आखिर प्लेन में 100ml से ज्यादा पानी ले जाने की क्यों होती है मनाही?

Liquids Rules in Flight: फ्लाइट सुरक्षा नियम के अनुसार, यात्री अपने हैंडबैग में केवल 100 मिलीलीटर से ज्यादा पानी नहीं ले जा सकते हैं और उन्हें एक ट्रांसपेरेंट, सीलबंद प्लास्टिक बैग में रखा जाना चाहिए। यह नियम पैसेंजर, पायलट और स्टाफ को होने वाले खतरों से बचाता है। बता दें कि इस नियम के बनने के पीछे आतंकी कारण है।
Water Bottle Rules in Airplane

Air Travel Safety: सफर करने के दौरान हम सभी खाने की सामान अपने साथ लेकर चलते हैं। साथ ही पानी की तीन-चार बोतल ले लेते हैं ताकि इसकी कमी न हो। लेकिन क्या आपको पता है कि जहाज में 100 एमएस से ज्यादा पानी ले जाने की मनाही है। जी हां, पानी की बोतल। अगर आपने अभी तक कभी प्लेन में सफर नहीं किया है, तो शायद आप इस बात से अंजान हो सकते हैं। यह बात आपको सुनने में भले ही अजीब लगे। लेकिन यह सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पानी की बोतल में ऐसा क्या है, जो इसे प्लेन में ले जाने पर प्रतिबंध है। बता दें कि इस नियम के पीछे का कारण आतंकी कारण है। अगर आप 100 एमएल से ज्यादा पानी लेकर एयरपोर्ट जाते हैं, तो आपको बोतल को हटाने के लिए कहा जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पानी में ऐसा क्या है, जो ले जाने की मनाही है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों है।

फ्लाइट में ज्यादा पानी ले जाने की क्यों होती है मनाही?

Air Travel Safety

फ्लाइट में 100 एमएल से ज्यादा पानी ले जाने की मनाही होती है। इसके पीछे का कारण दरअसल सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इसका कारण 2006 में हुए एक आतंकवादी साजिश का खुलासा है। उस समय आतंकवादियों ने प्लेन में विस्फोटक सामग्री को तरल रूप में लाने की योजना बनाई थी, ताकि इसे सुरक्षा जांच से आसानी से पार किया जा सके। इसके बाद, दुनिया भर में हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए गए, जिनमें से एक था 100ml से ज्यादा तरल पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया।

क्यों मनाया गया यह नियम?

water bottle rules in plane

100 एमएल से ज्यादा लिक्विड न ले जाने का नियम यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि यात्रियों के पास कोई भी खतरनाक तरल पदार्थ, जैसे विस्फोटक या जहर, विमान में न हो। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य एयरलाइंस की सुरक्षा बढ़ाना और संभावित खतरों को पहले ही रोकना है। अब, सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों को छोटे कंटेनरों में 100ml तक के तरल पदार्थ रखने की अनुमति दी जाती है, जो एक सुरक्षित सीमा है और विमान के अंदर किसी भी प्रकार की जोखिमपूर्ण सामग्री को लाने से बचता है।

इसे भी पढ़ें-हवाई जहाज की सर्विसिंग कितने दिन में की जाती है? जानिए कितना आता है खर्च

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP