herzindagi
facts about not to wear dead person clothes

Hindu Beliefs: मरे हुए व्यक्ति के कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए?

हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि किसी की मृत्यु के बाद उस मृत व्यक्ति के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण और धार्मिक तर्क।    
Editorial
Updated:- 2023-05-11, 15:27 IST

Mare Hue Insan Ke Kapde Kyu Nahi Pahan Ne Chahiye: हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद न तो उसके कपड़े घर में रखने चाहिए और न ही उसके कदों को पहनना चाहिए। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।

  • गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद व्यक्ति के कपड़ों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • माना जाता है मृत्यु के बाद भी आत्मा का अपनी चीजों से जुड़ाव बना रहता है।
  • मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने से आत्मा का आपकी तरफ आकर्षण बढ़ता है।
  • मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने वाले व्यक्ति को एक अलग ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटान के उपाय) महसूस होती है।

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: मृत्यु के बाद क्यों की जाती है तेरहवीं? जानें रोचक कारण

  • असल में मृतक की आत्मा अपने परिवार को छोड़कर जाना नहीं चाहती है।
  • वो हर प्रयास करती है कि उसे अपने परिवार के साथ रहने का मौका मिले।
  • ऐसे में मृतक की चीजों को अपने पास पास रखने से आत्मा हम से बंध जाती है।

mare hue insan ke kapde kyu nahin pahan ne chahiye

  • ऐसी स्थिति में मृतक की आत्मा फिर घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती है।
  • इससे मृतक की आत्मा भटकती रहती और घर के सदस्यों को परेशान करती है।
  • इसलिए मृतक की आत्मा के मोक्ष के लिए उससे जुड़ी चीजों को दान करना चाहिए।
  • वहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से भी मृत व्यक्ति के कपड़ों का उपयोग सही नहीं बताया गया है।
  • विज्ञान के अनुसार, मृतक के कपड़े पहनने से मानसिक और शारीरिक बीमारी हो सकती है।

mare hue insan ke kapde na pahan ne ke karan

  • असल में विज्ञानं कहता है कि मृतक के कपड़े या अन्य चीजों से हमें उसकी याद आती है।
  • जिससे हमारे मन पर उसकी मृत्यु का गहरा असर पड़ने लगता है।
  • मन दुखी होने लगता है और तनाव महसूस होता है। इससे मानसिक विकार पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Hindu Beliefs: प्रसाद लेने के बाद सिर पर हाथ क्यों घुमाते हैं?

  • इसके अलावा, मृतक के कपड़ों में उसकी ऊर्जा होने से व्यक्ति के भीतर बदलाव आते हैं।
  • व्यक्ति का मूल स्वभाव बदलने लगता है और वह मृत व्यक्ति की तरह व्यवहार करता है।
  • इसलिए विज्ञान और धर्म दोनों में ही मृतक के कपड़ों को दान (हिन्दू धर्म के महादान) करने के लिए कहा जाता है।
  • सिर्फ कपड़े ही नहीं मृतक से जुड़ी किसी भी चीज को घर में रखना वर्जित माना गया है।

तो इसलिए नहीं पहनने चाहिए मृत व्यक्ति के कपड़े। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।