डॉग जीभ को बाहर निकालकर क्यों हांफते हैं?

आपने नोटिस किया होगा कि गर्मी के दिनों में डॉग जीभ को बाहर निकालकर हांफते हैं। क्या आप इसके पीछे का कारण जानती हैं? आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताने वाले हैं।

Why do dogs hang their tongues out when they pant

काफी लंबे समय से ही डॉग इंसानों के लिए वफादार जानवर रहा है। यहीं कारण हैं कि विदेश से लेकर भारत में लोग डॉग पालना पसंद करते हैं। बाकी किसी भी जानवर से आसान होता है डॉग को पालना। ऐसे में अगर आप भी घर में डॉग हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि डॉग गर्मी के मौसम में ही जीभ निकालकर ज्यादा हांफते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डॉग से जुड़े तमाम बातें बताने वाले हैं। अगर आपके भी घर पर डॉग हैं तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए।

क्यों जीभ लटका कर हांफते हैं डॉग

डॉग का शरीर इंसानों से काफी अलग होता है। गर्मियों में इंसानों के शरीर से पसीने आता हैं लेकिन डॉग की शरीर से पसीने नहीं आता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके शरीर में पसीने की ग्रंथियां नहीं पाई जाती हैं। इसके कारण यह है कि उनके शरीर का तापमान व्यवस्थित नहीं हो पाता है। ऐसे में वह जीभ निकालकर हांफते है और वह इसे नियंत्रित करने की कोशिश भी करते हैं।

पालतू जानवर का ध्यान रखना है जरूरी

why the dogs hang their tongue

पालतू जानवर की हर एक हरकत पर हमें ध्यान रखना चाहिए। कई बार हमें सही से जानवर को लेकर जानकारी नहीं होती हैं। ऐसे में नासमझी के कारण हम कुछ गलती कर देते हैं और बाद में पालतू जानवर को काफी दिक्कत होती हैं। ऐसे में अगर आप कोई भी जानवर को पाल रही हैं तो आपको इसके बारें में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंःकुत्तों को देखते ही लगता है डर, तो इस तरीकों से उन्हें बनाएं अपना दोस्त

व्यवहार में बदलाव

अगर आपके डॉग की व्यवहार में बदलाव है तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही आपको अपने डॉग की जांच हर महीने करवाते रहना चाहिए। ऐसे में अगर उन्हें किसी भी चीज का खतरा है तो आपको पहले ही पता चल जाएंगा।

इसे भी पढ़ेंःअपने डॉग को रखना है हेल्दी तो इन छोटे-छोटे टिप्स पर दें ध्यान

पालतू जानवर बोल नहीं सकते। ऐसे में आपको उनकी हरकतों से ही उनके दिक्कतों का पता लगाना चाहिए। ऐसे में आज के इस आर्टिकल से आप समझ गई होगी कि डॉग जीभ को निकालकर क्यों हांफते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।


Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP