वाशिंग मशीन किलोग्राम में क्यों आती है? इस गलती से जल्दी होती है खराब

वाशिंग मशीन को किलोग्राम में मापा जाता है इसके पीछे एक महत्वपूर्ण वजह है। इस आर्टिकल में जानें कुछ ऐसी बातें जिन्हें नजरअंदाज करने पर आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। 

 
Which is better kg or kg washing machine

Why is Washing Machine Measured in KG:हम सभी के घर पर कपड़ों को धोने के लिए वाशिंग मशीन यूज होती है। वाशिंग मशीन चाहे जितनी भी बड़ी या छोटी हो लेकिन उसे हमेशा किलोग्राम के हिसाब से ही देखा जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि इसके पीछे की कोई मुख्य वजह नहीं है, जो गलत है। इस आर्टिकल में जानें कि क्यों वाशिंग मशीन किलोग्राम में आती है।

वाशिंग मशीन किलोग्राम में क्यों आती है?

how to measre washing machine

वाशिंग मशीन को 6kg, 6.5kg, और 8kg जैसी कैपेसिटी में बांटा जाता है। वाशिंग मशीन किलोग्राम से इसलिए जुड़ी है क्योंकि इस मशीन का कैपेसिटी से सीधे तौर पर लेना देना होता है। इसका मतलब यह है कि वॉशिंग मशीन एक बार में कितने कपड़े धो सकती है।

वाशिंग मशीन में कितने कपड़े धो सकते हैं?

दरअसल एक वॉशिंग मशीन जितने किलों की होती है, आप उसमें उसी हिसाब से कपड़े डालते हैं। अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि क्या 6 किलो की मशीन में 6 किलों कपडे़ डाल सकते हैं, तो जाने लें कि यह हिसाब सूखे कपड़ों के हिसाब से मापा जाता है। यह दर्शाता है कि मशीन की अधिकतम कपड़े धोने की क्षमता 6 किलोग्राम है।

वाशिंग मशीन में ज्यादा कपड़े डालने पर क्या होगा?

अगर आप वाशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े डालेंगे, तो आपकी मशीन पर भार पड़ेगा। ऐसा होने से मशीन का पाइप औप नीचे का हिस्सा टूट सकता है। साथ ही मशीन चलने से भी रुक सकती है।

वाशिंग मशीन में ज्यादा पानी डालने से क्या होगा?

washing machine hacks

अगर आप वाशिंग मशीन में ज्यादा पानी डालेंगे तो उससे भी खराबी हो सकती है। इस वजह से मशीन के अंदर भी पानी जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंःछोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP