herzindagi
why drying of plant is not good for home

घर में मौजूद इन 3 पौधों का अचानक सूखना हो सकता है समस्याओं का संकेत

हिंदू धर्म में कई पौधों को घर की समृद्धि के लिए बहुत शुभ माना जाता है और इनका पूजन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। वहीं पौधों का अचानक से सूखना आपके जीवन के लिए अच्छे संकेत नहीं देता है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-24, 14:30 IST

हिंदू परंपराओं में कुछ पेड़ पौधों की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है और खुशहाली आती है। इन्हों पौधों में से मुख्य हैं तुलसी, शमी और मनी प्लांट।

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में ये पौधे मौजूद होते हैं वहां सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और सदैव नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। शास्त्रों में इन पौधों की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

जहां तुलसी का संबंध बुध गृह से है वहीं शमी के पौधे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे ही मनी प्लांट को भी घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और यह धन के संकेत देता है। शास्त्रों में मान्यता है कि जिस प्रकार इन पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है वैसे ही इन पौधों का अचानक से सूखना भी घर के लिए अशुभ संकेत हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि इन पौधों का सूखना घर के लिए अच्छे संकेत क्यों नहीं देता है। 

तुलसी के पौधे का सूखना देता है घर में आने वाली समस्याओं का संकेत  

tulsi plant vastu tips for home

  • तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है जो अपने औषधीय गुणों के साथ आध्यात्मिक गुणों से भी भरपूर होता है। इस पौधे को घर में लगाना कई मायनों में शुभ माना जाता है और इससे घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • वहीं यदि आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाता है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके घर में को आपदा आने वाली है। 
  • हालांकि कई बार मौसम या सही देखभाल न करने की वजह से भी यह पौधा सूख जाता है, लेकिन यदि हरा-भरा पौधा अचानक सूख जाता है तो ये आपके लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में आपको धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • तुलसी को धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है, इसी वजह से इस पौधे का सूखना घर के लिए शुभ नहीं होता है और ये समस्याओं का संकेत हो सकता है। 

शमी के पौधे का सूखना घर के लिए शुभ क्यों नहीं होता है 

shami plant drying up

  • तुलसी की ही तरह शमी के पौधे का सूखना भी घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। शमी के पौधे का जुड़ाव शनि देव से होता है और यदि आप इसे घर में लगाती हैं तो सदैव खुशहाली बनी रहती है।
  • वहीं अगर यह पौधा बिना किसी कारण अचानक से सूख जाता है तो यह आपके घर के लिए शुभ नहीं होता है और इससे आपके घर में कोई बड़ी समस्या आने के संकेत मिलते हैं। शमी के पौधे का हिंदू पौराणिक कथाओं में धार्मिक महत्व है।
  • मुख्य रूप से विजयादशमी के त्योहार के दौरान इसकी पूजा का विशेष रूप से विधान है। शमी के पत्तों का सूखना कुछ अशुभ घटनाओं से का संकेत देता है। ऐसे में आपको शनि को प्रसन्न करने के उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। 

क्या मनी प्लांट का सूखना हो सकता है घर के लिए अशुभ 

why drying up of money plant is not good

  • मनी प्लांट को घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और यदि आप इस पौधे को घर में लगाती हैं तो आपके घर में खुशहाली आती है। इस पौधे को घर में लगाने से उसकी ऊर्जा धन को आकर्षित करती है।
  • फेंगशुई और वास्तु के क्षेत्र में किसी स्थान के भीतर ऊर्जा के सकारात्मक प्रवाह के लिए इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे ही यदि हम वास्तु की मानें तो मनी प्लांट का मुरझाना घर की सकारात्मक ऊर्जा में व्यवधान ला सकता है।
  • मनी प्लांट के सूखे पत्तों को  वित्तीय ऊर्जा के बाधित होने के रूप में देखा जा सकता है। मनी प्लांट की सूखी पत्तियों को हमेशा से ही नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और इससे आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। 

यदि आपके घर में लगे हुए इन पौधों में से कोई भी पौधा अचानक से सूख जाता है तो ये आपके भविष्य के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आपके घर में कोई ग्रह दोष हो सकता है और आपको इससे कई नुकसान हो सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।