जरा सोचिए...अगर समुद्र का पानी पीने लायक होता...तो देश-विदेश में हो रही पानी की किल्लत खत्म ही हो जाती, क्योंकि हिंदुस्तान का ज्यादातर हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। पर क्या फायदा यह पानी पीने लायक नहीं होता...इसका पानी इतना खारा होता है कि पीने से जुबान कट जाती है। इसलिए हमारे घरों में नदियों का पानी आता है, जिसका स्वाद बिल्कुल नॉर्मल होता है।
वहीं, कुछ नदियां ऐसी भी हैं जिनका पानी बहुत ही स्वादिष्ट यानी मीठा होता है। पर कभी आपने सोचने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों है? इतना बड़ा अंतर....समुद्र का पानी खारा और नदियों का पानी मीठा...? ऐसे कैसे हो सकता है? तो आइए आज हम इसी विषय पर बात करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर इसके पीछे का विज्ञान क्या है।
यह तो हम सभी को पता होता है कि समुद्र का पानी खारा होता है, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें इसके पीछे की वजह पता होती है। बता दें कि पानी खारा होने के पीछे की वजह नमक है। अमेरिका के नेशनल आशियाना और एटमोस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, अगर सभी समुद्रों से पूरा नमक निकाल कर जमीन पर फैला दिया जाए तो उसकी परत 500 मीटर ऊंची हो जाएगी। (जहाज के इंजन पर क्यों फेंके जाते हैं मुर्गे)
इसे जरूर पढ़ें- पानी पर तैरता जहाज आखिर क्यों नहीं डूबता? जानें रोचक तथ्य
समुद्रों में नमक आने की दो वजह हो सकती हैं। पहला तरीका यह है कि समुद्रों में सबसे ज्यादा नमक नदियों से आता है। कहा जाता है कि बारिश का पानी थोड़ा अम्लीय होता है, जब यह पानी जमीन की चट्टानों पर पड़ती है, तो उसका अपरदन कर देता है और इससे बनने वाले आयरन नदी के रास्ते समुद्रों में मिल जाते हैं। इससे समुद्र का पानी खारा होता रहता है।
महासागरों और समुद्रों के पानी में सबसे अधिक क्लोरीन और सोडियम के आयन मौजूद होते हैं। ये दोनों आयन मिलकर महासागरों में घुले आयनों का 85 फीसदी हिस्सा बनाते हैं। इसके बाद मैग्नीशियम और सल्फेट 10 फीसदी हिस्सा बनाते हैं। इनके अलावा बाकी आयनों की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए हमें समुद्र का पानी हमेशा खारा लगता है। (मीठे पानी की झीलों के बारे में कितना जानते हैं आप)
कहा जाता है कि समुद्र से भाप उठती है, जिससे बादल बनते हैं। इन बादलों से बारिश होती है और इसी से नदियों और झरनों में पानी आता है। यह बात तो हमने बचपन में पढ़ी ही होगी। इसके बाद नदियों और झरनों के पानी में प्रकृति के अन्य पदार्थों से आए लवण घुलते हैं। पर इनकी मात्रा बहुत कम होती है, जिसकी वजह से पानी खारा नहीं होता और नदी झरनों का पानी हमेशा मीठा ही लगता है।
भारत में कई नदियां हैं जिनका पानी मीठाहोता है। ये नदियां प्राकृतिक रूप से मीठा पानी प्रदान करती हैं। भारत की गंगा नदी का पानी बहुत ही मीठा होता है। (गंगा नदी की उत्पत्ति कहां से हुई है) यमुना भी भारत में मीठे पानी वाली नदियों में से एक है।
वहीं, नर्मदा गुजरात और मध्य प्रदेश में स्थित है और उत्तरी सतपुड़ा पर्वत श्रृंग से निकलती है। यह नदी प्राकृतिक रूप से मीठे पानी का स्त्रोत है और कई नगरों और गांवों को पेयजल प्रदान करती है।
इसे जरूर पढ़ें- भारत के इन समुद्री तट की डरावनी कहानियां सुनते ही कांप उठती है रूह
उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको समुद्र से जुड़े कुछ और अमेजिंग हैक पता है, तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।