अब गर्मी खत्म हो गई है और मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में पौधों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। जिस तरह से हमारा शरीर हर मौसम में अलग-अलग तरह की जरूरतें मांगता है, ठीक उसी तरह पौधों का भी ख्याल अलग-अलग तरह से रखना पड़ता है।
कई बार देखा जाता है कि गुलाब के पौधों के पत्ते लाल और काले रंग के नजर आने लगते हैं। लेकिन कई बार पौधों की तने भी लाल-काले रंग की नजर आने लगती है। इसे देखने के बाद पौधों से प्यार करने वाले लोगों को चिंता होने लगती है। उन्हें लगता है कि उनका पौधा खराब होने लगा है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पौधों के तनों का अचानक लाल और काले पड़ने की क्या वजह है।
गुलाब के तने लाल क्योंहो रहे हैं?
गुलाब के तनों के लाल होने के 2 कारण हैं। पहला कारण गुलाब के पौधे को रोसेट रोग लगना हो सकता है। इसे आप एक वायरस की तरह समझ सकते हैं, क्योंकि यह पौधों में फैलता जाता है। यह वायरस पौधों पर तब फैलता है, जब गुलाब की पत्तियों या तने को खाने लगते हैं। इसका पता आपको तब चलेगा, जब पौधे की तने आपको मोटी और लाल रंग की नजर आने लगेंगी। पत्ते टेढ़े-मेढ़े या पीले होने लगे, तो आप इसका पता लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गुलाब की पत्तियां होने लगी हैं लाल, हो सकते हैं ये 3 कारण
गुलाब के तने लाल होने का दूसरा कारण
गुलाब के तने और पत्तियां लाल और भूरे रंग की तब नजर आती है, जब पौधे का विकास होता है। नए तने और नए पत्ते इसी तरह दिखाई देते हैं। इसलिए इसका पहचान करना जरूरी है। अगर आपको पौधों के पत्ते लाल और ताजा नजर आ रहे हैं, तो इससे आप समझ सकते हैं कि यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है। जब पौधा अच्छे से बड़ा होगा, तो ये तने और पत्ते हरे रंग के हो जाएंगे। गुलाब के पौधों का ख्याल रखने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Rose Plant: आपको पता है गुलाब का पौधा लगाने का सही समय क्या है?
गुलाब के तने काले क्यों हो रहे हैं?
अगर गुलाब के पौधों के तने काले नजर आ रहे हैं, तो आप समझ सकते हैं कि पौधों में कुछ समय बाद नए पत्ते और नए फूल नहीं आएंगे। क्योंकि ये तने पौधों के विकास को रोकते हैं। इसलिए अगर आपको पौधों के तने काले दिख रहे हैं, तो आप इसकी छटाईं कर दें। इससे पौधों के तनों की शुरुआत फिर से होगी। इसके अलावा आप पौधों पर नजर रखें कि इसमें किसी तरह का कोई रोक न हो।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों