कहते हैं कि जब पृथ्वी का निर्माण हुआ तो महिलाएं वीनस प्लानेट और पुरुष मार्स प्लानेट से पृथ्वी पर आए थे। इस कारण महिलाओं का स्वभाव आदमियों से अलग है। जहां महिलाएं हमेशा अपनी सारी बातों को बताने के लिए तैयार रहती हैं वहीं पुरुष अपनी किसी भी बात को तब तक नहीं बताते जब उन्हें उसे बताने की जरूरत न महसूस हो। वैसे महिलाएं पेट में बात नहीं पचा पाती इसके पीछे एक माइथोलॉजिकल रीजन भी है। इस कारण को महर्षि वेदव्यास लिखित ग्रंथ महाभारत में भी पाया जाता है।
कहते हैं कौरवों और पांडवों की लड़ाई में जब पांडवों ने करण को मार दिया तो उनकी मां कुंति ने उन्हें रोते हुए बताया कि करण उनका ही भाई था। जब यह बात युधिष्ठिर को पता चली तो उसने करण का अंतिम संस्कार किया और साथ ही साथ मां की बताई बात पर दुखी होते हुए उसने महिलाओं श्राप दिया कि महिलाओं में कभी भी बात को राज रखने की कला नहीं आएगी। यह श्राप उसने महिलाओं को इसलिए दिया क्योंकि उनकी छिपाई बातों से बाद में किसी को कष्ट न हो। खैर इस माइथोलॉजिकल कारण के अलावा महिलाओं के बात को सीक्रेट न रख पाने के और भी कई कारण हैं। आइए कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं।
ब्रिटिश स्किन केयर कंपनी द्वरा कराई गई एक रिसर्च से पता चलता है कि महिलाए किसी बात को, जो उन्हें किसी से भी नहीं शेयर करनी चाहिए, केवल 32 मिनट तक ही अपने पेट में पचा सकती हैं। उसके बाद वह धीरे-धीरे वह बात सभी को बता देती हैं। रिसर्च के दौरान जब इसकी वजह जानने की कोशिश की गई तो पता चला की महिलाओं का स्वभाव बहुत ही क्यूरियस होता है। वह किसी भी बात की जड़ को जानना चाहती हैं और इस वजह से वह छुपाने वाली बातों को भी लोगों को बता देती हैं। ऐसा करने के बाद उन्हें लगता है कि वह उस बात के विषय में कुछ और नया जान सकेंगी या फिर उन्हें दूसरों के रिएक्शन देखने का मौका मिलेगा। जिससे वह यह तय कर पाएंगी कि जो बात वह छुपा रही थीं उस बात की लोगों में वैल्यू कितनी है।
कुछ महिलाओं को यह महसूस करके कि उन्हें किसी का कोई सीक्रेट पता है, बहुत ही खुशी मिलती है। उन्हें इस बात पर गर्व होता है कि उन्हें एक ऐसी बात पता है जो उनके अलावा कोई नहीं जानता और इसी के चलते वह अपना Ego Boost करने के लिए सीक्रेट को दूसरों से शयर करके खुद को स्पेशल अटेंशन दिलवाने के लिए ऐसा करती हैं। इससे लोगों के बीच उनकी पहचान एक्सक्लूसिव बातों को जानने वालों की हो जाती है।
महिलाओं में Attention Craving की आदत होती है। वह चाहती हैं कि लोगों के बीच उनकी पहचान हो। इस पहचाना को बनाने के लिए वे नए नए पैतरों का इस्तेमाल करती हैं। सीक्रेट्स को बातना भी इसी में से एक है। खुद को लोगों का अटेंशन दिलाने के लिए कुद महिलाएं किसी की बात को किसी दूसरे को शेयर करती हैं। ऐसा करने पर उनकी छवि गॉसिव क्वीन की बनती है। कई जगह इस इमेज को नेगेटिव तो कई पॉजिटिवली लिया जाता है।
Tufts University के शेधकर्ताओं ने अपने अध्यन में इस बात को साबित किया है कि महिलाओं में सीक्रेट्स छुपा न पाने की एक वहज यह भी है कि उनसे अगर किसी बात को छुपा कर रखने के लिए कहा जाता है तो वह बात मन ही मन उनहें परेशान करती है और उनके लिए Mental burden बन जाती है। जब महिलाएं इस मेंटल बर्डन को सहन नहीं कर पाती तो वह उस बात को ज्यादा देर छुपा भी नहीं पाती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।