आपने कई प्रकार के साबुन यूज करे होंगे जो अलग-अलग कलर के होंगे और उनकी खुशबू भी अलग होगी लेकिन क्या आपको पता है कि साबुन के अलग-अलग रंग होने के बावजूद साबुन से सफेद झाग ही निकलता है। इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।
आपको बता दें कि साबुन का झाग तरल होता है और वह पानी, हवा और साबुन के साथ मिलकर बनता है। यह झाग एक पतली पानी की लेयर की तरह होता है जो गोल आकार में रहता है जिसे ज्यादातर लोग बुलबुला भी कहते हैं। जब आप साबुन को रगड़ते हैं तो उससे जो झाग निकलता है वह कई सारे छोटे-छोटे बुलबुलों से मिलकर बनता है।
यह सभी बुलबुले सूर्य की किरणें जाते ही अलग-अलग दिशा में रिफलेक्ट होने लगते हैं जिसके कारण सूर्य की किरणें किसी एक दिशा में न जाने की जगह अलग-अलग दिशाओं में बिखर जाती हैं। इस कारण से साबुन का एक बुलबुला ट्रांसपेरेंट और कलरफुल दिखाई देता है।
आपको बता दें कि झाग बनाने वाले छोटे-छोटे बुलबुले इतने ज्यादा छोटे होते हैं कि हम उनमें सातों रंगों को नहीं देख पाते हैं। इससे सूरज का प्रकाश सभी रंगों को एक साथ चेंज करता है और हमें झाग का रंग सफेद दिखाई देता है।
इसे जरूर पढ़ें-पुराने टूथब्रश से दूर करें अपनी रोजमर्रा की 10 समस्याएं
आपको बता दें कि विज्ञान के अनुसार किसी भी वस्तु का कोई रंग नहीं होता है। विज्ञान के अनुसार अगर कोई चीज हमें रंगीन दिखती है तो वह प्रकाश की किरणों के कारण नजर आती है। यहीं कारण है कि हमें अलग-अलग चीजों का रंग अलग-अलग दिखाई देता है।
आपको बता दें कि यदि किसी वस्तु का रंग आपको काला नजर आता है तो उसका भी अलग कारण होता है। आपको बता दें कि जब कोई चीज प्रकाश के सभी रंगों को अपने में अब्सॉर्ब कर लेती है तो उसका रंग काला दिखाई देता है।(आखिर क्यों लाल रंग का ही होता है एलपीजी सिलेंडर? )
अगर बात करें अलग-अलग रंगों की तो जब प्रकाश की सभी रंगों का अगर किसी चीज के द्वारा चेंज किया जाता है या फिर उसको अब्सॉर्ब नहीं किया जाए तो उसका रंग सफेद दिखाई देता है। इस कारण से हमें अलग-अलग रंग के साबुन होने पर भी हमेशा साबुन से सफेद झाग ही निकलता दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- क्यों स्कूल बस का रंग होता है पीला?
तो यह थी जानकारी विज्ञान से जुड़ी हुई। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।