फ्रिज में ठंडा नहीं हो रहा सामान? मैकेनिक को बुलाने से पहले आजमा सकती हैं ये 5 टिप्स

Why My Fridge Is Not Cooling: क्या इस भीषण गर्मी में अचानक आपके फ्रिज ने भी कूलिंग करना बंद कर दिया है? ऐसे में अगर आप टेक्निशियन को फोन करने जा रही हैं, तो रुक जाइए। आप 5 तरीकों से पता लगा सकती हैं कि आखिर आपका फ्रिज कूलिंग क्यों नहीं कर रहा है। आइए जानें, फ्रिज में सामान ठंडा ना होने पर क्या करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-15, 16:39 IST
Why My Fridge Is Not Cooling

How Do You Fix a Refrigerator That Is Not Cooling: तपती गर्मी में फ्रिज के बिना काम ही नहीं चलता। अगर सब्जियां और फल फ्रिज से बाहर रह जाएं, तो सभी चीजें खराब होने लगती हैं। ऐसे ही गर्मियों में ठंडा पानी पिए बिना प्यास ही नहीं बुझती। ऐसे में अगर अचानक फ्रिज कूलिंग करना ही बंद कर दे, तो सारा काम ही बेकार हो जाता है। अगर फ्रिज अचानक बंद हो जाए, तो लोग सीधे टेक्निशियन को फोन लगाते हैं। इसके बाद, हजारों का खर्चा होना तो लाजमी है।

कई बार छोटी-छोटी वजहों से फ्रिज कूलिंग करना बंद कर देता है। इस तरह की छोटी-छोटी दिक्कतों को आप बिना मैकेनिक की मदद लिए खुद भी ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बताएंगे, जिससे आप घर पर खुद ही पता लगा सकते हैं कि आपका फ्रिज ठंडा क्यों नहीं कर रहा है? आइए जानें,फ्रिज कूलिंग न करे तो क्या करें?

फ्रिज को डीफ्रॉस्ट करें

defrost the fridge

अगर आपका फ्रिज भी कूलिंग नहीं कर रहा है, तो उसे सबसे पहले डिफ्रॉस्ट करें। अक्सर फ्रीजर में बर्फ ज्यादा जम जाती है, जिसकी वजह से गैस के पाइप में रुकावट आने लगती है। इससे एयर फ्लो बंद होता है और फ्रिज कूलिंग नहीं कर पाता। फ्रिज को कम से कम 24 घंटे बंद रखें। इसके बाद, इसे फिर से रिस्टार्ट करें। इसकी कूलिंग ठीक होने लगेगी।

इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई चेक करें

कई बार इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की वजह से भी फ्रिज ठंडा नहीं होता। सबसे पहले चेक करें कि सॉकेट सही से प्लग में लगा है या नहीं। इसके पॉवर कॉर्ड को भी देखें। अगर आपके फ्रिज में स्टेबलाइजर है, तो हो सकता है किसी वजह से स्टेबलाइजर की पावर सप्लाई रुक रही हो। इन तरीकों से बिजली की वजह से होने वाली दिक्कत का पता लग सकता है।

थर्मोस्टेट की जांच करें

थर्मोस्टेट फ्रिज का वह हिस्सा है, जो अंदर के तापमान को कंट्रोल करता है। अगर गलती से आपने इसे जीरो या बहुत कम तापमान पर सेट कर दिया है, तो इससे भी कूलिंग में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में थर्मोस्टेट की सेटिंग मिडियम या हाई पर करें।

गेट की रबर क्लीन करें

Clean the rubber of the gate

कई बार फ्रिज को गेट सही से बंद ना करने पर भी कूलिंग कम हो जाती है। अगर आपके फ्रिज का दरवाजा सही से बंद नहीं हो रहा है और हवा बाहर निकल जाती है, तो डोर गैस्केट को क्लीन करें।

कंडेंसर कॉइल को साफ करें

फ्रिज के पीछे लगे काले रंग के कॉइल्स को अगर साफ ना किया जाए, तो इससे भी कूलिंग नहीं होती। ये फ्रिज की गर्मी को बाहर फेंकने का काम करता है। इस पर यदि धूल-मिट्टी जम जाए, तो कूलिंग नहीं होती।

यह भी देखें- फ्रीजर में नहीं जम रही है बर्फ? जानें इसके पीछे की ये 5 बड़ी वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP