
वाईफाई बारबार डिस्कनेक्ट होने की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। बार-बार राउटर पर रेड लाइट आने लगती है और टेक्नीशियन को बुलाना पड़ता है। लोग समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा बार-बार क्यों होता है, क्योंकि कई बार ऑनलाइन मीटिंग, क्लास या कोई जरूरी फाइल अपलोड के दौरान ही वाईफाई डिस्कनेक्ट हो जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि राउटर पर अलग-अलग रंग की लाइट्स हमेशा जलती रहती है, लेकिन जैसे ही रेड लाइट आती है नेट चलना बंद हो जाता है। अगर आपके घर में लगे वाईफाई के राउटर में भी ऐसा ही होता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रेड लाइट आने का क्या कारण है। ऐसा बार-बार क्यों होता है।
लाल बत्ती आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार यूजर्स खुद नहीं समझ पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि समस्या आपके घर में ही रहती है और कम जानकारी की वजह से आपको सर्विस सेंटर की मदद लेनी पड़ती है। इसमें समय भी ज्यादा जाता है।
इसका एक कारण केबल ढीली या खराब होना भी हो सकता है। कई बार ढीली केबल की वजह से कनेक्शन सही से नहीं मिल पाता, जिससे रेड लाइट आने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको एक बार राउटर की वायर को हिलाकर देखना चाहिए। इसके अलावा आपको स्विच भी ऑन-ऑफ करके देखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बार-बार इंटरनेट हो जाता है डिस्कनेक्ट? इंस्टॉलेशन के वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

कई बार दिक्कत वाईफाई हेड ऑफिस से ही होती है। ऐसे में अगर आप टोल फ्री नंबर पर संपर्क नहीं करेंगे, तो यह ठीक नहीं होगा। इसलिए, आपको इसकी जानकारी कंपनी को देनी चाहिए, ताकि वह आपके एरिया के सर्वर कनेक्शन पर ध्यान दें।
कई बार ज्यादा डिवाइस कनेक्शन से भी राइटर हैंग या ओवरलोड हो सकता है। ऐसी स्थिति में रेड लाइट आने लगती है। बहुत ज्यादा डिवाइस कनेक्ट है, तो एक बार सभी को बंद करके फिर से वाईफाई कनेक्ट करने की कोशिश करें, इससे कई बार कनेक्ट हो जाता है। वाई-फाई से जुड़ी जानकारी आपको पता होगी, तो दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- फास्ट स्पीड वाईफाई नेटवर्क का मजा लेना है ? तो घर में लगाएं यह Best Wi-Fi Routers, स्लो इंटरनेट का झंझट होगा खत्म

वाईफाई का वायर अगर बीच में से कहीं कट गया है, तो यह दिक्कत आ सकती है। कई बार बंदर या किसी पक्षी की वजह से ऐसा हो जाता है, जिससे वाईफाई के राउटर में रेड लाइट आने लगती है। इसके लिए आपको
ठीक करने वाले को बुलाना पड़ता है, क्योंकि आप अकेले ठीक नहीं कर सकती।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।