों की भी स्वाभाविक रुचि जग जाती है, जिससे आप उनके साथ अच्छा कनेक्ट स्थापित कर सकते हैं। डांस के लिए बढ़ती जागरूकता की वजह से ही महिलाएं आजकल प्रोफेशनल डांसिंग में करियर बनाने को लेकर काफी संजीदा हो गई हैं। यूं भी शौकिया तौर पर डांस में खुद को ट्रेन करने वालों की कमी नहीं है। वर्ल्ड डांस डे के मौके पर आइए जानें कुछ पॉपुलर डांस फॉर्म्स के बारे में, जिनमें आप खुद को ट्रेन कर सकती हैं-
जूतों की ठक-ठक अगर डांस स्टेप्स की शक्ल ले ले तो कैसा रहे। इस डांस फॉर्म में शूज में मेटल प्लेट्स लगी होती हैं, जिससे अनूठी आवाज निकलती है। इस रिद्म और म्यूजिकल साउंड पर डांस करने में आपको एक अलग तरह की रवानगी महसूस होगी। इस डांस की दिलचस्प बात ये है कि इसमें आपको डांसर के साथ-साथ म्यूजीशियन बनने का भी मौका मिलता है। इस डांस की शुरुआत अफ्रीका और अमेरिका में हुई थी। यह डांस जूबा डांस, आइरिश स्टेप डांसिंग और इंग्लिश लंकाशायर क्लॉग से भी प्रेरित है। इसे देखना और सुनना काफी दिलचस्प लगता है।
इसे जरूर पढ़ें: दृष्टि धामी ने गठबंधन के सेट पर गुड़ी पड़वा में अपने डांस से मचाई धूम
भारतीय क्लासिकल डांस फॉर्म्स मोटे तौर पर आठ तरह की है और इसी में से एक है कत्थक डांस। इस डांस की शुरुआत उत्तर भारत में कथाकारों से से मानी जाती है। कथाकार यानी कहानी कहने वाले। इस डांस फॉर्म में कुछ एलीमेंट्स पर्शिया और सेंट्रल एशिया के भी हैं। भारत की यह खूबसूरत डांस फॉर्म बैले के समतुल्य मानी जाती है। इस डांस फॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक कहानी जरूर होती है। इस डांस को करने वाला अपने अनूठे अंदाज में एक कहानी कहता है।
चीन का यह ट्रडीशनल डांस फॉर्म काफी कलरफुल है और इसी वजह से यह यहां के बाशिंदों को बहुत अच्छा लगता है। इस डांस फॉर्म में डांसर्स की बॉडी लहराती हुई नजर आती है। इसमें एक खास रिदम होती है, जिसे सभी डांसर फॉलो करते हैं और इससे डांस का फ्लो बना रहता है। इसमें फोकस आपने हिप्स और वेस्ट पर होता है क्योंकि इन्हीं के आधार पर आप अपने स्टेप्स की मैचिंग करती हैं। चीन का यह डांस 1000 साल से भी ज्यादा पुराना है। लेंटर्न फेस्टिवल्स में यांको डांस जरूर देखने को मिलता है।
यह एक ऐसा डांस है, जिसके लिए महिलाएं पूरी तरह दीवानी हो जाती हैं। यंग महिलाएं को खासतौर पर यह डांस काफी आकर्षक लगता है। इस डांस में महिलाएं ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं और यही बात इस डांस फॉर्म को दिलचस्प बना देती है। इस डांस फॉर्म में हिप्स की मूवमेंट स्क्वेटिंग की तरह काफी ज्यादा होती है। जाहिर है इसमें आपको काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, लेकिन इतना जरूर है कि इस डांस फॉर्म से आपकी कमर शेप में रहेगी।
यह डांस मूल रूप से पश्चिम एशिया का है। इसे अरेबियन डांस के नाम से भी जाना जाता है। इस डांस की खासियत यह है कि इसमें हिप्स विशेष रूप से मूव करते हुए नजर आते हैं जबकि ऊपरी बॉडी में कोई खास हलचल नजर नहीं आती। यह डांस देखने में काफी आकर्षक लगता है। अगर आप अपने पार्टनर के सामने यह डांस करें तो निश्चित रूप से उन्हें इससे रिझा सकती हैं। यह डांस जितना मजा देता है, शरीर को फिट रखने के लिहाज से भी उतना ही फायदेमंद है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।