herzindagi
women wear turban

आखिर सिख महिलाएं क्यों पहनती हैं पगड़ी?

क्या आपने कभी सोचा है कि सिख महिलाएं पगड़ी क्यों पहनती हैं। चलिए जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-11, 16:48 IST

सिख पुरुषों की पहचान उनके पग यानि पगड़ी से की जाती है। ना सिर्फ सिख पुरुष बल्कि कुछ सिख महिलाएं भी पग पहने नजर आती हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में प्रश्न आता है कि महिलाएं पग क्यों पहनती हैं? चूंकि आमतौर पर महिलाएं पगड़ी नहीं पहनती इसलिए इस तरह के सवाल मन में आना लाजमी भी है। चलिए जानते हैं कि क्यों महिलाएं भी पहनती हैं पगड़ी।

क्यों पहनी जाती है पगड़ी?

sikh women dastar

पगड़ी एक ऐसी चीज है जो सिखों का प्रतीक होती है और उनको पहचान देती है। पगड़ी का इस्तेमाल लंबे बालों को संभाल कर रखने और रक्षा के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ेंःमहिलाओं को मंदिर के भीतर सिर ढककर प्रवेश क्यों करना चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र

सिख महिलाएं क्यों पहनती हैं पगड़ी?

आपको बता दें कि अकाल तख्त ने सिखों के लिए जो नियम बनाए हैं उनके मुताबिक सारे अमृतधारी सिखों के लिए दस्तर पहनना जरूरी है। फिर चाहे वो पुरुष हो या महिला। साथ ही दस्तर पहनने के नियम भी महिलाओं और पुरुषों के लिए सामान है। पगड़ी को दस्तर भी कहा जाता है।

सभी महिलाएं क्यों नहीं पहनती दस्तर?

why all women dont wear dastar

पुरुष शुरुआत से ही पगड़ी पहनते नजर आ रहे हैं लेकिन महिलाएं नहीं। हालांकि दस्तर पहनना या ना पहनना एक महिला के खुद का निर्णय है। यही कारण है कि कुछ महिलाओं के सिर पर पगड़ी होती है तो कुछ के नहीं।

10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा 1699 में दिए गए आदेश में सिखों को अपने बाल कटवाने की अनुमति नहीं दी थी। इसी को देखते हुए उस समय सैन्य वर्दी का हिस्सा पुरुष ही पहनतेपगड़ीथे।सालों पहले महिलाओं को सेना मेंनहीं देखा जाता था। इसी वजह से पगड़ी कोपुरुषोंसे जोड़कर देखा जाने लगा।

इसे भी पढ़ेंःआखिर महिलाओं को क्यों दी जाती है हमेशा चुप रहने की सलाह?

तो ये थी महिलाओं के पगड़ी पहनने से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप ऐसे ही किसी और विषय के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।